पंजाब कृषि के बुनियादी ढांचे के विकास में देश भर में अग्रणी

पंजाब कृषि के बुनियादी ढांचे के विकास में देश भर में अग्रणी

चंडीगढ़, 19 मार्च:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के के दौरान कृषि के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पंजाब देश भर में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। पंजाब के बागवानी विभाग द्वारा आज चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय एआईएफ सम्मेलन और सम्मान समारोह में बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने बताया कि ए.आई.एफ. के तहत परियोजनाओं की सर्वाधिक संख्या में पंजाब देश भर में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि बुनियादी ढांचा फंड योजना के तहत फरवरी-2026 तक 32,823 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, इन परियोजनाओं के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों द्वारा 7,597 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए हैं और 7,132 करोड़ रुपये लाभार्थियों को जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सबसे अधिक परियोजनाएं स्वीकृत कराने वाले देश के शीर्ष जिलों में से 8 जिले पंजाब के हैं। इनमें लुधियाना (3,650 परियोजनाएं), संगरूर (3,155), बठिंडा (3,049), पटियाला (2,970), फाजिल्का (2,844), श्री मुक्तसर साहिब (2,246), मोगा (1,758) और फिरोजपुर (1,680) शामिल हैं।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि बागवानी क्षेत्र को संपन्न बनाने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जीका) के सहयोग से लगभग 1300 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिन्हें अगले 10 वर्षों के दौरान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब ने सितंबर 2024 और जनवरी 2026 में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान सफलता की कहानियों पर आधारित एक महत्वपूर्ण पुस्तिका जारी की गई।

इससे पहले बागवानी विभाग के प्रशासनिक सचिव श्री अर्शदीप सिंह थिंद और बागवानी निदेशक श्री मनीष कुमार ने भी एआईएफ योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की।

इस अवसर पर एआईएफ योजना को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए विभिन्न जिलों के उपायुक्तों, उप निदेशक (बागवानी), लीड जिला प्रबंधक और जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को सम्मानित किया गया, उसके बाद बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब ग्रामीण बैंक और एचडीएफसी बैंक शामिल रहे।

इस समारोह के दौरान विभिन्न जिलों के उपायुक्त, बैंकिंग और ऋण देने वाली विभिन्न संस्थाओं के राज्य स्तरीय प्रतिनिधि, किसान और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Related Posts

Advertisement

Latest

विजिलेंस ब्यूरो ने फरवरी के दौरान रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 18 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार ने एसिड अटैक पीड़ितों के लिए सहायता योजना को जेंडर-न्यूट्रल बनाया, मासिक सहायता बढ़ाकर 10,000 रुपये की: डॉ. बलजीत कौर
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना ने बुजुर्गों के लिए बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कीं: डॉ. बलबीर सिंह
सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नाबालिग सहित छह आरोपी अमृतसर में गिरफ्तार; सात आधुनिक पिस्तौल बरामद
ओपीएस साइलेंट ट्रिगर: चंडीगढ़ सेक्टर 9 हत्या कांड में शामिल दो शूटर कैथल में संक्षिप्त गोलीबारी के बाद गिरफ्तार; तीन पिस्तौल बरामद