विजीलेंस ब्यूरो द्वारा 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रेंट कलेक्टर रंगे हाथों काबू

विजीलेंस ब्यूरो द्वारा 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रेंट कलेक्टर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़, 2 दिसंबर 2025

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के दौरान पंजाब वक्फ़ बोर्ड, ज़ीरा (ज़िला फिरोज़पुर) में तैनात रेंट कलेक्टर मोहम्मद इक़बाल को रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 3,00,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरुद्वारा सिंह सभा, ज़ीरा, ज़िला फिरोज़पुर का निवासी है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त रेंट कलेक्टर उसे वक्फ़ बोर्ड ज़ीरा द्वारा अलॉट की गई ज़मीन का कब्ज़ा देने के बदले वरिष्ठ अधिकारी के नाम पर 5,40,000 रुपये रिश्वत मांग रहा है। इस संबंध में आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से पहली किस्त के तौर पर 70,000 रुपये की टोकन मनी ले चुका था।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता वक्फ़ बोर्ड ज़ीरा के नाम पर चेकों के माध्यम से 2.98 लाख रुपये की सरकारी फीस पहले ही अदा कर चुका था, जिसमें वक्फ़ बोर्ड ज़ीरा से लीज़ पर ली जाने वाली संपत्ति के किराये की राशि भी शामिल थी। यही चेक विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी रेंट कलेक्टर मोहम्मद इक़बाल के कार्यालय से छापेमारी के दौरान बरामद किए।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की विजीलेंस ब्यूरो टीम ने एक जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त के रूप में 3,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में विजीलेंस ब्यूरो के पुलिस थाना ईओडब्ल्यू, लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। 

Advertisement

Latest

हम सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेज रहे हैं ताकि हमारे बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश न जाना पड़े: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में 'आप' की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
आज़ादी सेनानियों और शहीद सैनिकों की स्मृति में फरीदकोट में जल्द बनेगा वार मेमोरियल: मोहिंदर भगत
पंजाब औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति 2026 के सकारात्मक परिणाम आने शुरू; जेएल ओसवाल समूह ने पंजाब में ₹1,550 करोड़ निवेश का किया ऐलान: संजीव अरोड़ा
अमृतसर में 9 किलो हेरोइन सहित एक नशा तस्कर काबू