Israel - Nirpakh Post

ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को नेतन्याहू ने बताया ट्यूमर, खामेनेई को दी चेतावनी- गलती मत करना, 20 हजार....
ईरान के साथ युद्धविराम की घोषणा के कुछ दिन बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान आया है. बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमने ईरान के परमाणु और मिसाइल खतरों के ‘ट्यूमर’ को हटा दिया है, लेकिन निगरानी जरूरी है.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मेरे बीच (इजरायल और अमेरिका के बीच साझेदारी) की साझेदारी ने एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है.' उन्होंने कहा, 'अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के खिलाफ निर्णायक परिणाम हासिल किया.'

बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर से पहले पत्रकारों से कहा, 'हमने इजरायल की जान को खतरे में डाल रहे
दो ट्यूमर (परमाणु ट्यूमर और बैलिस्टिक मिसाइल ट्यूमर) को कुछ हद तक रोक दिया है.'

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, 'वे लोग ऐसी 20,000 चीजें (मिसाइलें) बनाने और उन्हें न्यू जर्सी जैसे छोटे देश पर छोड़ने की योजना बना रहे थे. कोई भी देश इतना हमला झेल नहीं सकता. जब आपके सामने दो ऐसी चीजें हों जो आपको मार सकती हैं, तो आपको क्या करना चाहिए? आपको उन्हें हटाना होगा और हमने अपने संयुक्त प्रयास से ऐसा किया.'

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी देते हुए कहा, 'जब आप एक ट्यूमर को हटाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि वो दोबारा नहीं आ सकता. आपको हालात पर लगातार नजर रखनी होती है, ताकि कोई उसे वापस लाने की कोशिश न कर सके.'

उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों ने मध्य पूर्व की तस्वीर बदल दी है और इससे इजरायल और उसके अरब व मुस्लिम पड़ोसियों के बीच अब्राहम समझौते को आगे बढ़ाने का मौका मिला है.

उन्होंने कहा, 'मुझे विश्वास है कि ईरान हमारे सब्र की परीक्षा नहीं लेगा, क्योंकि यह उनकी गलती होगी.' जब बेंजामिन नेतन्याहू से पूछा गया कि क्या वे ईरान में सत्ता परिवर्तन का समर्थन करते हैं, तो नेतन्याहू ने जवाब देते हुए कहा, 'यह ईरान के लोगों पर निर्भर है.'

Read also : दसूहा-हाजीपुर रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बच्ची सहित 9 की मौत, 33 घायल

ईरान की मिस्ट्री मिसाइल ने इज़राइल में मचा दी तबाही! जानें किस तकनीक पर करता है काम
ईरान और इज़राइल के बीच जारी संघर्ष अब और ज़्यादा भयावह होता जा रहा है. 19 जून की सुबह ईरान द्वारा किए गए ताज़ा मिसाइल हमले में इज़राइल के दक्षिणी शहर बेर्शेबा के सोरोका अस्पताल को निशाना बनाया गया जिससे अस्पताल में 70 से अधिक लोग घायल हो गए. कुल मिलाकर इस हमले में पूरे इज़राइल में लगभग 240 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हमले के दौरान अस्पताल परिसर में धुएं के गुबार देखे गए और इमरजेंसी सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं. अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि जैसे ही एयर रेड सायरन बजा, कुछ ही सेकंडों में जोरदार धमाका हुआ और मिसाइल सीधे अस्पताल से टकरा गई. धमाका इतना तेज था कि पास के सुरक्षित कमरे तक इसकी आवाज़ पहुंची.

