लुधियाना में महिला की मौत, यूपी में पति पर FIR:भाई बोला- जीजा के अन्य महिला से थे संबंध, पुलिस ने कहा-खुदकुशी की थी

लुधियाना में महिला की मौत, यूपी में पति पर FIR:भाई बोला- जीजा के अन्य महिला से थे संबंध, पुलिस ने कहा-खुदकुशी की थी

लुधियाना के थाना मेहरबान इलाके में रहने वाली प्रतिभा यादव की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। उसकी मौत को लेकर अब आजमगढ़ के फूलपुर थाना में उसके पति सर्वेश यादव और ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

मृतका के भाई विपिन यादव ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही सर्वेश के किसी और महिला से संबंध थे और इसी वजह से प्रतिभा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। 18 मार्च को प्रतिभा ने फोन पर भाई को बताया था कि ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 21 मार्च 2025 को प्रतिभा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

पुलिस बोली- महिला ने आत्महत्या की थी

फूलपुर थाने में धारा 103(1) और 61(2) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है, जिसे अब लुधियाना की मेहरबान थाना पुलिस ने जांच में ले लिया है। हालांकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की थी, अब मृतका के भाई द्वारा हत्या का मामला दर्ज करवाने की वजहों की भी जांच की जा रही है।

पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगा रहा है।

Read also : जलंधर में ट्रैवल एजेंसी की वेबसाइट हैक ,पाकिस्तान-बांग्लादेश-श्रीलंका की 10 लाख की टिकटें बुक, घंटों तक चलती रही संदिग्ध एक्टिविटी

Related Posts

Advertisement

Latest

रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा 'आप' में शामिल
खरीद पूरी रफ्तार से जारी: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क
बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना में सतलुज किनारे चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मोहाली में जेईई मेन्स पास करने वाले 369 विद्यार्थियों का सम्मान, पंजाब अकादमिक उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है
रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट की कोशिश का मामला: मृतक के भाई के किये खुलासे के आधार पर आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा बरामद, जिसमें आरपीजी, आरडीएक्स और पिस्तौल शामिल