chandigarh news - Nirpakh Post

चंडीगढ़ में 345 ठगों के सिम बंद:1900 गैंगस्टर सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक, साइबर क्राइम पर एक्शन तेज, ऑपरेशंस सेंटर से होगी निगरानी
चंडीगढ़ पुलिस साइबर अपराधियों और गैंगस्टर गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पिछले दो वर्षों में 345 साइबर ठगों के मोबाइल सिम ब्लॉक करवाए गए हैं। इसके अलावा और मामलों में भी कार्रवाई के लिए नई लिस्ट तैयार की जा रही है।

साथ ही, साइबर सेल ने गैंगस्टर और गन कल्चर के प्रचार-प्रसार पर भी कड़ी कार्रवाई करते हुए 1900 सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक कराए हैं। इन अकाउंट्स के जरिए अपराधों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा था और हथियारों की संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा था।

साइबर सेल की यह कार्रवाई चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में बढ़ती गैंगस्टर गतिविधियों को रोकने के मकसद से की गई है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गैंगस्टरों की गतिविधियों पर नजर

चंडीगढ़ में गैंगस्टरों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। कई बार वे क्लबों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर अपना दबदबा दिखाते हैं। सेक्टर-10 और सेक्टर-26 के क्लब के बाहर हुए बम धमाके, सोनू शाह की हत्या, बाउंसर सुरजीत की हत्या और सेक्टर-38 गुरुद्वारे के बाहर गोलीकांड जैसे मामलों में गैंगस्टरों के नाम सामने आ चुके हैं। ये अपराधी वारदात के बाद सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो डालते हैं और खुद ही अपराध की जिम्मेदारी लेते हैं, जिससे लोग डरने लगते हैं।

गैंगस्टर और उनके साथी सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर लोगों को डराने और धमकाने का काम कर रहे हैं। वे कहते हैं- "गूगल पर सर्च कर लो, कौन बोल रहा हूं, पता चल जाएगा। "ऐसी धमकियां फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्मों पर दी जाती हैं।

वे वीडियो पोस्ट करते हैं जिसमें वे पुलिस के साथ अदालत में जाते हैं या पैरोल पर जेल से बाहर आते हैं। इसका मकसद खुद को खतरनाक दिखाकर लोगों में डर फैलाना और बाद में पैसे की वसूली करना होता है।

चंडीगढ़ साइबर सेल ने सख्त कदम उठाते हुए ऐसे 1900 फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद करवाए हैं। ये अकाउंट्स खासतौर पर युवाओं को प्रभावित कर रहे थे जो गैंगस्टरों की जीवनशैली से आकर्षित हो रहे थे। पुलिस का मकसद युवाओं को नशे और अपराध से बचाकर उन्हें सही रास्ते पर लाना है।

अब साइबर अपराध पर लगेगी रोक

चंडीगढ़ के सेक्टर-18 में देश का पहला साइबर ऑपरेशंस एंड सिक्योरिटी सेंटर शुरू किया गया है। यह सेंटर साइबर अपराधियों की पहचान करने और उनकी हरकतों को रोकने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही सरकारी दफ्तरों के कंप्यूटर सिस्टम को सुरक्षित रखने का काम भी यही कर रहा है।

Read also : PGI चंडीगढ़ के 3500 ठेका कर्मचारियों को राहत:सेम वेज पॉलिसी को मंजूरी, 7 हजार तक बढ़ेगा वेतन, 50 करोड़ एरियर मिलेगा

PGI चंडीगढ़ के 3500 ठेका कर्मचारियों को राहत:सेम वेज पॉलिसी को मंजूरी, 7 हजार तक बढ़ेगा वेतन, 50 करोड़ एरियर मिलेगा
चंडीगढ़ पीजीआई के करीब 3500 ठेका कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने सेम एंड सिमिलर वेज (Same & Similar Wage) लागू करने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब सभी ठेका कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाएं मिलेंगी। इस फैसले से जहां उनका मासिक वेतन औसतन 7000 रुपए तक बढ़ जाएगा, वहीं उन्हें 19 महीनों का एरियर (करीब 50 करोड़ रुपए) भी मिलेगा। यह व्यवस्था 13 जनवरी 2024 से लागू मानी जाएगी।

अब तक ठेका कर्मचारी डीसी रेट (डेप्यूटी कमिश्नर रेट) पर काम कर रहे थे, जो स्थानीय स्तर पर तय मजदूरी होती है। कर्मचारियों की लंबे समय से यह मांग थी कि उन्हें नियमित कर्मचारियों की तरह वेतन और भत्ते मिलें। अब इस व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

पीजीआई प्रशासन की ओर से 6 दिसंबर 2024 को भेजी गई 8वीं याचिका को सेंट्रल एडवाइजरी कॉन्ट्रैक्ट लेबर बोर्ड (C.A.C.L.B.) के समक्ष रखा गया था। इसके तहत 13 जनवरी 2024 से 12 जनवरी 2026 तक सेम एंड सिमिलर वेज लागू करने की सिफारिश की गई थी।

हालांकि श्रम मंत्रालय ने कानूनी अड़चनों का हवाला देते हुए तत्काल मंजूरी नहीं दी थी, लेकिन ज्वाइंट एक्शन कमेटी (JAC) और भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने केंद्रीय कानून मंत्री से सीधा संपर्क किया और लगातार फॉलोअप किया। इसके बाद 16 जुलाई 2025 को कानून मंत्रालय से मंजूरी मिल गई।

जैक के चेयरमैन अश्वनी कुमार मुंजाल ने इसे कर्मचारियों के सम्मान और अधिकार की ऐतिहासिक जीत बताया। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ एक शुरुआत है, हम भविष्य में भी कर्मचारियों के हक की लड़ाई जारी रखेंगे।"

यह मिलेगा फायदा

अब तक 20,000 रुपए प्रति माह वेतन पाने वाले सफाईकर्मियों को 27,000 रुपए प्रति माह मिलेंगे। हॉस्पिटल अटेंडेंट्स, सिक्योरिटी गार्ड, किचन स्टाफ समेत सभी 3500 ठेका कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन और महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

वेतन में मासिक अंतर करीब 3 करोड़ रुपए का होगा और कुल एरियर 50 करोड़ रुपए तक पहुंचेगा। यह लाभ 13 जनवरी 2024 से प्रभावी माना जाएगा।

Read also : पंजाब की जेलों में 18 पुलिस अफसर प्रमोट होकर तैनात:3 AIG बने DIG, 5 SP को मिली सुपरिटेंडेंट की जिम्मेदारी, 10 इंस्पेक्टर बने डिप्टी सुपरिटेंडेंट

ASI को रिष्वत लेते पकड़ा ! कई और अधिकारी CBI की रडार पर
चंडीगढ़ पुलिस के भ्रष्टाचार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एक बड़ी कार्रवाई में CBI ने ISBT-43 में तैनात ASI शेर सिंह को 4500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह एक माह में सीबीआई का चंडीगढ़ पुलिस पर दूसरा ट्रैप था।

इससे पहले, चंडीगढ पुलिस की एक यूनिट में तैनात कॉन्स्टेबल और अफसर भी सीबीआई के निशाने पर थे, लेकिन उन्हें समय रहते भनक लग गई, जिससे वह ट्रैप सफल नहीं हो पाया। इस पूरे मामले की जानकारी चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी है।

आईएसबीटी-43 में तैनात एएसआई शेर सिंह ने बुड़ैल के रहने वाले दविंदर से डेढ़ लाख रुपए के चेक बाउंस मामले में गिरफ्तारी से बचाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। दविंदर ने इसकी शिकायत सीबीआई सेक्टर-30 में दर्ज कराई। सीबीआई ने शेर सिंह की रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग कर ली और सोमवार शाम करीब 4:30 बजे एक बिचौलिए के माध्यम से चौकी में ही ट्रैप लगा दिया। जब शेर सिंह के हाथ धुलवाए गए, तो उन पर रंग चढ़ गया।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई कई दिनों से पुलिस के कुछ अधिकारियों पर नजर बनाए हुए थी। एजेंसी के पास पुख्ता सबूत मौजूद थे, जिनमें रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग भी शामिल थी। यह मामला एक आपराधिक केस से जुड़ा हुआ है और सीबीआई अभी भी इसकी जांच में जुटी हुई है।

चंडीगढ़ पुलिस में भ्रष्टाचार को लेकर डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव पहले ही सख्त चेतावनी जारी कर चुके हैं। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कॉन्स्टेबल से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक से मुलाकात कर स्पष्ट कर दिया था कि पुलिस का काम लोगों की सेवा करना है, न कि अपराधियों से साठगांठ करना। उन्होंने कहा था कि जो भी रिश्वत लेते पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Read Also :मोहिंदर भगत द्वारा पैस्को के कार्यों की समीक्षा, पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने के आदेश

इससे पहले क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल युद्धबीर, डीएसपी एसपीएस सौंधी और डीजीपी को बदनाम करने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों ओमप्रकाश, जसपाल और महिला कॉन्स्टेबल जसविंदर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।