चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, जानिए कैसे हुआ चुनाव

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, जानिए कैसे हुआ चुनाव

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजे आ गए है और BJP  ने चंडीगढ़ मेयर का चुनाव जीत लिया है। यहां कांग्रेस और आप ने मिलकर चुनाव लड़ा था। बीजेपी उम्मीदवार हरप्रीत कौर को 19 वोट मिले। वहीं आप पार्टी की उम्मीदवार प्रेमलता को 17 वोट मिले। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर की सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। कांग्रेस की जसबीर बंटी को 19 वोट मिले। जबकि भाजपा की विमला दुबे को 17 वोट मिले। चंडीगढ़ नगर निगम में पार्षदों की कुल संख्या 35 है। निगम के 35 पार्षदों के साथ-साथ सांसद भी मेयर चुनाव के लिए वोट करते हैं। ऐसे में कुल मिलाकर 36 वोट हैं। वहीं बात करें नंबर गेम की तो बीजेपी 16 पार्षदों के साथ सदन की सबसे बड़ी पार्टी है।

WhatsApp Image 2025-01-30 at 2.50.56 PM

 वहीं आप पार्टी के पास 13 पार्षद है जबकि कांग्रेस 6 पार्षदों के साथ तीसरे नंबर पर है। बीजेपी की यह जीत हर किसी के लिए चौंकाने वाली है क्योंकि सांसद के वोट और आप-कांग्रेस के वोट को मिला दिया जाए तो आंकड़ा 20 हो जाता है। वहीं बीजेपी के पास केवल 16 वोट है। ऐसे में 3 पार्षदों ने क्राॅस वोटिंग की है।

Read Also : अमरीका के वाशिंगटन में यात्री जेट हेलीकॉप्टर से टकराया , कई लोगों की मौत

AAP और Congress ने क्राॅस वोटिंग रोकने के लिए अपने पार्षदों को रिसाॅर्ट में ठहराया था। आप के पार्षद पंजाब पुलिस की निगरानी में थे, जबकि कांग्रेस के पार्षदों पर पार्टी के नेता ही नजर बनाए हुए थे। वहीं इस बार मतदान के लिए गुप्त मतदान प्रणाली काम में ली गई है। ऐसे में आप और कांग्रेस के लिए बागियों का पता लगा पाना इतना आसान भी नहीं है।

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब सरकार नई और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध: बसंत गर्ग
पंजाब है निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल
प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन – 2026 के दौरान पंजाब प्लास्टिक और विशेष रसायन क्षेत्र में सतत विकास की संभावनाओं की खोज कर रहा है
'गैंगस्टरों ते वार'का 53वां दिन: पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर छापेमारी की; 186 गिरफ्तार
पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026—अस्पताल और स्वास्थ्य देखभाल: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने समावेशी स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निजी अस्पतालों से न्यूनतम 20 प्रतिशत बेड रखने का आह्वान किया