Anil Vij BJP Notice - Nirpakh Post

कारण बताओ नोटिस का अनिल विज ने आठ पन्नों में दिया जवाब
हरियाणा के परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज ने पार्टी अध्यक्ष मोहन बड़ौली के भेजे शोकॉज नोटिस का जवाब दे दिया है। यह जवाब 8 पन्नों का है। विज ने इसके बारे में बताने से इनकार करते हुए कहा कि मैंने उस चिट्‌ठी को भेजने के बाद फाड़कर टुकड़े जेब में रखे हैं। जिसे जला दूंगा। विज ने ये जरूर कहा कि उन्हें कुछ और चाहिए होगा तो वह भी दे दूंगा।

विज ने नोटिस मीडिया को लीक करने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहे तो इसकी जांच कराए या नहीं, यह उनकी मर्जी। हालांकि विज ने नोटिस को लेकर किसी तरह सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।

मैं 3 दिन से बाहर गया था। बैंगलुरु से रात आया। घर गया। ठंडे पानी से नहाया। रोटी खाई और बैठकर मैंने जवाब दे दिया। रात मैंने समय से पहले जवाब भेज दिया। मुझे 3 दिन का समय दिया गया था। मैंने उसमें ये भी लिखा है कि अगर किसी और बात का जवाब चाहिए तो मुझे बता दें, वह भी मैं लिखकर दे दूंगा। जितना में याद कर सका, सोच सका, मैंने लिखकर दे दिया।

विज ने कहा- मैंने जो चिट्‌ठी लिखी, उसे डिस्ट्रॉय (नष्ट) किया और कतरनें (टुकड़े) जेब में रखे हैं, इन्हें घर जाकर जला दूंगा। विज से पूछा गया कि उन्होंने जवाब में क्या लिखा तो उन्होंने कहा कि इसे मीडिया में सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

विज ने कहा कि नोटिस मीडिया में कैसे आया? यह भी जांच का विषय है। इतनी सीक्रेट कम्युनिकेशन थी 2 लोगों के बीच में, इसे कौन लीक कर रहा है? पार्टी चाहे तो उसकी भी जांच करा सकती है। न चाहे तो पार्टी की मर्जी है। विज ने कहा कि मुझे मीडिया से ही पता चला और मैंने नोटिस भी मीडिया में ही पढ़ा।

आपने कहा था कि आप आत्मा की आवाज से बोलते हैं। इस पर विज ने कहा- नो फर्दर क्वेश्नंस।

2. इस तरह के नोटिस को कितना उचित मानते हो?, विज ने कहा- नो क्वेश्चंस।
3. पहले भी नेता बयान देते रहे हैं, बहुत कुछ हुआ है, नेताओं पर आरोप भी लगे, कितने नोटिस हुए हैं, विज ने कहा- नो क्वेश्चंस।

Read Also : अवैध अप्रवासियों के बाद अब अमेरिका में छिपे गोल्डी बरार समेत भारत के इन 10 गैंगस्टरों की होगी गिरफ्तारी

4. पहले कभी किसी नेता को ऐसा नोटिस मिला है। विज बोले- मुझे कुछ मालूम नहीं।