पंजाब सरकार ने जीएसटी संग्रह में रचा इतिहास

पंजाब सरकार ने जीएसटी संग्रह में रचा इतिहास

पंजाब सरकार ने राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मासिक वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन दर्ज किया है। अप्रैल 2025 में राज्य ने 2654 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह किया है, जो किसी भी एक महीने में रिकॉर्ड कलेक्शन है।

आम आदमी पार्टी (AAP) की भगवंत मान सरकार का यह ऐतिहासिक आंकड़ा राज्य की अर्थव्यवस्था और व्यावसायिक गतिविधियों में मजबूती को दर्शाता है।

अप्रैल 2024 में GST कलेक्शन ₹2216 करोड़ रहा था, जबकि अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर ₹2654 करोड़ पर पहुंच गया है।

इस तरह सालाना दर पर ₹438 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह 19.77% की वृद्धि को दर्शाता है, जो राज्य की आर्थिक स्थिति में स्थायित्व और सुधार का स्पष्ट संकेत है।

मार्च 2025 में राज्य ने ₹2027 करोड़ का GST संग्रह किया था।

अप्रैल में यह आंकड़ा 627 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 30.93% की उछाल लेकर ₹2654 करोड़ तक पहुंच गया।

यह आंकड़े बताते हैं कि पंजाब में आर्थिक गतिविधियों ने तेजी से रफ्तार पकड़ी है।

download (9)

पंजाब सरकार के अनुसार उनकी यह उपलब्धि ईमानदार नीति, पारदर्शी प्रशासन और कर प्रणाली में सुधार का प्रत्यक्ष परिणाम है। लगातार प्रयासों और कारोबारी माहौल में विश्वास की बहाली ने राज्य के राजस्व में यह जबरदस्त इजाफा संभव किया है।

Read Also : चुनावी साक्षरता बढ़ाने के लिए पंजाब में 22,000 से अधिक बूथ स्तरीय जागरूकता समूह सक्रिय: सिबिन सी

इस ऐतिहासिक कलेक्शन से सरकार को सामाजिक योजनाओं, इन्फ्रास्ट्रक्चर और रोजगार क्षेत्र में निवेश के लिए बेहतर वित्तीय आधार मिलेगा।

Related Posts

Advertisement

Latest

मज़दूर हमारे विकास की नींव, अमन अरोड़ा ने मई-दिवस पर मेहनतकशों की मेहनत को किया सलाम
विभिन्न राज्यों में ईडी और सीबीआई के छापों के जरिए डराकर चुनी हुई सरकारों को कमजोर कर रही है भाजपा: हरपाल सिंह चीमा
डायलिसिस के 1 लाख सत्र पूरे, ₹16.5 करोड़ का ख़र्च कवर: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ किडनी मरीज़ों के लिए बनी जीवनरेखा
चुनाव के बाद मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमतों में 994 रुपये की बढ़ोतरी मज़दूरों पर सीधा हमला है, भाजपा ने चुनाव खत्म होने तक अपने इरादे छिपाए रखे: हरपाल सिंह चीमा
कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा