हरिद्वार में मां की करतूत, बॉयफ्रेंड से कराया 13 साल की बेटी का बलात्कार, हुई गिरफ्तार

हरिद्वार में मां की करतूत, बॉयफ्रेंड से कराया 13 साल की बेटी का बलात्कार, हुई गिरफ्तार

हरिद्वार में ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां पर अपनी ही नाबालिग बेटी का अपने दोस्तों से यौन शोषण कराने का आरोप लगा है. महिला भाजपा में महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी है.

उत्तराखंड  के हरिद्वार में ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां पर अपनी ही नाबालिग बेटी का अपने दोस्तों से यौन शोषण कराने का आरोप लगा है. महिला भाजपा में महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर महिला और उसके एक दोस्त सुमति पटवाल को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक अन्य दोस्त की तलाश की जा रही है.
 वहीं, मामला सामने आने के बाद हरिद्वार भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने आरोपी महिला को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला नेत्री का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था और उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ ही रह रही है. बेटी के गुमसुम रहने पर पिता ने उससे बातचीत की तब बेटी ने मां के द्वारा अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराये जाने की बात बताई 

जब पिता ने बेटी की आपबीती सुनी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने फौरन पुलिस में इसकी शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच-पड़ताल के बाद आरोपी महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है.  
इस पूरे मामले में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि थाना रानीपुर में एक मामला हमारे संज्ञान में आया था, जिसमें एक नाबालिग बच्ची द्वारा अपनी मां के ऊपर आरोप लगाए गए थे. पुलिस ने तत्काल मामले में अभियोग पंजीकृत करके पीड़िता का 164 में बयान और उसका मेडिकल कराया. मेडिकल में नाबालिग द्वारा कही गई बातों की पुष्टि हुई है. प्रथम दृष्टया मामले को सही मानते हुए पुलिस के द्वारा आरोपहीयो की अरेस्टिंग की गई है और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है.

साथ ही इस केस में और जो भी लोग सम्मिलित हैं, उनकी तलाश की जा रही है. आरोप सत्य पाए जाने पर उनके खिलाफ भी पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी. इसमें पोक्सो एक्ट के तहत साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

kkkk

Related Posts

Advertisement

Latest

बिस्त दोआब नहरी नेटवर्क के तहत वर्ष 2025-26 में सिंचाई क्षेत्र में 167% वृद्धि, 1.10 लाख एकड़ अतिरिक्त रकबा सिंचाई के दायरे में आया
आप' मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित, भाजपा सांसदों की तरह सुरक्षा की मांग
आप' ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य में खादों की कोई कमी नहीं आने देगी
नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के सपने टूटे, केंद्र की नाकामी और विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान