Fazilka - Nirpakh Post

पंजाब में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, 8 जिले बाढ़ की चपेट में
पंजाब में बाढ़ की चपेट में आने वाले जिलों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इनमें अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं। बाढ़ का असर अब पटियाला और मानसा में भी दिखने लगा है।

घग्गर नदी के ओवरफ्लो होने से पटियाला के कुछ गांवों के खेतों में पानी भर गया है। वहीं शनिवार को सतलुज, रावी और घग्गर में जलस्तर बढ़ रहा है। सतलुज में बढ़ते पानी से जालंधर में बाढ़ का अलर्ट है। अबोहर में घर की छत गिर गई। लेकिन जानी नुकसान नहीं हुआ।

जम्मू में हुई तबाही को देखते हुए पंजाब से होकर गुजरने वाली करीब 47 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब, जम्मू और हरियाणा के लोगों पर पड़ेगा।

फाजिल्का में सतलुज उफान पर है। यहां सरहदी गांव में नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहना शुरू हो गया है। स्पेशल DGP अर्पित शुक्ला ने कहा कि सेना के 20 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगाए गए हैं।

पंजाब पुलिस, भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (BSF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और सिविल प्रशासन मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

पंजाब में बाढ़ में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3 अभी भी लापता हैं। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक अब तक बाढ़ में फंसे 7,689 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

वहीं, पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब से पानी निकाल दिया गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के आदेश के बाद यहां सफाई का काम जारी है।

जम्मू-कश्मीर में आई तबाही के बाद आज भी पंजाब से गुजरने वाली 51 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें 47 ट्रेनें ऐसी हैं, जो पूरी तरह से कैंसिल कर दी गई हैं। जबकि चार ट्रेनें संबलपुर-जम्मूतवी को अंबाला कैंट, जम्मू-तवी वाराणसी को अंबाला कैंट और जम्मूतवी- टाटा नगर को अमृतसर में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

अबोहर के ढाणी सुच्चा सिंह में एक मकान की छत गिर गई। बीते दिन शुक्रवार सुबह बलकार सिंह के घर में पहले एक कमरे की छत गिरी। लेकिन आज दोपहर दूसरे कमरे की छत भी ढह गई। हालांकि इसे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। छत गिरने से घर का सारा सामान मलबे में दब गया। इस घटना का असर पड़ोसी मकानों पर भी पड़ा है। आसपास के घरों में दरारें आ गई हैं।

फाजिल्का के सरहदी इलाके में लगते सतलुज नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। आज भी सतलुज के पुल पर पानी का स्तर बढ़ा हुआ है। लोगों में रोष है कि उन्हें नांव नहीं मिल पाई। जिस वजह से उन्हें पानी में पैदल चलकर सतलुज से बाहर निकलना पड़ रहा है। जबकि प्रशासन का कहना है कि लोगों को सुरक्षित स्थान पर आने की अपील की जा रही है ।

बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब में 1 सितंबर तक मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ ये यलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सोमवार को पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट है।

पंजाब में बारिश को लेकर आज ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में ये अलर्ट जारी है और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में यलो अलर्ट जारी है।

Read Also ; हरियाणा ने पंजाब से नहर का पानी कम करने की मांग की

वहीं, बीते दिन पंजाब के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिली थी, जबकि कई जिलों में बादल भी छाए रहे। जिसके चलते तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद राज्य का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम बना हुआ है।

फाजिल्का में सरपंच को मारी गोली:नकाबपोश बदमाशों ने रुकवाई कार
अबोहर के बल्लूआना हलके के गांव भागसर में बीती रात नकाबपोश हमलावरों ने गांव के मौजूदा सरपंच पर गोली मारकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया घायल सरपंच को उनके परिजनों द्वारा सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया सूचना मिलते ही थाना वहाबवाला की पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई |

जानकारी के अनुसार गांव भागसर के मौजूदा सरपंच सुधीर कूकना कल रात अपने खेत से कार में सवार होकर घर की तरफ आ रहे थे तो रास्ते में बाइक सवार दो नकाबपोश युवक ने उन्हें रुकने का इशारा किया जैसे ही उन्होंने कार रोक कर अपनी कार का शिशा उनकी बात सुनने के लिए नीचे किया तो उक्त लड़कों में से एक युवक ने अपनी पिस्तौल से उन पर गोली दाग दी जो कि उनके कंधे पर लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़े इधर फायर होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हुए और परिजनों को सूचना दी जिन्होंने उन्हें अस्पताल पहुंचाया सरपंच के चचेरे भाई ने बताया कि जैसे ही उन्हें गोली लगने की सूचना मिली तो उनके बड़े भाई जय सिंह ने तुरंत घायल सुधीर को अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया इधर इस घटना से पूरे गांव में भाई का माहौल पाया गया वहीं सूचना मिलते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी |

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सरपंच को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है जिस पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन इस घटना को युवकों ने क्यों अंजाम दिया इसके बारे में अभी कुछ क्लियर नहीं है पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है |

Read Also : पहलगाम हमलों के बाद पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 से पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर को हटाया गया

गौरतलब है कि अबोहर क्षेत्र में कानून व्यवस्था पिछले काफी समय से बिगड़ी हुई है पिछले दिनों ही गांव कलर खेड़ा में वहीं के एक व्यक्ति ने मौजूदा महिला सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या कर दी थी

फाजिल्का में SAD का डेलीगेट चुनाव , कार्यकारी प्रधान को मिला पदाधिकारी चुनने का अधिकार
फाजिल्का जिले के अबोहर हाईवे पर गांव रामपुरा में श्री गुरुद्वारा साहिब से तस्वीर सामने आई है l जहां पर शिरोमणि अकाली दल जिला फाजिल्का का सर्कल डेलीगेट चुनाव इजलास ऑब्जर्वर सरदार प्रीतइंदर सिंह सम्मेवाली की अध्यक्षता में किया गया l इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारी चुनने के सारे अधिकार पार्टी के कार्यकारी प्रधान सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़ को दिए गया l

जानकारी देते हुए ऑब्जर्वर सरदार प्रीतइंदर सिंह सम्मेवाली ने बताया कि अकाली दल की भर्ती मुकम्मल हो चुकी है l इसके बाद जो सर्कल डेलिगेट चुने गए हैं, उनका आज आम इजलास था l अकाली दल की प्रक्रिया के मुताबिक जो सर्कल डेलिगेट हैं, वह जिला डेलीगेट का चुनाव करते हैं l इसके बाद जनरल हाउस के डेलिगेट का चुनाव होता है और जो जनरल हाउस के डेलिगेट हैं, वह पार्टी प्रधान का चुनाव करते हैं l

इसी के चलते आज जिला स्तरीय डेलिगेट का चुनाव किया गया है और आज सर्कल डेलिगेट द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए जो स्टेट डेलिगेट या जनरल हाउस के डेलिगेट हैं l उनके चुनाव के अधिकार पार्टी के कार्यकारी प्रधान सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़ को दे दिए गए हैं l उन्होंने कहा कि जो दूसरा अकाली दल है, उसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं l

Read Also : पंजाब में पूर्व भाजपा मंत्री के घर पर ग्रेनेड हमला! सीसीटीवी वीडियो आया सामने

जो भर्ती दूसरे अकाली दल द्वारा की जा रही है, वह जमा कहां होगी, क्योंकि अकाली दल की एक ही वर्किंग कमेटी है। जिसके पास भर्ती करने का अधिकार है l और आज की इस बैठक के दौरान आम लोगों को इसका भी पता लगेगा। इस मौके पर हलका इंचार्ज स. संपूर्ण सिंह, स, जगसीर सिंह बब्बू जैमल वाला, स. सतिंदर जीत सिंह मंटा, स. गुरतेज सिंह घुड़ियाना, स. हरविंदर सिंह हैरी अबोहर हल्का इंचार्ज सहित समूह पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे l