लुधियाना की तहसील में रेवेन्यू मंत्री की रेड ! लोगों से लिया फीडबैक..

लुधियाना की तहसील में रेवेन्यू मंत्री की रेड ! लोगों से लिया फीडबैक..

पंजाब के रेवेन्यू मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने आज सुबह समराला तहसील में अचानक छापेमारी की। यह कार्रवाई लुधियाना के एक तहसीलदार द्वारा पूर्वी तहसील में बैठकर जगराओं की विवादित रजिस्ट्रियां करने के मामले के बाद की गई।

मंत्री के अचानक निरीक्षण से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। उन्होंने सबसे पहले सभी कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की और उनके कार्य विवरण के बारे में पूछताछ की। मंत्री ने तहसील में होने वाली रजिस्ट्रियों की संख्या, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री मुंडिया ने कार्यालय में मौजूद आम नागरिकों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना। इस दौरान आम आदमी पार्टी के समराला से विधायक जगतार सिंह दयालपुरा भी उनके साथ मौजूद रहे। यह छापेमारी सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2025-02-03 at 2.52.15 PM (1)

Read Also : पंजाब में स्कॉलरशिप के लिए 55.45 करोड़ जारी:86583 पोस्ट मैट्रिक स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा

Related Posts

Advertisement

Latest

रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा 'आप' में शामिल
खरीद पूरी रफ्तार से जारी: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क
बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना में सतलुज किनारे चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मोहाली में जेईई मेन्स पास करने वाले 369 विद्यार्थियों का सम्मान, पंजाब अकादमिक उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है
रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट की कोशिश का मामला: मृतक के भाई के किये खुलासे के आधार पर आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा बरामद, जिसमें आरपीजी, आरडीएक्स और पिस्तौल शामिल