फिर विवादों में कंगना रानौत! किसका अपमान करने का लगा आरोप

Kangana Ranaut in trouble again भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन के दौरान 26 अगस्त 2024 को कंगना ने किसानों पर कुछ आरोप लगाए थे. उनके इन बयानों को किसानों का अपमान मानते हुए आगरा के […]

Kangana Ranaut in trouble again

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन के दौरान 26 अगस्त 2024 को कंगना ने किसानों पर कुछ आरोप लगाए थे. उनके इन बयानों को किसानों का अपमान मानते हुए आगरा के वकील रमाशंकर शर्मा ने एमपी-एमएलए कोर्ट में याचिका दायर की थी.

कोर्ट ने कंगना रनौत को 17 सितंबर, 30 अक्टूबर, और 13 दिसंबर 2024 को नोटिस जारी कर अपना बयान देने का आदेश दिया. बावजूद इसके कंगना या उनके वकील की ओर से कोर्ट में अब तक कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया है.

9 जनवरी 2025 को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए न्यू आगरा थाना पुलिस को 20 दिनों के भीतर गवाहों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया. 29 जनवरी को पुलिस की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी. यदि कंगना की ओर से इस अवधि में जवाब दाखिल नहीं किया गया तो कोर्ट 8 फरवरी को अपना फैसला सुनाएगा. उनके खिलाफ जमानती और गैर-जमानती वारंट भी जारी हो सकता है.

वकील रमाशंकर शर्मा का कहना है कि वह किसान के बेटे हैं और कंगना का बयान बेहद अपमानजनक था. उन्होंने कहा कि कंगना ने किसानों के आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास किया और वह कोर्ट के जरिए उन्हें सजा दिलाकर रहेंगे. राहुल गांधी ने भी इस मामले को संसद में भी उठाया और इसे गंभीर मुद्दा बताया था. अब सभी की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई हैं.

READ ALSO : जलकर खाक हो रहा हॉलीवुड, आपके फेवरेट स्टार्स के घर भी हुए राख

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुई जब कंगना विवादों से घिरी हों. इससे पहले भी कंगना कई बार ट्रोल हो चुकी हैं. हमेशा किसी ने किसी वजह से कंगला लाइमलाइट में रहती हैं.

Kangana Ranaut in trouble again

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
अकाली दल का दोहरा चेहरा उजागर, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते उठाने वाले खुद अपराधियों के मददगार: बलतेज पन्नू
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार
किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान