पंजाब में हुल्लड़बाजों पर पुलिस का एक्शन:रिसॉर्ट के बाहर कर रहे थे हंगामा

पंजाब में  हुल्लड़बाजों पर पुलिस का एक्शन:रिसॉर्ट के बाहर कर रहे थे हंगामा

पंजाब के जालंधर में होली के त्योहार के दौरान हुल्लड़बाजी कर रहे युवकों के वाहनों को इंपाउंड किया गया है। ये कार्रवाई जालंधर सिटी पुलिस के ट्रैफिक विंग द्वारा की गई। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस की एडीसीपी अमनदीप कौर खुद फील्ड में थीं। इस दौरान उनकी कई हुल्लड़बाजों के साथ बहस भी हुई।

थाना डिवीजन नंबर-7 के अंतर्गत 66 फुटी रोड पर स्थित रिसॉर्ट के बाहर ट्रैफिक पुलिस ने हुल्लड़बाजों को काबू किया गया। इस दौरान ट्रैफिक एडीसीपी अमनदीप कौर खुद सिविल वर्दी में मौजूद थीं। जहां हुल्लड़बाजों ने एडीसीपी से बहसबाजी करनी शुरू कर दी। जब उन्हें पता लगा कि सिविल वर्दी में मौजूद एडीसीपी अमनदीप कौर है तो हुल्लड़बाज माफी मांगने लगे।

WhatsApp Image 2025-03-14 at 3.53.42 PM

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जब एक एक्टिवा की तलाशी ली तो उसके अंदर से लोहे का पंच, लोगों को मारने के लिए अंडे सहित अन्य सामान मिला। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी अमनदीप कौर ने कहा- आज उनकी तरफ से किसी भी वाहन का चालान काटने का इरादा नहीं था, लेकिन कुछ हुल्लड़बाजों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही थी।

Read Also : भाजपा नेता की हत्या करने जा रहे शूटर का एनकाउंटर

इस दौरान व्हाइट डायमंड के अंदर पार्टी चल रही थी, लेकिन बाहर हुल्लड़बाजों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही थी। जिसके चलत कुछ वाहनों को रोका गया। इस दौरान एक्टिवा से पंच, बेसबैट, किरच सहित अन्य सामान बरामद हुआ।

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
अकाली दल का दोहरा चेहरा उजागर, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते उठाने वाले खुद अपराधियों के मददगार: बलतेज पन्नू
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार
किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान