भिवानी में ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत, परिवार में कोहराम

भिवानी में ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत, परिवार में कोहराम

भिवानी के कपड़े की दुकान का सेल्समैन रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसका पता लगते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

जीआरपी पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान भिवानी के आजाद नगर निवासी 40 वर्षीय उमाशंकर के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि उमाशंकर कपड़े की दुकान में सेल्समैन की नौकरी करता था। उमाशंकर को दो बच्चे थे, जिनका पालन पोषण कर रहा था। वहीं, उमाशंकर को दो भाई हैं। हादसा उस समय हुआ जब वह भिवानी के जैन मुनि आश्रम के पास रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान उमाशंकर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

10-rtk-06_1741604023

जीआरपी पुलिस चौकी की एएसआई नरेश कुमारी ने बताया सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके बाद वे कार्रवाई के लिए स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान भिवानी के आजाद नगर निवासी उमाशंकर के रूप में हुई है। मृतक उमाशंकर के भाई के बयान दर्ज किए हैं। जिसके आधार पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Read Also : पंजाबी प्रोड्यूसर धालीवाल की गिरफ्तारी पर बोलीं सुनंदा शर्मा

 

Advertisement

Latest

बिस्त दोआब नहरी नेटवर्क के तहत वर्ष 2025-26 में सिंचाई क्षेत्र में 167% वृद्धि, 1.10 लाख एकड़ अतिरिक्त रकबा सिंचाई के दायरे में आया
आप' मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित, भाजपा सांसदों की तरह सुरक्षा की मांग
आप' ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य में खादों की कोई कमी नहीं आने देगी
नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के सपने टूटे, केंद्र की नाकामी और विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान