अमृतसर में बारिश से छत गिरी:12 साल की बच्ची की मौत

अमृतसर में बारिश से छत गिरी:12 साल की बच्ची की मौत

अमृतसर जिले के हल्का बाबा बकाला के अंतर्गत आने वाले गांव सठियाला में सोमवार को भारी बारिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ। गांव निवासी राजविंदर सिंह के घर की कच्ची छत अचानक ढह गई, जिससे मलबे में दबकर उनकी 12 साल की बेटी की मौत हो गई।

हादसे में अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सब-डिविजनल अस्पताल, बाबा बकाला साहिब में भर्ती करवाया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिवार को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बाबा बकाला साहिब के विधायक दलबीर सिंह टौंग अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। विधायक ने कहा कि बच्ची की मौत का गहरा सदमा कभी पूरा नहीं हो सकता, लेकिन प्रशासन और सरकार परिवार के साथ खड़ी है।

Read Also; मुख्यमंत्री की ओर से होशियारपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों का जायजा

WhatsApp Image 2025-09-02 at 5.00.49 PM

विधायक टौंग ने इलाके के लोगों से अपील की कि वे प्रशासन के नियमों का सख्ती से पालन करें। वे लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सतर्क रहें और निचले क्षेत्रों में व नदियों के करीब बिल्कुल न जाएं। उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन सरकार इसकी चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। बाढ़ और बारिश से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है।

Related Posts

Advertisement

Latest

आईएसआई की सहायता प्राप्त हथियार तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश; ए के -47 राइफल समेत चार हथियारों के साथ दो आरोपी अमृतसर से काबू
प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन - 2026 – एयरोस्पेस और रक्षा सत्र
सोनीपत में खौफनाक वारदात: कपड़े बेचने वाले झारखंड के युवक की बेरहमी से हत्या, बंद कमरे में मिला शव
निवेश पंजाब सम्मेलन: ‘आइडिया टू इम्पैक्ट: एक स्टार्टअप डेस्टिनेशन के रूप में पंजाब की यात्रा’ सत्र में राज्य के मजबूत इकोसिस्टम और यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के दृष्टिकोण पर चर्चा
पंजाब के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने हरियाणा के स्पीकर की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया