राजस्थान में बनेगा ऑक्सीजन जोन, टेम्प्रेचर 10-डिग्री तक रहेगा कम

राजस्थान में बनेगा ऑक्सीजन जोन, टेम्प्रेचर 10-डिग्री तक रहेगा कम

पाली में 30 बीघा जमीन पर ऑक्सीजन जोन बनेगा। इसमें करीब 100 तरह की प्रजाति के एक लाख पौधे महज 2-2 फीट की दूरी पर लगाए जाएंगे। तीन साल में यह घना जंगल विकसित हो जाएगा। प्रशासन को इन प्रयासों से उम्मीद है कि इस जंगल से आसपास के क्षेत्र में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी आएगी और लोगों को भरपूर ऑक्सीजन मिल सकेगी।

जिला प्रशासन से सहमति के बाद गोचर भूमि पर एनजीओ फॉरेस्ट क्रिएटर्स की देखरेख में इस पूरे प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा है, जिसे ऑक्सीजन जोन नाम दिया है। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब चार करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रोजेक्ट की शुरुआत 2 फरवरी को सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर करेंगे।

_1738166748

पाली शहर के गिरादड़ा गांव के निकट रोकड़िया हनुमान मंदिर के सामने जिला प्रशासन मोहनलाल सायरचंद कवाड़ चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से घना जंगल विकसित कर रहा है। यह जगह शहर से 8-9 किमी दूर है। इस प्रोजेक्ट को ऑक्सीजन जोन नाम दिया गया है। प्रथम चरण में यहां 30 बीघा जमीन पर 100 प्रजातियों के करीब 1 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। इसे घने जंगल में रूप में विकसित किया जा रहा है। ऐसे में हर पौधा करीब 2-2 फीट की दूरी पर लगाया जाएगा। इसमें फल, फूल और औषधि गुणों वाले पौधे शामिल हैं।

Read Also : मीन राशि फरवरी मासिक राशिफल 2025,जीवन को मिलेगी नई दिशा

मोहनलाल सायरचंद कवाड़ चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी शांतिलाल कवाड़ ने बताया कि पौधों की सिंचाई के लिए यहां 2.26 लाख लीटर का टैंक बनाया गया है। यहां रोपित किए जाने वाले पौधों में स्प्रिंकलर पद्धति से पानी दिया जाएगा। पौधों की जड़ों में नमी बरकरार रहे, इसके लिए विशेष घोड़ा घास भी बिछाई जा रही है।

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने तीन कर्मचारी यूनियनों और नंबरदार यूनियन के साथ की बैठकें; विभागों को आउटसोर्स कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त
अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 307वां दिन: पंजाब पुलिस ने 525 स्थानों पर की छापेमारी; 201 काबू