इजरायल कर चुका है हमला
इससे ठीक पहले 19 जून को ही इज़राइल ने ईरान के अराक हेवी वॉटर रिएक्टर और नटांज़ यूरेनियम संवर्धन केंद्र पर हमला किया था. इज़राइली वायुसेना ने इन दोनों परमाणु स्थलों के साथ-साथ कई अन्य सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले से पहले इन केंद्रों को खाली करा लिया गया था और रेडिएशन का कोई खतरा सामने नहीं आया. इज़राइली सेना ने दावा किया कि अराक रिएक्टर पर हमला इसलिए किया गया ताकि वहां से प्लूटोनियम उत्पादन न हो सके और ईरान की परमाणु हथियार तैयार करने की योजनाओं पर रोक लगाई जा सके.

ईरान के बदले हमले में केवल अस्पताल ही नहीं, बल्कि तेल अवीव के पास रमात गन इलाके में जबोटिंस्की स्ट्रीट पर एक गगनचुंबी इमारत की नींव भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई. यह जगह शहर के डायमंड एक्सचेंज से महज़ 200 मीटर की दूरी पर है. वहीं पास ही मौजूद एक पिज़्ज़ा शॉप पूरी तरह तबाह हो गई और कुछ पुराने अपार्टमेंट्स को भी नुकसान पहुंचा.

एक स्थानीय निवासी, 69 वर्षीय अशर अदीव ने बताया, “यह ऐसा था जैसे कोई परमाणु बम फटा हो या भूकंप आया हो.” अशर की मां ईरानी यहूदी थीं और वह खुद फारसी बोलते हुए बड़े हुए हैं. उन्होंने भविष्य को लेकर काफी कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान की कई सिरों वाली मिसाइल
खबरों के मुताबिक, ईरान ने इस हमले में संभवतः मल्टीपल वॉरहेड्स (कई सिरों वाली मिसाइल) का इस्तेमाल किया, जिससे इज़राइल की वायु सुरक्षा प्रणाली, विशेषकर आयरन डोम के लिए उसे ट्रैक करना बेहद कठिन हो गया. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है. लेकिन ईरान पहले भी इस तरह की मिसाइल तकनीक को विकसित करने के संकेत दे चुका है.

हमले के बाद इज़राइल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को निशाने पर लिया और कहा कि "अगर हमें अपने सभी लक्ष्य पूरे करने हैं, तो यह व्यक्ति अब और जीवित नहीं रहना चाहिए."

इस घटनाक्रम ने साबित कर दिया है कि ईरान और इज़राइल के बीच का तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां दोनों पक्षों की कार्रवाइयां केवल जवाबी हमलों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि रणनीतिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है.

Read also : 'सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों या एवरेस्ट की चोटियां...', विशाखापट्टनम से PM मोदी ने दुनिया को दिया योग का संदेश

ईरान भारत का पुराना दोस्त है... दूसरी ओर इजराइल....." मिडल स्टेट पर छिड़ी जंग सोनिआ गाँधी का आया रिएक्शन। ..
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग को लेकर एक अंग्रेजी अखबार में लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान भारत का पुराना मित्र रहा है और हमारे साथ गहरे संबंधों से बंधा हुआ है. जम्मू-कश्मीर सहित महत्वपूर्ण अवसरों पर ईरान ने भारत का समर्थन करने का इतिहास रहा है. 1994 में ईरान ने कश्मीर मुद्दे पर मानवाधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र आयोग में भारत की आलोचना करने वाले प्रस्ताव को रोकने में मदद की थी. सोनिया गांधी के इस लेख को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है.

सोनिया गांधी ने लिखा कि भारत और इजरायल ने हाल के दशकों में रणनीतिक संबंध भी विकसित किए हैं. यह स्थिति हमारे देश को नैतिक जिम्मेदारी और कूटनीतिक लाभ देती है, ताकि तनाव कम करने और शांति के लिए एक पुल के रूप में काम किया जा सके. लाखों भारतीय नागरिक पूरे पश्चिम एशिया में रह रहे हैं और काम कर रहे हैं, जो इस क्षेत्र में शांति को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित का मुद्दा बनाता है.

Resd also : पंजाब राज्य बाल अधिकार आयोग द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने वालों के खि़लाफ़ कार्यवाही करने के लिए एडीजीपी को दिए आदेश

फिलिस्तीन को लेकर सोनिया गांधी का सरकार पर अटैक

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया ने गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों पर हमला करते हुए कहा कि इस मानवीय आपदा के सामने, मोदी सरकार ने शांतिपूर्ण दो-राज्य समाधान के लिए भारत की दीर्घकालिक और सैद्धांतिक प्रतिबद्धता को त्याग दिया है, जो एक संप्रभु, स्वतंत्र फिलिस्तीन की कल्पना करता है, जो आपसी सुरक्षा और सम्मान के साथ इजरायल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रह सके.

अभी भी बहुत देर नहीं हुई है: सोनिया गांधी

कांग्रेस नेता ने कहा कि गाजा में तबाही और अब ईरान के खिलाफ बिना उकसावे के बढ़ते तनाव पर भारत की चुप्पी हमारी नैतिक और कूटनीतिक परंपराओं से विचलित करने वाली है. अभी भी बहुत देर नहीं हुई है. भारत को स्पष्ट रूप से बोलना चाहिए, जिम्मेदारी से काम करना चाहिए और तनाव को कम करने और पश्चिम एशिया में बातचीत की वापसी को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध हर कूटनीतिक चैनल का उपयोग करना चाहिए.

अमरीका में विदेशी स्टूडेंट को देश से निकालने के लिए सैकड़ों छात्रों का वीजा रद्द
अमेरिका में पढ़ने वाले सैकड़ों विदेशी छात्रों को उनका एफ-1 वीजा यानी स्टूडेंट वीजा रद्द होने का अचानक ईमेल मिला है। यह मेल अमेरिकी विदेश मंत्रालय (DoS) की ओर से मार्च के आखिरी हफ्ते में भेजा गया है।

यह ई-मेल उन छात्रों को भेजा गया है, जो कैंपस एक्टिविज्म यानी कैंपस में होने वाले प्रदर्शनों में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन छात्रों को भी ऐसे मेल भेजे गए हैं, जो भले ही कैंपस एक्टिविज्म में शामिल नहीं थे, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘इजराइल विरोधी’ पोस्ट को शेयर, लाइक या फिर कमेंट किया।

मेल में कहा गया है कि छात्रों के एफ-1 वीजा रद्द कर दिए गए हैं। छात्रों से खुद को डिपोर्ट करने यानी अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी भी दी गई है।

अमेरिकी सरकार ‘कैच एंड रिवोक’ ऐप की मदद से ऐसे छात्रों की पहचान कर रही है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो के मुताबिक 26 मार्च तक 300 से ज्यादा ‘हमास समर्थक’ छात्रों का F-1 वीजा रद्द किया जा चुका है। इसमें कई भारतीय छात्र भी शामिल हैं।

यह मेल कई यूनिवर्सिटी के छात्रों को भेजा गया है। इसमें हार्वर्ड, कोलंबिया, येल, कैलिफोर्निया और मिशिगन यूनिवर्सिटी जैसे चर्चित संस्थान हैं। हालांकि, कितनी यूनिवर्सिटीज के कितने छात्रों को यह मेल भेजा गया है, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Read Also : राजस्थान में सफ़र करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर ! 28-मई से 8 जून तक कई ट्रेनें रद्द

ईमेल में छात्रों से कहा गया कि उनका F-1 वीजा अमेरिका के इमिग्रेशन एंड नेशनैलिटी एक्ट की धारा 221(i) के तहत रद्द कर दिया गया है। अब अगर वे अमेरिका में रहते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है, उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है या उन्हें डिपोर्ट किया जा सकता है।

ईमेल में यह भी बताया गया है कि छात्रों को उनके गृह देशों के अलावा दूसरे देशों में भी भेजा जा सकता है। इसलिए बेहतर है कि छात्र खुद से अमेरिका छोड़ दें।