‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 217वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 2.6 किलो हेरोइन समेत 82 नशा तस्कर गिरफ्तार

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 217वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 2.6 किलो हेरोइन समेत 82 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर

प्रदेश से नशों के पूरी तरह ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ के 217वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 388 स्थानों पर छापेमारी की। इसके बाद पूरे राज्य में 63 एफआईआर दर्ज कर 82 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार 217 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 31,835 हो गई है।

इन छापों के नतीजे स्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.6 किलो हेरोइन, 2078 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 29,450 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार की ओर से नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है।

इस ऑपरेशन के दौरान 72 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमें राज्यभर में 388 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि पूरे दिन चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 370 संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच भी की।

यह उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-सूत्रीय रणनीति - प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम (इडीपी) लागू की है। इस रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 46 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है। 

Related Posts

Advertisement

Latest

बिस्त दोआब नहरी नेटवर्क के तहत वर्ष 2025-26 में सिंचाई क्षेत्र में 167% वृद्धि, 1.10 लाख एकड़ अतिरिक्त रकबा सिंचाई के दायरे में आया
आप' मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित, भाजपा सांसदों की तरह सुरक्षा की मांग
आप' ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य में खादों की कोई कमी नहीं आने देगी
नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के सपने टूटे, केंद्र की नाकामी और विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान