पंजाब में आज सामान्य रहेगा मौसम , नहीं पड़ेगी बारिश

पंजाब में आज सामान्य रहेगा मौसम , नहीं पड़ेगी बारिश

पंजाब में फिलहाल किसी भी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है और अगले पांच दिन भी मौसम लगभग ऐसा ही बने रहने की संभावना है। शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिली, जिसके बाद अधिकतम तापमान में औसतन 0.6°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि तापमान अब भी सामान्य सीमा में है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान 38°C सामराला में दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर में 32.8°C, लुधियाना में 35.2°C, पटियाला में 37.2°C और बठिंडा में 36.5°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं हुई।

हालांकि, फिरोजपुर में 3.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसके बाद प्रदेश में उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी और चिपचिपे मौसम से परेशानी हुई।

बारिश की भविष्यवाणी:

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है:

26 जुलाई (Day 1): अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पठानकोट, गुरदासपुर और नवांशहर जैसे उत्तरी जिलों में थोड़ी बारिश हो सकती है।
27 जुलाई (Day 2): राज्य के मध्य और पूर्वी हिस्सों—जैसे लुधियाना, रूपनगर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब—में व्यापक बारिश की संभावना है।
28 जुलाई (Day 3): पंजाब के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है, खासकर फाजिल्का, मोगा, संगरूर और मोहाली में।
29 जुलाई (Day 4): राज्य के लगभग सभी जिलों में वर्षा के अच्छे संकेत हैं, विशेषकर दक्षिण-पश्चिमी जिलों में।

images (4)

Read Also : देश में आयुष्मान भारत योजना के तहत बने 41 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड

पंजाब के शहरों में आज का मौसम

अमृतसर- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी होगी। राज्य का तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

जालंधर- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी होगी। राज्य का तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

लुधियाना- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी होगी। राज्य का तापमान 28 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

पटियाला- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी होगी। राज्य का तापमान 28 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

मोहाली- आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान में बढ़ौतरी होगी। राज्य का तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब सरकार नई और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध: बसंत गर्ग
पंजाब है निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल
प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन – 2026 के दौरान पंजाब प्लास्टिक और विशेष रसायन क्षेत्र में सतत विकास की संभावनाओं की खोज कर रहा है
'गैंगस्टरों ते वार'का 53वां दिन: पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर छापेमारी की; 186 गिरफ्तार
पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026—अस्पताल और स्वास्थ्य देखभाल: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने समावेशी स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निजी अस्पतालों से न्यूनतम 20 प्रतिशत बेड रखने का आह्वान किया