‘युद्ध नशों विरुद्ध’: 215वें दिन, पंजाब पुलिस ने 4 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 78 नशा तस्करों को दबोचा

‘युद्ध नशों विरुद्ध’: 215वें दिन, पंजाब पुलिस ने 4 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 78 नशा तस्करों को दबोचा

चंडीगढ़, 2 अक्तूबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए शुरू किये गए नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 215वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 288 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 60 एफआईआर दर्ज करके 78 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, 215 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 31,649 हो गई है।

इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 4 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफ़ीम, 842 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 2.13 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है।

इस ऑपरेशन के दौरान 70 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 1000 से अधिक पुलिस मुलाज़िमों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 288 छापे मारे। दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 301 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

राज्य सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) - लागू की गई है। इसके तहत पंजाब पुलिस ने आज ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के रूप में 34 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया। 

Advertisement

Latest

बादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया, निजि एजेंडे के लिए सिख संस्थाओं का प्रयोग किया: बलतेज पन्नू
5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियान
एशियाई हॉकी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया
गुरमीत सिंह खुड्डियां ने गुरदासपुर के खेतों में पराली की गांठें बनाकर पंजाब के किसानों से पराली न जलाने की अपील की
गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 244वां दिन: पंजाब पुलिस ने 559 स्थानों पर छापेमारी की; 333 व्यक्ति काबू