शादी की २५वीं Anniversary मना रहे पति की हुई मौत

25वीं शादी की सालगिरह का जश्न मातम में बदल गया

शादी की २५वीं Anniversary मना रहे पति की हुई मौत

जीवन में कुछ पल इतने खास होते हैं कि वे हमेशा याद रहते हैं, लेकिन कभी-कभी वही पल भयावह मोड़ ले लेते हैं। ऐसा ही कुछ यूपी के बरेली में हुआ, जहां जूता कारोबारी वसीम की 25वीं शादी की सालगिरह का जश्न मातम में बदल गया। वसीम और उनकी पत्नी फराह अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन कर रहे थे। इस खास दिन को खास बनाने के लिए दोनों ने स्टेज पर डांस भी किया, लेकिन यह खुशी का पल अचानक एक दुखद हादसे में बदल गया।

वसीम और फराह स्टेज पर डांस कर रहे थे तभी अचानक वसीम की हालत बिगड़ गई। वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा।   उनकी पत्नी फराह और आसपास के लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़े, लेकिन वसीम की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसकी मृत्यु हो चुकी है।

2025_4image_09_30_475703742heart-ll

https://www.instagram.com/reel/DIA_LQOAA8o/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Read Also : 16 महीनों के बाद पंजाब सरकार ने "CM तीर्थ यात्रा योजना " की शुरू

खुशी का यह माहौल पल भर में गम में बदल गया। वसीम की मौत से उसका परिवार गहरे सदमे में है। उनकी पत्नी फराह, जो एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं, इस अचानक आई आपदा से पूरी तरह स्तब्ध हैं। वसीम अपने पीछे दो बेटे भी छोड़ गए हैं, जिनके बिना अब उनका जीना मुश्किल हो जाएगा। वसीम की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।  वसीम अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ खुशहाल जीवन जी रहा था, लेकिन इस अचानक दुर्घटना ने उसके परिवार के सपनों को चकनाचूर कर दिया। परिवार ने नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया।

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब कैबिनेट की मंजूरी, सरकार इन कर्मचारियों को बैंक खाते में सैलरी, पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी समेत सभी सुविधाएं देगी- भगवंत सिंह मान
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के पांच कैडेट एनडीए से पास-आउट
भगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआत
शर्मनाक हार से बौखलाई विपक्षी पार्टियां जनता के स्पष्ट जनादेश के बावजूद पंजाब के सबसे शांतिपूर्ण नगर निगम चुनावों पर सवाल उठा रही हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
वन विभाग ने 45 पवित्र वन और 650 नानक बगीचियां स्थापित करने की योजना बनाई