हरियाणा पुलिस की बड़ी कारवाई ! पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लिया पुलिस हिरासत में

हरियाणा पुलिस की बड़ी कारवाई ! पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लिया पुलिस हिरासत में

हरियाणा में पुलिस की बड़ी कारवाई  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कई कांग्रेस विधायकों को भी पुलिस उठा ले गई। ये सभी गुरुवार को कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ED की कार्रवाई को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे थे।

हिरासत में लेने के बाद पुलिस इन्हें वैन से सेक्टर-3 के थाने ले गई। हालांकि, थाने में कुछ देर बैठाने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। इनके साथ कांग्रेस की कई महिला नेता और कार्यकर्ता भी थे।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस के शीर्ष नेता चंडीगढ़ में प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर ED की कार्रवाई को लेकर रोष जताया। वहीं, केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इसी दौरान कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा कांग्रेस कार्यालय से ED कार्यालय की तरफ कूच कर दिया। इसमें हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के तमाम सांसद, विधायक और नेता पैदल मार्च कर आगे बढ़ रहे थे।

चंडीगढ़ पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए रास्ते में बेरिकेडिंग की। हालांकि, नेता इससे रुके नहीं और लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी धक्कामुक्की भी हुई। जब मामला बढ़ता दिखा तो पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने सभी नेताओं को जबरदस्ती वैन में बैठाया और थाने ले गई। रास्ते भर नेता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। थाने पहुंचने के बाद भी उन्होंने भाजपा और ED के खिलाफ नारे लगाए।

बता दें कि गुरुग्राम में नेशनल हेराल्ड और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के इंडस्ट्रियलिस्ट पति रॉबर्ट वाड्रा के जमीन घोटाले मामले को लेकर ED उनसे पूछताछ कर रही है। इसी के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता सड़कों पर उतरे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यालय से लेकर चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय तक प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी।

कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को अनुचित तरीके से जब्त करने और पार्टी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने को केंद्र सरकार की राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया है। इसके विरोध में दोपहर 12 बजे सभी नेता जमा हुए थे।

WhatsApp Image 2025-04-17 at 3.05.14 PM

Read Also : मजदूरी दरों में वृद्धि से मजदूरों को एक वर्ष में होगा 10 करोड़ रुपये का लाभ : लाल चंद कटारूचक 

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने एक पत्र जारी कर लिखा था कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी मोदी सरकार के हाल ही में लिए गए क्रूर कदम की कड़ी निंदा करती है। इसके तहत अलोकतांत्रिक तरीके से, मनमाने और अन्यायपूर्ण तरीके से नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त की गई और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई।

Advertisement

Latest

फाजिल्का में "युद्ध नशे के विरुद्ध" अभियान के तहत नशा पीड़ितों को योग से जोड़ने की पहल*
' युद्ध नशों विरुद्ध' के 73वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 156 नशा तस्कर गिरफ्तार; 1.5 किलो हेरोइन, 16 किलो अफीम, 5.38 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के अधिकारों की मजबूती से रक्षा कर रही है: कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर
मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग की प्रगति का जायजा, अधिकारियों को चल रहे प्रोजेक्टों को तेजी से पूरा करने के निर्देश
पंजाब के जल संसाधनों की रक्षा के लिए 4 कैबिनेट मंत्री और आप विधायक नंगल में दिन-रात के धरने में शामिल