‘युद्ध नशों विरुद्ध’: 222वें दिन पंजाब पुलिस ने 17.7 किलो हेरोइन और 15 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत 77 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

‘युद्ध नशों विरुद्ध’: 222वें दिन पंजाब पुलिस ने 17.7 किलो हेरोइन और 15 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत 77 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, राज्य से नशों का सफाया करने के लिए चलाई जा रही बड़ी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 222वें दिन भी पंजाब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रही। आज राज्यभर में 290 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसके दौरान 59 एफआईआर दर्ज कर 77 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार, अब तक 222 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 32,432 हो गई है।

इन छापेमार कार्रवाइयों के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 17.7 किलो हेरोइन, 501 ग्राम अफीम, 26,983 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 15.09 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए राज्य सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

इस अभियान के दौरान 62 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की 120 से अधिक टीमें राज्यभर में 290 छापे मारे हैं । दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने 311 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

राज्य सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी) — लागू की गई है। ‘डी-एडिक्शन’ के अंतर्गत, पंजाब पुलिस ने आज 27 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है। 

Advertisement

Latest

नंदीश बंसल ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2026’ में ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक
गैंगस्टरां ते वार का 276वां दिन: पंजाब पुलिस ने 468 ठिकानों पर की छापेमारी; 181 काबू
14 हज़ार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 80 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया-भगवंत सिंह मान
पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल
भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की