आर.आई.एम.सी. में जुलाई 2027 टर्म के लिए दाखिला शुरू; दाखिला परीक्षा 6 दिसंबर को
चंडीगढ़, 11 सितंबर:
राष्ट्रीय इंडियन मिलिटरी कॉलेज (आर.आई.एम.सी.), देहरादून में जुलाई 2027 टर्म में दाखिले के लिए योग्य लड़के और लड़कियों से आवेदन मांगे गए हैं।
इस संबंध में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई 2027 टर्म में दाखिले के लिए लिखित दाखिला परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एन.टी.ए.) द्वारा 6 दिसंबर, 2026 (रविवार) को ली जाएगी। इस परीक्षा के लिए वे उम्मीदवार योग्य हैं, जिनका जन्म 2 जुलाई, 2013 से 1 जनवरी, 2015 के बीच हुआ हो और वे किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ते हों या सातवीं कक्षा पास कर चुके हों। चयनित उम्मीदवारों को आठवीं कक्षा में दाखिला दिया जाएगा।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि लिखित परीक्षा में तीन पेपर—अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान शामिल होंगे। मौखिक परीक्षा/इंटरव्यू केवल उन उम्मीदवारों का लिया जाएगा जो लिखित परीक्षा पास करेंगे, जिसकी तारीख के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा।
आर.आई.एम.सी. दाखिला परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया लिंक (https://examinationservices.


