फरीदकोट जेल से मिले 10 मोबाइल फोन,2 कैदियों व 7 हवालातियों खिलाफ केस दर्ज

फरीदकोट जेल से मिले 10 मोबाइल फोन,2 कैदियों व 7 हवालातियों खिलाफ केस दर्ज

फरीदकोट की केंद्रीय माडर्न जेल में बंद कैदियों और हवालातियों से पाबंदीशुदा सामान बरामद होने का सिलसिला जारी है और जेल प्रशासन ने एक बार फिर बैरकों की तलाशी के दौरान यहां बंद 2 कैदियों और 7 हवालातियों से कुल 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में जेल प्रशासन की शिकायत के बाद थाना सिटी फरीदकोट में इन कैदियों और हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक गुलाब सिंह ने बताया कि जेल कर्मचारियों द्वारा बैरकों की तलाशी ली गई तो कैदियों व हवालातियों से कुल 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए। 

इस मामले में डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत के बाद पुलिस ने थाना सिटी फरीदकोट में इन कैदियों और हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और अब इन्हें  प्रोडक्शन बवारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। यदि उनके पास मोबाइल पहुंचने में किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आई तो उसे भी केस में नामजद किया जाएगा। 

3fd0a3cd-c907-43e3-987d-cd4de228442f_1740639123758

Read Also : पंजाब में पंजाबी को मुख्य विषय के रूप में न पढ़ाने वाले स्कूलों के सर्टिफिकेट को मान्यता नहीं मिलेगी; सभी शैक्षिक बोर्डों पर लागू होगा निर्णय - हरजोत सिंह बैंस

Related Posts

Advertisement

Latest

शहीद हमारे देश और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं; शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही हम आजादी की गर्माहट का आनंद ले रहे हैं — राज्यपाल
गैंगस्टरां ते वार का 215वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 584 स्थानों पर की छापेमारी; 341 गिरफ्तार
पंजाब सरकार द्वारा विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के तहत 518.81 करोड़ रुपये जारी; 7 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ: डॉ. बलजीत कौर
26 अगस्त को बठिंडा में होगी एन.आर.आई. मिलनी; सात जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी होंगे शामिल: डॉ. रवजोत सिंह
पंजाब सरकार ने ग्रामीण आवास योजना में लाई तेजी; 36,792 घरों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी: तरुनप्रीत सिंह सौंद