'ऊपर से ऑर्डर आया है...', 'वोट चोरी' को लेकर चुनाव आयोग पर राहुल गांधी ने फिर उठाए सवाल

'ऊपर से ऑर्डर आया है...', 'वोट चोरी' को लेकर चुनाव आयोग पर राहुल गांधी ने फिर उठाए सवाल

SIR सरल शब्दों में वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ 'वोटर अधिकार यात्रा' के दूसरे दिन राहुल गांधी का काफिला औरंगाबाद से गयाजी पहुंच गया है। गयाजी के डबूर में काफिला लंच के लिए रुका।

खाने की थाली में रोटी, चावल, दाल, मिक्स वेज और पनीर की सब्जी जैसे कई व्यंजन थे, लेकिन राहुल गांधी ने बैंगन की भुजिया और लिट्टी खाई। मिनरल वाटर की जगह घड़े का पानी पिया। गयाजी से मंगवाई गई स्पेशल आइसक्रीम भी उनके लंच का हिस्सा रही। खाने के बाद करीब एक घंटे तक उन्होंने कैंप में आराम किया।

लगभग 4 बजे राहुल गांधी और तेजस्वी खालिस पार्क चौक के लिए निकल गए। शाम साढ़े 6 बजे खालिस पार्क चौक में जनसभा होगी।

गयाजी में राहुल की यात्रा को लेकर युवाओं में क्रेज दिखा। लोग राहुल-तेजस्वी को देखने के लिए बसों की छत और पेड़ पर चढ़ गए। इस दौरान दोनों पार्टी के समर्थकों और पुलिस में हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।

युवाओं का कहना है, 'हमलोग राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देखने आए हैं। उनसे उम्मीद है। बिहार में वैसे तो बस पेपर लीक हो रहा है।'

इससे पहले सोमवार सुबह राहुल गांधी औरंगाबाद के देव पहुंचे। जहां सूर्य मंदिर में राहुल गांधी ने पूजा की। दंडवत द्वार से राहुल गांधी मंदिर के अंदर गए। गर्भ गृह में पहुंचे, हाथों में फूल लेकर संकल्प किया फिर पूजा की। भगवान के आगे माथा टेका।

GyncRfAXoAAHf25

करीब 5 मिनट बाद गर्भ गृह से बाहर निकले तो ललाट पर तिलक, गले में माला और कंधे पर गुलाबी चुनरी थी। उसके बाद उन्होंने जल चढ़ाकर मंदिर की परिक्रमा भी की।

गर्भ गृह के बाहर लगे बड़े से घंटे को बजाया और पुजारी से मंदिर का इतिहास भी जाना। इस दौरान तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी साथ रहे, उन्होंने भी पूजा की।

मंदिर में पूजा-परिक्रमा करने के बाद राहुल दंडवत द्वार से बाहर निकले और उनका काफिला रफीगंज के लिए रवाना हो गया।

Related Posts

Advertisement

Latest

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 7 कैडेट सेना और वायु सेना में कमीशंड अधिकारी बने
गैंगस्टरों ते वार का 144वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 519 स्थानों पर छापेमारी; 249 गिरफ्तार
पंजाब पुलिस और फिक्की कैस्केड द्वारा तस्करी एवं जालसाजी से निपटने के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित
मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी
वर्ल्ड एल्डर एब्यूज़ अवेयरनेस डे पर पंजाब की भगवंत मान सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्क्लूसिव गवर्नेंस का मॉडल प्रस्तुत किया