ख़ूबसूरत अदाकारा Nusraat Faria Mazhar को मिली बेल, मर्डर के आरोप में गई थीं जेल

ख़ूबसूरत अदाकारा Nusraat Faria Mazhar को मिली बेल, मर्डर के आरोप में गई थीं जेल

फिल्म ‘मुझिब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ में शेख हसीना बनकर नुसरत फारिया ने खूब लाइम लाइट बटोरी थी। अब वो गलत कारणों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस नुसरत फारिया की गिरफ्तारी काफी चर्चा में है। बांग्लादेशी इंडस्ट्री में तूफान आ गया है। बांग्लादेश की पॉपुलर एक्ट्रेस नुसरत फारिया को को रविवार को ही हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन पुलिस ने हिरासत में लिया था। एक्ट्रेस ढाका से थाईलैंड जाने की कोशिश में थीं।

अब खबर सामने आई है कि ढाका की एक अदालत ने मंगलवार यानी आज एक्ट्रेस को हत्या की कोशिश मामले में जमानत दे दी। आपको बता दें, उनकी गिरफ्तारी का कनेक्शन जुलाई 2024 में शेख हसीना के खिलाफ हुए आंदोलनों से जुड़ा हुआ है। आंदोलन के दौरान कुछ हिंसक घटनाएं हुई थीं और इसके कारण एक्ट्रेस नुसरत फारिया को गिरफ्तार किया गया।

नुसरत को अदालत के आदेश पर सोमवार को जेल भेजा गया और आज यानी अगले ही दिन एक्ट्रेस को बेल मिल गई। नुसरत के वकील ने बताया कि ढाका के चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के जज ने मंगलवार सुबह ही ये आदेश सुनाया है। कोर्ट ने पहले नुसरत को जेल भेजने का आदेश दिया था। सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस के वकील ने अदालत को बताया कि जिस घटना का आरोप उन पर लगा है, उस समय एक्ट्रेस देश में भी नहीं थीं।

GrTrHIEXUAAcuWN

Read Also : हैदराबाद की जीत ने लखनऊ के सपने तोड़े:प्लेऑफ की रेस में अब सिर्फ दिल्ली-मुंबई बचे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वकील ने कहा कि इसके डॉक्यूमेंट मौजूद हैं कि एक्ट्रेस पिछले साल 14 अगस्त को विदेश में अपना काम पूरा करके लौटी थीं। इसके बाद एक्ट्रेस के पासपोर्ट और वीजा डॉक्यूमेंट भी अदालत के सामने पेश किए गए। अब इसके बाद कोर्ट ने एक्ट्रेस को जमानत दे दी।

 

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
अकाली दल का दोहरा चेहरा उजागर, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते उठाने वाले खुद अपराधियों के मददगार: बलतेज पन्नू
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार
किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान