हरियाणा में कोरोना जैसे वायरस पर हाई अलर्ट, बेड रिजर्व, ICU तैयार, वेंटिलेटर भी लगाए

Haryana Rohtak PGI Alert  कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) को लेकर हरियाणा हाई अलर्ट पर है। केंद्र की एडवाइजरी के बाद रोहतक स्थित PGI में मरीजों के आइसोलेशन के लिए स्पेशल वार्ड बना दिया गया है। इसमें नॉर्मल मरीजों को रखने के लिए 15 बेड लगाए गए हैं। वहीं गंभीर मरीजों को रखने के […]

Haryana Rohtak PGI Alert 

कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) को लेकर हरियाणा हाई अलर्ट पर है। केंद्र की एडवाइजरी के बाद रोहतक स्थित PGI में मरीजों के आइसोलेशन के लिए स्पेशल वार्ड बना दिया गया है। इसमें नॉर्मल मरीजों को रखने के लिए 15 बेड लगाए गए हैं।

वहीं गंभीर मरीजों को रखने के लिए 4 बेड का ICU तैयार किया गया है। बेड पर 24 घंटे ऑक्सीजन भी उपलब्ध रहेगी। वेंटिलेटर भी लगाए गए हैं। इसके साथ इस वायरस के टेस्ट भी फ्री में किए जाएंगे। हालांकि अभी तक हरियाणा में कोई HMPV वायरस का केस नहीं मिला है।

स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। PGI के डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि इसका असर 2005 में भी देखा गया था।

PGI के डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश मिलने के बाद PGI में इस वायरस से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मरीजों को आइसोलेशन के लिए वार्ड बनाया है। इसके साथ एक नोडल अधिकारी भी बनाया गया है।

Read Also : CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦਾ PM ਮੋਦੀ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ! ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਖੇਤੀ ਮੰਡੀ ਨੀਤੀ ਖਰੜਾ ਰੱਦ

उन्होंने कहा कि यह नया वायरस नहीं है, इसका असर 2005 में भी देखा गया था। इस वायरस को लेकर लोगों को ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है। इस वायरस से मौत होने का खतरा कम है। फिर भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

डायरेक्टर ने कहा कि HMPV वायरस बच्चों और बुजुर्गों को अधिक चपेट में ले रहा है। अगर किसी को खांसी, बुखार, गले में दर्द है तो यह इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। ऐसी सूरत में उन्हें तुरंत इसकी जांच करानी चाहिए।

2 दिन पहले प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने HMPV वायरस को लेकर कहा था कि प्रदेश में अभी तक कोई संक्रमण का मामला नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। सभी सिविल सर्जनों को इन्फ्लूएंजा, HMPV, रेस्पिरेटरी सिंसिशियल वायरस (आरएसवी) और अन्य रोगों के उपचार के लिए जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विभागों को ऑक्सीजन प्लांट और लैब भी चालू हालत में रखने के आदेश दिए जा चुके हैं।

Haryana Rohtak PGI Alert 

Advertisement

Latest

पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
अकाली दल का दोहरा चेहरा उजागर, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते उठाने वाले खुद अपराधियों के मददगार: बलतेज पन्नू
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार
किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान