बसंत पंचमी पर शादी के सबसे ज्यादा मुहूर्त क्यों होते हैं, क्या है कारण?

बसंत पंचमी पर शादी के सबसे ज्यादा मुहूर्त क्यों होते हैं, क्या है कारण?

हर वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस बार यह पर्व 2 फरवरी 2025, रविवार को है. इस खास अवसर पर विधिपूर्वक मां सरस्वती की पूजा की जाती है. विवाह के लिए भी यह दिन शुभ होता है. बसंत पंचमी के दिन जिनका विवाह होता है उनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है. बसंत पंचमी के दिन को अबूझ मुहूर्त के नाम से भी जाना जाता है.

बसंत पंचमी पर शादी के सबसे ज्यादा मुहूर्त क्यों होते है

images

जिन लोगों की शादी में रुकावट आ रही है वे बसंत पंचमी के दिन विवाह कर सकते है. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन कोई दोष नहीं होता और वह श्रेष्ठ योग होता है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के विवाह पूर्ण होने के बाद तिलक समारोह हुआ था और शादी की रस्मों की भी शुरुआत हुई थी. इस दिन विवाह के साथ अन्य कई शुभ काम किए सकते है जैसे- अक्षर अभ्यासम, विद्या आरंभ, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश, वाहन खरीदना, घर खरीदना, बिजनेस की शुरुआत आदि. 

ऐसे व्यक्ति जिनका कई कारणों से शादी नहीं हो पा रही.
शादी के लिए पुरुष और महिला दोनों के गुण आपस में नहीं मिल रहे हों.
कोई शुभ मुहुर्त नहीं निकल रहा हो.
तुरंत शादी नहीं हो रही हो.

Read Also : कर्क और सिंह समेत इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल


पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी की शुरुआत 2 फरवरी सुबह 9:14 से होगी और 3 फरवरी को सुबह 06:52 पर इसका समापन होगा. ऐसे में 2 फरवरी को पूजा के लिए पूरे दिन मुहूर्त रहेगा. इस दिन मां सरस्वती की पूजा के लिए विशेष रूप से सुबह 7:09 से दोपहर 12:35 तक का समय अति उत्तम है.

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
अकाली दल का दोहरा चेहरा उजागर, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते उठाने वाले खुद अपराधियों के मददगार: बलतेज पन्नू
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार
किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान