सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘लॉक’ रिलीज, मिनटों में मिले लाखों से ज्यादा व्यूज

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘लॉक’ रिलीज, मिनटों में मिले लाखों से ज्यादा व्यूज

Sidhu Moosewala New Song Lock पंजाबी संगीत प्रेमियों और सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए नया गीत ‘लॉक’ रिलीज हो गया है। इस गीत के रिलीज से पहले ही एक सप्ताह से भी कम समय में इसके टीजर को 1.5 मिलियन व्यू मिल चुके थे। वहीं, गीत को रिलीज के 30 मिनट में 5 लाख […]

Sidhu Moosewala New Song Lock

पंजाबी संगीत प्रेमियों और सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए नया गीत ‘लॉक’ रिलीज हो गया है। इस गीत के रिलीज से पहले ही एक सप्ताह से भी कम समय में इसके टीजर को 1.5 मिलियन व्यू मिल चुके थे। वहीं, गीत को रिलीज के 30 मिनट में 5 लाख व्यू मिल गए। यह गाना सिद्धू मूसेवाला का इस साल का पहला गाना है। उनकी मौत के बाद से अब तक कुल 9 गाने रिलीज हो चुके हैं।

गीत में सिद्धू मूसेवाला के पिता एक हीरो की तरह नजर आ रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला की छवि उनके पिता बलकौर सिंह में दिख रही है। गाने ‘लॉक’ को प्रसिद्ध म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी द किड ने प्रोड्यूस किया है। द किड कंपनी पहले भी सिद्धू मूसेवाला के कई हिट गानों का निर्माण कर चुकी है। इस गाने के वीडियो का निर्देशन नवकरण बराड़ ने किया है। दोनों के आधिकारिक पेज पर इस गाने का पोस्टर साझा किया गया है।

गाने के पोस्टर को शेयर करते हुए द किड ने लिखा, “चारों तरफ देखो, हम लीडर हैं। हम जो भी करेंगे, वह हम तय करेंगे, और बाकी लोग हमारी राह का अनुसरण करने की कोशिश करेंगे।”

Read Also : पंजाब के खडूर साहिब सीट से MP Amritpal Singh की हाईकोर्ट में याचिका , संसद सत्र में शामिल होने की मांगी अनुमति

सिद्धू मूसेवाला ने अपने म्यूजिक और बोलचाल की शैली से पंजाबी संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी शख्सियत और गानों ने लाखों दिलों को छुआ है। उनकी मौत के बाद भी उनके गानों की लोकप्रियता कम नहीं हुई है, और फैंस हर नए गाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को कर दी गई। मूसेवाला को लॉरेंस गैंग के कुछ हमलावरों ने गोली मार दी थी। तब से उनके प्रशंसक और परिवार के सदस्य न्याय की मांग कर रहे हैं और जब भी उनका कोई नया गाना आता है, तो प्रशंसकों को लगता है कि ‘सिद्धू वापस आ गया है’।

Sidhu Moosewala New Song Lock

Related Posts

Advertisement

Latest

सिपाही से दरोगा बने 1700 अभ्यर्थियों को राहत, योगी सरकार ने 8-8 लाख रुपये की माफ की रिकवरी
श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर, हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किया राष्ट्रीय सम्मान
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 295वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 176 काबू
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को छठ पूजा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए
वर्ष 2027 में लोग फिर से ‘आप’ की सरकार बनाकर पंजाब के विकास की गति को जारी रखेंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान