दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में आगे आए जसबीर जस्सी, बोले- ‘हमारे देश के 80% गाने हैं पाकिस्तानी...’

दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में आगे आए जसबीर जस्सी, बोले- ‘हमारे देश के 80% गाने हैं पाकिस्तानी...’

हरियाणा के रोहतक में मगन नाम के युवक की खुदकुशी मामले में मृतक के पिता का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मगन ने इस बारे में कभी नहीं बताया था और ना ही कभी अपनी पत्नी के रिश्ते के बारे में कुछ बताया था. वीडियो मिलने के बाद उसकी पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक के द्वारा टॉर्चर करने के बारे में पता चला. उसके बाद पुलिस में शिकायत दी.

जानकारी के अनुसार मृतक मगन और दिव्या की मुलाकात टिक टॉक के जरिए हुई थी. दोनों ने 2019 में लव मेरिज कर ली थ. दोनों की शादी के बाद एक लकड़ा भी हुआ जो अभी चार साल का है और वह दादा-दादी के पास गांव में ही रहता है. मृतक मगन अपने पिता का इकलौता बेटा था और दो बहनों का भाई था. वह रोहतक में जोमैटो डिलीवरी का काम करता था.

आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी पर केस दर्ज

परिजनों की शिकायत ओर वीडियो के आधार पर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. रोहतक के डोभ गांव में मगन के सुसाइड केस को लेकर पुलिस जांच अधिकारी ASI संजय कुमार ने कहा, ''हमें 18 जून की रात को एक सूचना मिली थी खेत में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस सूचना के आधार हम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया.''

परिजनों ने उसकी पत्नी दिव्या और दीपक नाम के शख्स के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दी है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

सुसाइड करने से पहले मगन ने बनाया वीडियो

सुसाइड करने से पहले मगन ने एक वीडियो बनाया था, उसमें उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी दीपक पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए हैं. वीडियो में युवक ने ये भी आरोप लगाया था कि पिता की हत्या कर प्रॉपर्टी बेचकर मुंबई में सेट होने का भी पत्नी की ओर से दबाव बनाया जा रहा था. मृतक मगन का कहना था कि पत्नी ने अपने प्रेमी के प्रमोशन करवाने के नाम पर पांच लाख रुपए दवाब बना कर लिए थे. 

पुलिस कांस्टेबल दीपक से दिव्या का चल रहा था प्रेम प्रसंग

मगन ने 18 जून को पहले वीडियो बना कर उसे अपनी बहन को भेजा था और उसके बाद अपने खेत के पेड़ से फंदा लगा कर से सुसाइड कर लिया. जानकारी के अनुसार काफी दिनों से पत्नी दिव्या महाराष्ट्र के एक होटल में काम करती थी और उसका महाराष्ट्र पुलिस के कांस्टेबल दीपक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के एक होटल के रूम से वीडियो भी आया. जिसमें वह अपने प्रेमी के साथ होटल के रूम में स कर रही है. इससे भी मगन को काफी आघात पहुंचा था और उसने खुदकुशी के लिए कदम उठाया.

Read also : रोहतक: प्रेमी संग वीडियो बनाने वाली महिला के ससुर ने कहा, 'बेटे ने कभी पत्नी के बारे में...'

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब के स्कूलों में ए.आई. को मुख्य विषय के रूप में शामिल किया जाएगा; बोर्ड के सर्टिफिकेट में दर्ज होंगे प्राप्त किए अंक
गैंगस्टरां ते वार का 87वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 546 स्थानों पर छापेमारी; 253 गिरफ्तार
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला
पी.एस.एफ.सी. द्वारा "पर्यावरण अनुकूल तरीकों से धान की खेती में प्रगति और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा" विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने रिकॉर्ड राजस्व वृद्धि के बीच आबकारी एवं कर विभाग की एनफोर्समेंट को बढ़ावा देने के लिए 25 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया