केंद्र के साथ किसानों की मीटिंग के दौरान शंभू-खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई गई पुलिस फोर्स !

केंद्र के साथ किसानों की मीटिंग के दौरान शंभू-खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई गई पुलिस फोर्स !

फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों को लेकर आज (19 मार्च) केंद्र और किसानों के बीच सातवें दौर की वार्ता हो रही है। किसानों की तरफ से संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवन सिंह पंधेर की अगुआई में 28 किसान नेता पहुंचे हैं।
 
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल के अलावा पंजाब सरकार की तरफ से कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा किसानों से बातचीत कर रहे हैं।
 
उधर, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि अचानक पंजाब सरकार ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पुलिस फोर्स बढ़ा दी है। ये बात पंजाब सरकार ही बता सकती है कि ये हमारी सुरक्षा के लिए है या कुछ और इनपुट है। हम सरकार से इस बारे में बातचीत करेंगे। ये बात सरकार को बतानी पड़ेगी।
 
बैठक से पहले मोहाली से चंडीगढ़ आ रहे किसानों को चंडीगढ़ पुलिस ने बॉर्डर पर रोक लिया। पुलिस ने लगभग 35-40 वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने उन्हें बताया कि उन्हें अधिकारियों से किसानों को जाने देने का कोई आदेश नहीं मिला है। करीब आधे घंटे बाद किसानों को जाने दिया गया।
fffff
 
 
उधर, मीटिंग से पहले सरवन सिंह पंधेर ने कहा- मीटिंग में कुछ हल जरूर निकलना चाहिए। आंदोलन को चलते हुए काफी टाइम हो गया है। सरकार के आंकड़े बता रहे हैं कि 15 करोड़ किसान परिवार हैं। देश का 60 प्रतिशत हिस्सा अपनी मांग कर रहा है। इसलिए हमें उम्मीद है कि MSP कानून पर बात आगे बढ़ेगी।
 
 
 

Related Posts

Advertisement

Latest

बिस्त दोआब नहरी नेटवर्क के तहत वर्ष 2025-26 में सिंचाई क्षेत्र में 167% वृद्धि, 1.10 लाख एकड़ अतिरिक्त रकबा सिंचाई के दायरे में आया
आप' मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित, भाजपा सांसदों की तरह सुरक्षा की मांग
आप' ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य में खादों की कोई कमी नहीं आने देगी
नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के सपने टूटे, केंद्र की नाकामी और विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान