CM Yogi - Nirpakh Post
CM युवा योजना से यूपी के युवाओं को मिली नई उड़ान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में सीएम युवा कॉन्क्लेव एवं एक्सपो-2025 का भव्य शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत संचालित सीएम युवा योजना को प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए 'स्वरोजगार से स्वावलंबन तक की यात्रा' का माध्यम बताया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक इस योजना के अंतर्गत 68,000 से अधिक युवाओं को 2751 करोड़ रुपए का ब्याजमुक्त एवं गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया है. योजना के अंतर्गत 10 प्रतिशत मार्जिन मनी की सुविधा भी राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है. उन्होंने कहा कि यूपी के युवाओं में अनलिमिटेड पोटेंशियल है.
सीएम युवा इन युवाओं को मंच और मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है, जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि हर जिले से कम से कम 50 युवाओं को लाकर इस प्रदर्शनी को दिखाया जाए, ताकि उन्हें योजनाओं, स्टार्टअप संसाधनों और मार्केट एक्सेस की सही जानकारी मिल सके.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फ्रेंचाइजी व्यवसाय, बिजनेस ऑन व्हील्स व अन्य इनोवेटिव व्यवसायों के ब्रांड्स/मशीनरी की प्रदर्शनी का उ‌द्घाटन एवं मशीनरी सप्लायर्स पोर्टल 'यूपी मार्ट' की लॉन्चिंग भी की. इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष 17 एमओयू भी किए गए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम युवा योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी ब्याजमुक्त और गारंटीमुक्त संरचना है. मुख्यमंत्री ने बताया कि पूंजी की कमी, ट्रेनिंग का अभाव, और गाइडेंस की दिक्कत इन सभी समस्याओं का समाधान इस योजना के माध्यम से किया गया है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ योजना नहीं, एक आंदोलन है.
यह हर उस युवा के लिए अवसर है, जिसके पास सपना है लेकिन साधन नहीं. उन्होंने मंच पर अपनी सफलता की कहानी सुनाने वाले युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी की कहानियों में एक समानता है और वह यह कि जो सपना उन्होंने देखा, सीएम युवा योजना के माध्यम से सरकार ने उसे पूरा किया.
सीएम युवा उद्यमी स्कीम ने पूंजी की कमी को दूर किया, ट्रेनिंग की समस्या का समाधान किया, आत्मनिर्भर युवा के मिशन को धरातल पर उतारा. अनेक युवा अलग-अलग क्षेत्र में इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे संस्थान एक तरह से ‘टापू’ बन चुके हैं, जिनका समाज और स्कीमों से जुड़ाव टूटता जा रहा है. उन्होंने कहा  कि जब जानकारी नहीं होती, तो युवा गलत स्कीम में फंसते हैं. कर्ज के बोझ से टूट जाते हैं. पलायन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
सीएम युवा योजना न केवल युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित कर रही है, बल्कि उन्हें 'जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर' भी बना रही है. सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प, कुटीर और एमएसएमई इंडस्ट्री को पुनर्जीवित करने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं. आज उत्तर प्रदेश में कोई भी नया उद्यम शुरू करने पर पहले 1000 दिन तक किसी प्रकार की लाइसेंस बाध्यता नहीं है. साथ ही, 5 लाख रुपए का बीमा कवर भी दिया जा रहा है.
सीएम योगी ने बताया कि 25 से 29 सितंबर, 2025 को नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो में भी उत्तर प्रदेश के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा. वहां पर बायर-सेलर मीट होती है. कोई कल्पना भी नहीं करता था कि यूपी में इस तरह की चीजों का प्रोडक्शन होता होगा. पहले साल चार लाख लोग, दूसरी बार 5 लाख लोग इसके सहभागी बने थे.
Read Also : 'सैयारा' देखकर रोने के लिए दिए गए थे लोगों को पैसे? जानिए इस सवाल पर एक्ट्रेस ने क्या बोला
यह उत्तर प्रदेश के पोटेंशियल का एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है. यह प्रदेश के ‘लोकल टू ग्लोबल’ विजन को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच है. इस अवसर एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार, कई विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
" लातों के भूत बातों से नहीं मानते" ताजिये की ऊंचाई पर भड़के CM योगी
सीएम योगी ने ताजिए की ऊंचाई को लेकर वाराणसी में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- हाल में जौनपुर में एक बड़ा ताजिया उठाया गया। इस दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 3 की मौत हो गई। उन लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। पुलिस वालों ने पूछा- क्या करें? मैंने कहा- लाठी मारकर बाहर करो, क्योंकि ये लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे।
सीएम ने 3 साल पहले की घटना का जिक्र करते हुए कहा- एक जगह आगजनी हुई। मैंने अफसरों से कहा- अभी कार्रवाई रोको और वीडियो फुटेज निकालो। फुटेज में दिखा कि एक व्यक्ति केसरिया गमछा पहनकर पहुंचता है। आगजनी करता है। उस समय उसके मुंह से 'या अल्लाह' निकलता है।
ऐसे छुपे हुए समाज के दुश्मनों को समय रहते चिह्नित करना होगा, जिससे समाज की एकता में बाधक तत्वों को बेनकाब किया जा सके। यही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में हैं। दूसरे दिन वह नमो घाट के बसंता कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने पौधरोपण किया। इसके बाद बिरसा मुंडा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
हमने नियम बनाया कि सावन के महीने से ठीक पहले मोहर्रम का आयोजन होता है। हमने कहा- ताजिया की ऊंचाई इससे ज्यादा मत रखिए, क्योंकि फिर आप मांग करेंगे कि पेड़ की टहनियां काटें और हाईटेंशन तार हटाएं। एक पेड़ को लगने में 40 से 50 साल लगते हैं। मैंने कहा- यह नहीं होगा।
पहले मोहर्रम का जुलूस आगजनी और उपद्रव का कारण बनता था। बहन-बेटियां सड़कों पर नहीं निकल पाती थीं। उस समय कोई नहीं बोलता था। जब मैंने कहा था कि हाईटेंशन तार की चपेट में आ सकते हो, ताजिया को इससे ऊंचा मत करना। तब सोशल मीडिया पर किसी ने इसका विरोध नहीं किया।
दूसरी तरफ आपने देखा होगा कि कांवड़ यात्रा चल रही है। यात्रा में जाति, क्षेत्र, वर्ग, संप्रदाय का कोई भेद नहीं है। श्रमिक से लेकर उच्च वर्ग तक का व्यक्ति इससे जुड़ा है। सभी 200 से 300 किलोमीटर दूर जल लेने जाते हैं। भक्ति-भाव से चलते हैं, लेकिन उसका भी मीडिया ट्रायल होता है।
कांवड़ यात्रा को बदनाम किया जाता है। उसके बारे में खूब लिखा जाता है। कांवड़ियों को उपद्रवी और आतंकवादी तक बोलने का दुस्साहस होता है। यह वही मानसिकता है, जो हर प्रकार से भारत की विरासत को अपमानित करना चाहती है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने जनजातीय लोगों को भड़काने का काम किया।
Read Also : Golden Temple को बम से उड़ाने की धमकी मामले में बड़ा खुलासा, हिरासत में इंजीनियर
ये वही समुदाय है, जो भारत की आस्था का सदैव अपमान करता है। ये वही लोग हैं, जो आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट बना करके समाज में जातीय संघर्ष को बढ़ाना चाहते हैं। ये चीजें दिखाती हैं कि ये कौन लोग हैं, जो समाज में नफरत पैदा करना चाहते हैं।
हमारी सनातन धर्म की परंपरा में कहीं नहीं लिखा है कि जो मंदिर जाएगा, वही हिंदू है। अगर किसी गांव में दो लोगों का मामला है, तो उसके लिए प्रशासन और सिस्टम है। जो उनकी बात को सुलझाएगा। लेकिन अगर तुम बीच में आकर दरोगा बनने की कोशिश करोगे तो पिटोगे।
उत्तर प्रदेश के टॉपर छात्रों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UP Board) ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। रिजल्ट जारी होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 10वीं-12वीं में टॉप करने वाले छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से टॉपर्स को बधाई दी और घोषणा की कि प्रदेश स्तर और जनपद (जिला) स्तर पर मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
सीएम योगी ने लिखा, “उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई! आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि आपके अभिभावकों एवं गुरुजनों के लिए गर्व का विषय है। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!”
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा 2025 में इस साल जालौन के यश प्रताप ने टॉप किया है। रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंकों के साथ कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा राज्य में दूसरा स्थान इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक यादव को मिला है। दोनों ही 97.67% अंको के साथ संयुक्त रूप से सेकेंड टॉपर बनें हैं। वहीं, मुरादाबाद की ऋतु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता कक्षा 10वीं के थर्ड टॉपर रहे हैं। इन्होंने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.50% अंक हासिल किए हैं।
इस साल प्रयागराज की महक जायसवाल यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षा में 97.20% अंक हासिल करके टॉपर बनी हैं। उन्होंने बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके अलावा अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, कौशांबी की अनुष्का सिंह और प्रयागराज की शिवानी सिंह संयुक्त रूप से सेकेंड टॉपर रहे हैं। इन सभी ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 96.80% अंक हासिल किए हैं। वहीं, इटावा की मोहिनी 96.40% अंकों के साथ थर्ड टॉपर रहीं।
Read Also : " मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले " अरशद नदीम के भारत आह्वान पर नीरज चोपड़ा ने ट्रोल्स को दिया जवाब
इसके अलावा आपको यह भी बता दे कि जेल में बंद कैदियों ने भी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। हाई स्कूल में 94 कैदियों ने परीक्षा दी जिसमें 91 कैदी पास हुए, जबकि 12वीं में 105 में से 91 कैदियों पास हुए हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ का मुसलमानों को संदेश: 'सड़कें नमाज के लिए नहीं हैं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मुसलमानों को सड़कों पर नमाज अदा न करने की चेतावनी देते हुए अपने प्रशासन का बचाव किया और कहा कि सड़कें यातायात के आवागमन के लिए होती हैं।
तेजतर्रार भाजपा नेता ने मुसलमानों से कहा कि वे हिंदुओं से धार्मिक अनुशासन सीखें, जिन्होंने बिना किसी अपराध, विनाश या उत्पीड़न की घटना के विशाल महाकुंभ मेले में भाग लिया। आदित्यनाथ ने कहा, "सड़कें चलने के लिए होती हैं। और जो लोग (निर्णय के खिलाफ) बोल रहे हैं, उन्हें हिंदुओं से अनुशासन सीखना चाहिए। प्रयागराज में 66 करोड़ लोग आए। कोई डकैती, संपत्ति का विनाश, आगजनी या अपहरण नहीं हुआ। इसे धार्मिक अनुशासन कहते हैं। यदि आप लाभ चाहते हैं, तो आपको अनुशासन का पालन भी करना चाहिए।" भाजपा नेता ने मुसलमानों के खिलाफ किसी भी तरह के भेदभाव की आलोचना को खारिज कर दिया, एक ऐसा आरोप जो उन्हें अक्सर उनके कट्टर हिंदुत्व विचारों और छवि के कारण झेलना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है, लेकिन सरकारी कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों में उनकी हिस्सेदारी 35-40 प्रतिशत है। आदित्यनाथ ने कहा कि उनका लोकप्रिय "बुलडोजर न्याय मॉडल", जिसे अब अन्य राज्यों द्वारा न्याय के प्रदर्शन के रूप में अपनाया जा रहा है, इसकी वैधता पर लगातार सवालों के बावजूद, एक उपलब्धि के बजाय एक आवश्यकता थी। यूपी के सीएम ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने दिखाया है कि इसका बेहतर तरीके से उपयोग कैसे किया जा सकता है।" उन्होंने दावा किया कि बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की कोई भी प्रतिकूल टिप्पणी उनके राज्य से संबंधित नहीं है, उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत ने वास्तव में उत्तर प्रदेश द्वारा अपनाए गए दिशानिर्देशों की सराहना की है। वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर, आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ बोर्ड स्वार्थी हितों के साथ-साथ "लूट खसोट" (संपत्ति हड़पने) का अड्डा बन गए हैं, और मुसलमानों के कल्याण के लिए बहुत कम किया है।
Read Also : पंजाब के 'येशु येशु' पादरी बजिंदर को 2018 के बलात्कार मामले में आजीवन कारावास की सजा
हिंदू मंदिरों और मठों द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में दान के उदाहरणों का हवाला देते हुए, उन्होंने पूछा कि क्या वक्फ बोर्ड ने पर्याप्त संपत्ति होने के बावजूद इस तरह का कोई कल्याणकारी कार्य किया है। उन्होंने पूछा, "पूरे समाज की बात भूल जाइए; क्या वक्फ संपत्तियों का इस्तेमाल मुसलमानों के कल्याण के लिए किया गया है?" यूपी के नेता ने कहा, "वक्फ किसी भी सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने का माध्यम बन गया है। यह सुधार समय की मांग है और सभी सुधारों का विरोध होता है। मेरा मानना ​​है कि मुसलमानों को इस (प्रस्तावित कानून) से लाभ होगा।"
यूपी में होली पर फ्री गैस सिलेंडर, सीएम योगी ने करोड़ों महिलाओं को दी उज्ज्वला की सौगात
उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. यूपी की सीएम योगी आदित्यानाथ सरकार ने महिलाओं को होली के मौके पर उज्जवला योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर देने का ऐलान कर दिया है. योगी सरकार ने 1.86 करोड़ परिवारों को फ्री तोहफा दिया है. इनके खातों में सब्सिडी ट्रांसफर हो गई है.  उज्जवला योजना के तहत उत्तर प्रदेश की सरकार महिलाओं को फ्री रसोई गैस सिलेंडर मुहैया कराएगी. बता दें कि साल में दो बार यूपी सरकार  की तरफ ये तोहफा दिया जाता है.
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1890 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में योगी सरकार के इस कदम से 1.86 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ मिलेगा।
बता दें कि यूपी सरकार ने होली और दीवाली पर फ्री गैस सिलेंडर देने की योजना की शुरुआत 10 नवंबर 2023 को की थी। पीएम उज्जवला योजना के तहत साल में 2 बार होली और दीवाली के अवसर पर फ्री सिलेंडर का वितरण किया जाता है। इस योजना के तहत 300 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार देती है, जबकि बाकी छूट राज्य सरकार देती है।
Read Also : IIFA अवॉर्ड्स के लिए सोनू निगम नहीं हुए नॉमिनेट
इससे पहले 2023 में योगी सरकार ने होली के मौके पर भी उज्जवला योजना के लाभार्थियों को फ्री सिलेंडर दिया था. इसके तहत उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 1.75 करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ दिया गया था.  योगी सरकार ने दीवाली और होली पर फ्री गैस सिलेंडर देने की योजना शुरुआत  साल 10 नवंबर 2023 से की थी, इसके तहत सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की व्यवस्था की गई है.
"मुझे भगवा पहनने पर गर्व" , मथुरा में CM योगी का बड़ा बयान
सीएम योगी ने कहा- दुनिया मेरे बारे में कुछ भी सोचे, मैंने भगवा पहना है। मुझे इस पर गर्व है। एक दिन पूरी दुनिया भगवा पहनेगी। राम मंदिर, काशी और कुंभ के बाद आगे क्या? इस सवाल पर उन्होंने कहा- बजट में मथुरा-वृंदावन को फंड आवंटित किया गया है। वहां के भी काम होंगे। जब मौका मिले तो चूकना नहीं चाहिए।
सीएम योगी ने बुधवार को RSS के मुखपत्र पाञ्चजन्य के एक कार्यक्रम में ये बातें कही। संभल से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा- संभल एक सच्चाई है। जबरन किसी पर कब्जा कर उसकी आस्था को चोट पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
इस्लाम को उदय हुए सिर्फ 1400 साल हुए हैं, लेकिन मैं 3500 साल पुरानी बात कर रहा हूं, जब कहा गया था- संभल में कल्कि अवतार होगा। वहां 56 साल बाद शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया।
जैसी दृष्टि..वैसी श्रृष्टि। जिन लोगों की दृष्टि ही नकारात्मक है, उनको मैं सकारात्मक दृष्टि से देखने आशा ही क्यों रखूं। इसी नकारात्मकता के कारण ये लोग जनता की नजर में गिरे हैं। जब हमने महाकुंभ की पहली बैठक आयोजित की थी, तो उस दौरान भी बहुत से लोगों ने ट्वीट किए थे। मेरे सहयोगियों ने भी उस दौरान इस मामले में मुझसे बात की थी, तो मैंने उनसे कहा था कि ये सभी लोग भी आवश्यक हैं।
Read Also ; हरियाणा निकाय चुनाव: मानेसर को मिला पहला मेयर, गुरुग्राम में भाजपा जीती
किसी भी आयोजन में ये लोग नहीं होंगे तो कैसे होगा। सभी प्रकार के ग्रह, उपग्रह आते रहने चाहिए और हम इन्हें अच्छा मानकर चलते हैं। क्योंकि आपकी अच्छाई की तुलना तभी होगी, जब बुरे लोग भी होंगे। यही लोग जनता के बीच बोलेंगे कि हमें इस आयोजन को और अच्छा करना है।
CM Yogi on Jinnah
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि ”देश को बंटने मत दो. अगर ऐसा हुआ तो आर-पार की लड़ाई शुरू हो जाएगी”, जो आज हमारे सामने है.
सीएम योगी ने शुक्रवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर लखनऊ में आंबेडकर महासभा में कहा, ‘‘ आज बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं, बौद्धों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की हत्या की जा रही है. उन्हें जलाया जा रहा है. उनकी संपत्तियों को लूटा जा रहा है. इतना ही नहीं माताओं-बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.’’
उन्होंने कहा कि जब तक बांग्लादेश में जिन्ना का जिन्न रहेगा तब तक इस तरह की अराजकता होती रहेगी. वहां पर गरीबों और वंचितों का शोषण हो रहा है. यह पाप 1947 में देश के विभाजन के रूप में सभी के सामने आया था. उसी का बदसूरत स्वरूप बांग्लादेश के रूप में फिर हमारे सामने है. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने 1946-47 में ही जनता को इसे लेकर आगाह कर दिया था, उन्होंने कहा था कि देश का बंटवारा मत होने दीजिए. अगर यह हो गया तो आर-पार की लड़ाई शुरू हो जाएगी, जो आज हमारे सामने है.
इससे पहले मुख्यमंत्री ने हजरतगंज स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘ आज कुछ लोग समाज को धोखा दे रहे हैं. वह समाज में झूठ फैला रहे हैं. यह वही लोग हैं, जो उस समय हैदराबाद के निजाम और उनके रजाकारों द्वारा दलितों के गांव जलाए जा रहे थे तो चुप थे. उस दौरान उनका शोषण हो रहा था. उन पर अत्याचार किया जा रहा था. उस समय भी बाबा साहब आंबेडकर ने खुला पत्र लिखा था कि हैदराबाद के निजाम की रियासत के सभी दलितों, जिन पर अत्याचार हो रहा है, वह निजाम की रियासत को छोड़कर महाराष्ट्र की ओर चले जाएं, लेकिन अपना धर्म और मत न बदलें.
Read Also : अमृतसर से बैंकॉक के लिए अब डायरेक्ट फ्लाइट , 27 दिसंबर से एयर इंडिया एक्सप्रेस की बुकिंग
योगी ने कहा, ‘वहीं हैदराबाद के निजाम और पाक परस्त जिन्ना के लोगों ने अपने नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए बाबा साहब को प्रलोभन देने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने आदर्शों से टस से मस नहीं हुए.” मुख्यमंत्री ने कहा कि योगेंद्र नाथ मंडल की बातों में आकर जो लोग बहक गये थे, वह आज पाकिस्तान और बांग्लादेश में अत्याचार सह रहे हैं. यह दृश्य आज हम सभी के सामने हैं. सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 1947 में पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं की बड़ी तादाद में आबादी थी. बांग्लादेश में 1971 तक 22 प्रतिशत हिंदू रहते थे, आज वह घटकर छह से आठ फीसदी रह गये हैं.
योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ” वह लोग जो हमेशा दलितों को अपना वोट बैंक बना कर उनका शोषण करते आए हैं, वह बांग्लादेश की घटना पर मौन हैं. उनके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकल रहा है क्योंकि वह सच स्वीकार नहीं कर सकते हैं और सच बोल भी नहीं सकते हैं. उनमें बोलने का सामर्थ्य नहीं है इसलिए वह बांग्लादेश के दृश्य पर मौन हैं. यह लोग सिर्फ संविधान की प्रति दिखाकर ढोंग कर रहे हैं. उन्हें बाबा साहब के मूल्यों से कोई लेना देना नहीं है. इससे पहले भी इन्होंने बाबा साहब के मूल संविधान पर कुठाराघात करके उसकी हत्या करने का प्रयास किया था.”
मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना उसकी आत्मा होती है और कांग्रेस ने संविधान की प्रस्तावना से उसकी आत्मा हटाने का काम किया है. वर्ष 1975 में देश में आपातकाल लागू करके बाबा साहब का अपमान किया था, आज भी कांग्रेस यही कर रही है.
CM Yogi on Jinnah
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंदोलन कर रहे किसानों से जुड़ी बड़ी खबर, CM योगी ने दिया ये बड़ा निर्देश
CM Yogi Gave Big Instruction
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आंदोलन कर रहे किसानों से जुड़ी बड़ी खबर है। इन समस्याओं के निपटारे के लिए सीएम योगी ने बड़ा निर्देश दिया है। सीएम योगी ने किसानों की समस्याओं के निपटारे के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन करने का निर्देश दिया है।
IAS अनिल कुमार सागर, प्रमुख सचिव अवस्थापना व औद्योगिक विकास की अध्यक्षता में समिति गठित हुई है। पीयूष वर्मा विशेष सचिव अवस्थापना व औद्योगिक विकास, संजय खत्री ACEO नोएडा व सौम्य श्रीवास्तव ACEO ग्रेटर नोएडा, कपिल सिंह ACEO YEIDA सदस्य नामित हुए हैं। समिति एक महीने में रिपोर्ट व अनुशंसा शासन को प्रस्तुत करेगी।
इसके अलावा एक खबर ये भी है कि 3 दिसंबर को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दलित प्रेरणा स्थल से 100 से अधिक व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। सभी महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
वृद्ध लोग और जिन्हें कोई बीमारी थी, ऐसे भी व्यक्तियों को छोड़ा गया है। सभी महिलाएं भी अपने घर पहुंच गई हैं, इसे गाड़ियां भेजकर सुनिश्चित किया गया है। ये जानकारी नोएडा पुलिस ने दी है।
Read Also : ‘संभल और बांग्‍लादेश की घटना एक जैसी, दोनों घटनाओं में शाम‍िल लोगों का DNA एक’ : सीएम योगी
इससे पहले खबर सामने आई थी कि किसानों के मुद्दे पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नाराज हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले पर सीधा सवाल पूछा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि किसान से वार्ता क्यों नहीं हो रही है। हम किसान को पुरस्कृत करने की बजाय, उसका सही हक भी नहीं दे रहे हैं।’
CM Yogi Gave Big Instruction
CM Yogi Adityanath
अयोध्‍या धाम में ’43वें रामायण मेला’ के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने संभल ह‍िंसा पर बड़ा बयान द‍िया है। योगी ने कहा, संभल और बांग्‍लादेश की घटना एक जैसी है। दोनों घटनाओं में शाम‍िल लोगों का डीएनए एक है।
मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा, “याद करो 500 साल पहले बाबर के आदमी ने अयोध्या कुंभ में क्या किया था। संभल में भी यही हुआ था और बांग्लादेश में भी वही हो रहा है। तीनों की प्रकृति और उनका डीएनए एक ही है। अगर कोई इस पर विश्वास करता है बांग्लादेश में हो रहा है, तो वही तत्व यहां भी आपको सौंपने के इंतजार में हैं। उन्होंने सामाजिक एकता को तोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। इस बारे में बात करने वाले कुछ लोग ऐसे हैं जिनके पास विदेश में संपत्ति है। अगर यहां कोई संकट आएगा तो वे भाग जाएंगे और दूसरों को यहां मरने के लिए छोड़ देंगे।”
सरयू तट स्थित राम कथा पार्क में चार दिवसीय रामायण मेला का उद्घाटन करने के बाद अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में रामायण मेला के संकल्पना करने वाले महान समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया को याद किया। उन्होंने कहा कि यद्यपि लोहिया मंदिर नहीं जाते थे, किंतु श्री राम, कृष्ण और शिव की सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्ता समझते- स्वीकार करते थे। डॉ. लोहिया की इस भावना के विपरीत आज के समाजवादी परिवारवादी हो गए हैं। उन्हें यदि अपराधियों का संरक्षण न मिले, तो वह बिन पानी के मछली की तरह तड़पते हैं, लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोगबात तो लोहिया की करते हैं, लेकिन लोहिया के एक भी आदर्श को अंगीकार नहीं करते।
Read Also : ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में अल्लू अर्जुन को देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़, एक महिला समेत दो की मौत
मुख्यमंत्री ने लगे हाथ स्वयं की आस्था का भी इजहार किया। साथ ही कहा कि हमने प्रभु राम को आदर्श माना है और उनके आदर्श से कुछ भी ले सके, तो जीवन धन्य हो जाएगा। आज जब लोग छोटे-छोटे स्वार्थ के लिए मारने-मरने पर उतारू रहते हैं, तो श्री राम का आदर्श हमारा मार्गदर्शन करता है, पिता की आज्ञा मानकर उन्होंने क्षण भर की भी देरी किए बिना अयोध्या के राज्य का परित्याग कर दिया और स्वयं वन को चले गए।
इससे पूर्व जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेश आचार्य ने अपेक्षा जताई कि दीपावली को वैश्विक महापर्व के रूप में स्थापित किया, ठीक उसी तरह सीता राम विवाह उत्सव के अवसर पर होने वाले रामायण मेला को भी वैश्विक स्तर का बनाएं। मुख्यमंत्री ने इस अपेक्षा पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
CM Yogi Adityanath
राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने CM योगी को लिखा पत्र, महाकुंभ को लेकर कर दी यह खास मांग
Rajasthan CM Letter To CM Yogi
नए साल के आते ही संगमनगरी प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार बैठकें कर रह रहें हैं और क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं. महाकुंभ की तैयारी अपने अंतिम चरण पर है. इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएम योगी को पत्र लिखकर खास अपील की है.
दरअसल, महाकुंभ में राजस्थान से जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को और भी ज्यादा सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने महाकुंभ में सीएम योगी से राजस्थान पैवेलियन की मांग की है. उन्होंने पत्र में लिखा कि महाकुंभ मेले के सामने राजस्थान के लिए एक पैवेलियन दी जाए ताकि वहां पर राजस्थान से जाने वाले श्रद्धालुओं के रहने, खाने-पीने और चिकित्सा की बेहतर व्यवस्था करवाई जा सके.
अगर यूपी सरकार राजस्थान सरकार को सहयोग करती है तो इससे श्रद्धालुओं का अनुभव और भी बेहतर होगा. फिलहाल, सीएम योगी की तरफ से इस खत का कोई जबाव नहीं दिया गया है. बता दें कि 13 जनवरी, 2025 से लेकर 26 फरवरी, 2025 तक महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है.
Read Also : स्थापना दिवस पर CM योगी की बड़ी सीख: ‘देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की ही नहीं’
महाकुंभ को लेकर योगी सरकार ने 4 महीने के लिए एक अस्थायी जिला भी बनाया है. जिसका नाम महाकुंभ मेला रखा गया है. इस जिले के अंदर 4 तहसील और 67 गांव शामिल हैं. यह जिला चार महीने तक स्थायी जिले के रूप में ही काम करेगा. अगले चार महीने तक यूपी में 75 नहीं बल्कि 76 जिले होंगे. महाकुंभ को खास बनाने के लिए योगी सरकार लगातार बड़े-बड़े फैसले कर रही है. गंगा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए 24 दिनों के लिए 11 जिलों के 543 फैक्ट्रियों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है.
Rajasthan CM Letter To CM Yogi
उत्तर प्रदेश के 76वें जिले के लिए इतने सौ करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार, पहले ही पास कर दिया था बजट
CM Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी में अब एक और नए जिले की घोषणा की है. योगी सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन के लिए मेला क्षेत्र को नया जिला घोषित कर दिया है. बीते दिनों महाकुंभ मेला नाम से नए जिले की अधिसूचना जारी करते हुए बताया गया कि महाकुंभ मेला जिले में वह सभी प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी, जो किसी दूसरे जिले के संचालन के लिए जरूरी होती हैं.
आसान भाषा में कहें तो अब मेला क्षेत्र के लिए अलग से डीएम, पुलिस कप्तान, थाने और चौकियां होंगी. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है. इससे पहले भी यूपी सरकार की ओर से कुंभ और अर्ध कुंभ के मौके पर नए जिले की अधिसूचना जारी होती रही है.
आपको बता दें, यूपी के 76वें जिले, महाकुंभ मेले के लिए योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 में ही बजट पेश कर दिया था. फरवरी 2023 में योगी सरकार ने बताया था कि मेले के लिए उन्होंने जो बजट पेश किया है, वह 2500 करोड़ रुपये का है. आपको बता दें, इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 में कुंभ मेले के लिए 621.55 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था.
यूपी के 76वें जिले में अधिकारियों की नियुक्ति की बात करें तो कलेक्टर मेलाधिकारी विजय किरन आनंद होंगे. वहीं, एसएसपी के तौर पर राजेश द्विवेदी की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है. आपको बता दें, महाकुंभ मेला जिले में पूरा परेड क्षेत्र और चार तहसीलों सदर, सोरांव, फूलपुर और करछना के 67 गांव शामिल हैं.
प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेला को दुनिया का सबसे बड़ा मेला कहते हैं. यह मेला 12 साल में एक बार लगता है. इस बार का महाकुंभ मेला 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा और 26 फरवरी को खत्म होगा. वहीं, अर्ध कुंभ मेला हर 6 साल में एक बार होता है. वहीं, हर तीन साल में कुंभ मेला का आयोजन होता है. जबकि, हर साल जिस मेले का आयोजन प्रयागराज में होता है, उसे माघ मेला कहते हैं.
CM Yogi Adityanath