"महिलाओं के कपड़े वाले संदूक की जांच की, क्या मिला?" चुनाव आयोग पर भड़के CM भगवंत मान

Delhi  में Punjab के CM Bhagwant Mann के आधिकारिक निवास कपूरथला हाउस पर चुनाव आयोग की टीम की छापेमारी के बाद AAP ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। एक तरफ Delhi  की CM Atishi  ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं, वहीं पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। अब सीएम भगवंत मान ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- दिल्ली में मेरे CM  निवास कपूरथला हाऊस में दिल्ली पुलिस ने रेड की। पूरे घर का चप्पा चप्पा तलाशा। मेरे परिवार की औरतों के कपड़े वाले संदूक तक की जांच की, क्या मुझे बताएंगे कि किया मिला?

सीएम मान ने कहा कि दिल्ली पुलिस के ऑफिस से महज़ 500 मीटर की दूरी पर बीजेपी वालों के घर हैं, क्या वह उनके घर रेड मारने की हिम्मत दिखाएंगे? या केवल आम आदमी पार्टी और पंजाबियों के साथ ही ऐसा करने की इजाज़त मिली हुई है। यह सब भाजपा की हार की बौखलाहट है। इस तरह एक मुख्यमंत्री के आवास पर रेड करना बहुत ही निंदनीय है।GijU3BQWgAAlqKS

घटना के तूल पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई छापेमारी नहीं की है। सीविजिल ऐप पर नकदी वितरण की शिकायत मिलने के बाद, रिटर्निंग ऑफिसर और फ्लाइंग स्क्वाड टीम पहुंची थी और सुरक्षा के लिए पुलिस वहां मौजूद थी।

Read Also : पंजाब में पुलिस और गैंगस्टरों में फायरिंग , लखबीर लंडा के दो ऑपरेटिव अरेस्ट

Related Posts

Advertisement

Latest

मज़दूर हमारे विकास की नींव, अमन अरोड़ा ने मई-दिवस पर मेहनतकशों की मेहनत को किया सलाम
विभिन्न राज्यों में ईडी और सीबीआई के छापों के जरिए डराकर चुनी हुई सरकारों को कमजोर कर रही है भाजपा: हरपाल सिंह चीमा
डायलिसिस के 1 लाख सत्र पूरे, ₹16.5 करोड़ का ख़र्च कवर: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ किडनी मरीज़ों के लिए बनी जीवनरेखा
चुनाव के बाद मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमतों में 994 रुपये की बढ़ोतरी मज़दूरों पर सीधा हमला है, भाजपा ने चुनाव खत्म होने तक अपने इरादे छिपाए रखे: हरपाल सिंह चीमा
कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा