Arvind Kejriwal - Nirpakh Post

शहीद ऊधम सिंह को सुनाम में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंडीगढ़, 12 जुलाई:

आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रधान श्री अमन अरोड़ा ने आज नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर उन्हें पंजाब सरकार द्वारा 31 जुलाई को सुनाम में आयोजित किए जा रहे शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस समारोह में शामिल होने और इस महान शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए आमंत्रित किया।

श्री अमन अरोड़ा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने श्री केजरीवाल को शहीद ऊधम सिंह के बलिदान की ऐतिहासिक महत्ता से अवगत करवाया और बताया कि इस अवसर पर पंजाब सरकार एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जो इस महान क्रांतिकारी को सम्मान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।

प्रतिनिधिमंडल में विधायक दविंदर सिंह लाडी ढोस, फौजा सिंह सरारी, रजनीश दहिया, गुरलाल घनौर, जगदीप गोल्डी कम्बोज, मुहम्मद जमील उर रहमान, राजिंदरपाल कौर छीना, नीना मित्तल, नरेश कटारिया, नरिंदर कौर भराज, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और पंजाब बी.सी. कमीशन के चेयरमैन डॉ. मलकीत सिंह थिंद शामिल थे।

श्री अमन अरोड़ा ने आप के राष्ट्रीय  संयोजक को बताया  कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार शहीद ऊधम सिंह की जन्मभूमि सुनाम ऊधम सिंह वाला में यह राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करेगी।
उन्होंने कहा कि यह वही ऊधम सिंह हैं, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए लंदन जाकर माइकल ओ'डायर को मौत के घाट उतारा, और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई प्रेरणा दी।
इसलिए उनका शहादत दिवस पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जाना आवश्यक है।

श्री अरविंद केजरीवाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु अवश्य उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर श्री अमन अरोड़ा ने केजरीवाल को शहीद ऊधम सिंह की तस्वीर स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की और उनका धन्यवाद किया।
उन्होंने यह भी कहा कि इस अवसर पर पंजाब सरकार सुनाम क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित मांगों को भी पूरा करेगी, जिससे इस आयोजन को न केवल श्रद्धांजलि, बल्कि विकास से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा।

मुख्य मंत्री मान और अरविंद केजरीवाल की ओर से मोहाली में 145.26 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को जनता को समर्पित
एस.ए.एस. नगर (मोहाली), 7 जुलाई

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज एक अनूठा कदम उठाते हुए 145.26 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित 15 एम.जी.डी. (मिलियन गैलन प्रति दिन) क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को जनता को समर्पित किया।

प्लांट को समर्पित करने के बाद अपने संबोधन में मुख्य मंत्री ने कहा कि इस प्लांट को स्थापित करने में उपयोग की गई आधुनिक तकनीक को जल्द ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य प्रदेश के बहुमूल्य जल को बचाना है, ताकि प्लांट से शुद्ध किए गए पानी को अन्य कार्यों के लिए उपयोग किया जा सके। सिंगापुर का उदाहरण देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि वहां वर्षा जल को पीने योग्य बनाने के लिए माइक्रो फिल्टर तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगली पीढ़ियों के लिए पंजाब के जल को बचाने के लिए ऐसे प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जल, हवा और जमीन के लिए वोट न होने के कारण पारंपरिक पार्टियों ने इसकी अनदेखी की और प्रदेश के इन गंभीर मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कारण प्रदूषण बढ़ा और प्राकृतिक संसाधन दूषित हो गए, जिससे समाज को अपूरणीय क्षति हुई।

मुख्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 'आप' सरकार बनने के बाद पर्यावरण को बचाने, नहरी प्रणाली को पुनर्जनन करने और समाज की भलाई के लिए अन्य अनुकरणीय कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ियों के लिए जल को बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ तकनीक के साथ समाधान सुनिश्चित करने के लिए इसी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 'इलाज से बेहतर है परहेज' के कथन की तरह बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं।

गुरबाणी की रचना 'पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत महत' का उल्लेख करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि महान गुरु साहिब जी ने हवा को गुरु, पानी को पिता और धरती को माता का दर्जा दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें प्रदेश के पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेकर गुरबाणी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और प्रदेश की पुरातन शान को बहाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर राज्य सरकार का समर्थन करना चाहिए।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की दूरदर्शी सोच का लाभ उठा रही है, जिन्होंने पहले ही राष्ट्रीय राजधानी में अच्छा शासन देकर अपनी क्षमता सिद्ध की है। उन्होंने कहा कि पंजाब को केजरीवाल की विशेषज्ञता का बहुत लाभ हो रहा है, जिन्होंने दिल्ली में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। भगवंत सिंह मान ने इस प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारियों को बधाई भी दी, जो प्रगतिशील पंजाब की रचना के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इस दौरान 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि आज मोहाली के सेक्टर-83 में 15 एम.जी.डी. क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इस प्रोजेक्ट को कुल 145.26 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्लांट की पहले क्षमता 10 एम.जी.डी. थी, जिसे अब 15 एम.जी.डी. तक अपग्रेड कर दिया गया है।

अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि आने वाले कुछ महीनों में मिशन के आधार पर प्रदेश को नया रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरों के विकास को गति देने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आगामी दिसंबर से इसकी शुरुआत करके राज्य सरकार पंजाब के 166 शहरों में पानी की आपूर्ति, सीवेज सुविधा, सफाई, सड़कों, स्ट्रीट लाइटों और एस.टी.पी. की व्यवस्था को सुनिश्चित करेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस प्लांट को एडवांस्ड न्यूट्रिएंट रिमूवल तकनीक का उपयोग करके अपग्रेड किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 एम.जी.डी. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा, 5 एम.जी.डी. क्षमता वाला अल्ट्रा फिल्टरेशन टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब का पहला अल्ट्रा फिल्टरेशन प्लांट है और इस प्लांट से शुद्ध किए गए पानी का उपयोग सिंचाई, सड़कों की सफाई, टॉयलेट फ्लशिंग और अन्य उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शुद्ध किए गए पानी का उपयोग ताजे पानी पर निर्भरता को कम करेगा, जिससे भूजल को बचाने में मदद मिलेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिजली की खपत को कम करने के लिए इस स्थान पर एक मेगावाट की क्षमता वाला सौर ऊर्जा प्लांट भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि अगले 20 वर्षों में मोहाली में जनसंख्या वृद्धि और शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए गमाडा ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उपयोग करके इस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के लोगों की भलाई के लिए ऐसे और प्रयास जारी रखेगी और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने ‘ईजी जमाबंदी’ पोर्टल के माध्यम से राजस्व सुधारों के लिए एक और क्रांतिकारी कदम उठाया
अमृतसर, 12 जून

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ‘ईजी जमाबंदी’ पोर्टल की शुरुआत की, जिसके साथ पंजाब ने अपने नागरिकों को भ्रष्टाचार मुक्त, सुचारू, परेशानी रहित और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने में सफलता का नया मुकाम हासिल किया है।
दोनों नेताओं ने कहा कि इस पहल के साथ राजस्व विभाग की प्रमुख सेवाओं को प्रदान करने की प्रक्रिया से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने के लिए एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। इन सेवाओं से हर साल लाखों लोगों का सीधा संबंध होता है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले पंजाब ने ‘ईजी रजिस्ट्री’ की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य संपत्ति रजिस्ट्री को सरल और पारदर्शी बनाना तथा भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त करना है। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मोहाली में ‘ईजी रजिस्ट्री’ का उपक्रम शुरू किया था और यह लोगों के लिए बड़ी सफलता साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने पूरे जिले से भ्रष्टाचार की एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई, जो इस पहल की शानदार सफलता को दर्शाता है। दोनों नेताओं ने कहा कि इस ‘ईजी रजिस्ट्री’ को 15 जुलाई तक पूरे पंजाब में लागू कर दिया जाएगा।
दोनों नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा किया था और आज यहां से शुरू हुआ ‘ईजी जमाबंदी’ पोर्टल का क्रांतिकारी प्रयास हमारी सरकार की ईमानदारी, नेक नीयत, पारदर्शिता और जन-हितैषी उपक्रमों को दर्शाता है। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह पोर्टल लोगों को पांच प्रमुख सेवाएं प्रदान करेगा, जिनमें व्हाट्सएप पर जमाबंदी प्राप्त करना, इंतकाल करवाना, रपट एंट्री और फर्द बदर (भूमि रिकॉर्ड में सुधार) के लिए ऑनलाइन सेवाएं शामिल हैं। इसका विस्तार से उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप के माध्यम से जमाबंदी प्राप्त करने का निर्णय लोगों को बड़े पैमाने पर सुविधा प्रदान करेगा, क्योंकि हर साल 40 लाख लोगों को भूमि रिकॉर्ड की फर्द (जमाबंदी) प्राप्त करने के लिए या तो अपने पटवारी के पास चक्कर काटने पड़ते थे या फर्द केंद्रों पर जाना पड़ता था।
हालांकि, दोनों नेताओं ने कहा कि अब भूमि रिकॉर्ड के लिए पटवारी के पास जाने, कतारों में खड़े होने या रिश्वत देने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि लोगों को केवल ‘ईजी वेबसाइट’ पर जाकर अपने विवरण दर्ज करने हैं और उन्हें जमाबंदी की प्रति मुफ्त में मिल जाएगी। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस जमाबंदी पर डिजिटल हस्ताक्षर होंगे और इसमें क्यूआर कोड भी होगा, जिसके माध्यम से कोई भी भूमि रिकॉर्ड की सत्यता की जांच के लिए क्यूआर कोड को स्कैन कर सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब के 99 प्रतिशत गांवों के भूमि रिकॉर्ड को डिजिटाइज कर दिया है, सभी भूमि रिकॉर्ड इस सेवा के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं और साथ ही बचे हुए गांवों को भी अगले दो महीनों में डिजिटाइज कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन इंतकाल सेवा के बारे में विवरण देते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि हर साल आठ लाख इंतकाल होते हैं, जिनमें 6 लाख भूमि रजिस्ट्री के बाद और 2 लाख वंशानुगत इंतकाल शामिल हैं। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भूमि खरीदने या वंशानुगत संपत्ति की मालिकाना हक के लिए इंतकाल के लिए महीनों तक भागदौड़ करनी पड़ती थी और बड़ी बाधाएं आती थी। उन्होंने कहा कि अब पटवारी लोगों के रास्ते में रोड़ा नहीं बन सकते और न ही इस काम के लिए किसी को रिश्वत देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अपनी भूमि की रजिस्ट्री करवाता है, तो इसका इंतकाल स्वतः 30 दिनों के भीतर हो जाएगा। वंशानुगत भूमि के मामले में आवेदक ‘ईजी जमाबंदी’ वेबसाइट पर इंतकाल के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं और 30 दिनों के निर्धारित समय के भीतर इंतकाल हो जाएगा। इस बारे में उन्हें पूरी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण का व्हाट्सएप के माध्यम से अपडेट मिलेगा।
रपट एंट्री के बारे में बात करते हुए भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर साल लगभग 2 लाख रपट एंट्री (अदालती आदेशों या ऋणों के बारे में प्रविष्टियां) की जाती हैं। उन्होंने कहा कि अब मैनुअल प्रक्रिया या कार्यालयों के झंझट में पड़ने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केस मैनुअल कार्रवाई या लालफीताशाही के बिना सीधे पटवारी से डिजिटल रूप में परिवर्तित हो जाएगा। दोनों नेताओं ने कहा कि अदालती आदेशों के लिए एक दिन के भीतर और ऋणों के लिए सात दिनों के भीतर रपट एंट्री की जाएगी।
फर्द बदर (भूमि रिकॉर्ड में संशोधन) के बारे में जानकारी देते हुए भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर साल लगभग 60,000 फर्द बदर (रिकॉर्ड में संशोधन) के लिए अनुरोध प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि भूमि रिकॉर्ड (जैसे नाम में संशोधन) में त्रुटियों को ठीक करने के लिए लोगों को अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने या तहसीलदारों के रहमो-करम पर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दोनों नेताओं ने कहा कि इस संबंध में अब आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक साधारण फॉर्म ऑनलाइन जमा किया जा सकता है और आवेदन की प्रक्रिया 15 दिनों की समय सीमा के भीतर पूरी की जाएगी, साथ ही इन सेवाओं के लिए मामूली आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन जमा किया जाएगा।
जमाबंदी के लिए सब्सक्राइब करें (अपने भूमि रिकॉर्ड के लिए विवरण दर्ज करें) के बारे में जानकारी देते हुए भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भूमि मालिकाना हक की सुरक्षा के लिए, विशेष रूप से एनआरआई समुदाय के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने “अपने भूमि रिकॉर्ड के लिए सब्सक्राइब करें” पोर्टल की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि पहले कई भूमि रिकॉर्ड में मालिक की जानकारी के बिना ही बदलाव कर दिए जाते थे और अक्सर उन्हें कई सालों बाद पता चलता था, जिसके बाद उन्हें इस रिकॉर्ड को ठीक करवाने के लिए अदालतों में लंबे कानूनी संघर्ष का सामना करना पड़ता था। दोनों नेताओं ने कहा कि भूमि मालिक अब सरकार की वेबसाइट पर जाकर प्रति खेवट 500 रुपए की वार्षिक शुल्क देकर अपने भूमि रिकॉर्ड को सब्सक्राइब कर सकते हैं।
दोनों नेताओं ने कहा कि इस कदम से वे दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर डिजिटल रूप में अपनी भूमि को सुरक्षित करने में सक्षम होंगे। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यदि सब्सक्राइब किए गए रिकॉर्ड के साथ कोई छेड़छाड़ की कोशिश की जाती है, तो भूमि मालिक को व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से तुरंत अलर्ट मिल जाएगा, जिसके बाद वे उसी समय ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं और यह आपत्ति सीधे संबंधित राजस्व अधिकारी के पास जाएगी। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह कदम दुनिया भर के प्रवासी भारतीयों के लिए उनकी भूमि की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।
दोनों नेताओं ने कहा कि जमाबंदी (भूमि रिकॉर्ड की प्रति), इंतकाल, और फर्द बदर (रिकॉर्ड में संशोधन) जैसी सेवाओं के लिए पहले प्रत्येक व्यक्ति को पटवारियों या तहसीलदारों के पास खजल होना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों में अक्सर भ्रष्टाचार का बोलबाला था, लेकिन अब लोगों को बार-बार पटवारियों या तहसीलदारों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे राजस्व विभाग की वेबसाइट easyjamabandi.punjab.gov.in के माध्यम से केवल एक क्लिक पर ये सेवाएं प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही 1076 पर डायल करके या किसी भी सेवा केंद्र में आवेदन जमा करके भी इन सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।

दिल्ली पुलिस ने आतिशी को हिरासत में लिया, अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP चाहे हम सबको गिरफ्तार...'
दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी को पुलिस ने मंगलवार (10 जून) को हिरासत में ले लिया. वो कालकाजी के भूमिहीन कैंप में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुई थीं. उन्हें हिरासत में लिए जाने पर अरविंद केजरीवाल दिल्ली सरकार पर भड़क गए.

वहीं हिरासत में लिए जाने के दौरान दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने हमला बोलते हुए कहा, ''बीजेपी इन झुग्गियां को तोड़ने वाली है. आज मुझे जेल में लेकर जा रही है क्योंकि मैं इन झुग्गी वालों की आवाज उठा रही हूं. भारतीय जनता पार्टी, सीएम रेखा गुप्ता जी आपलोगों को झुग्गीवालों की हाय लगेगी. बीजेपी कभी वापस नहीं आएगी, इन गरीबों की हाय लगेगी.''

बीजेपी सरकार पर भड़के अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा, "बीजेपी सरकार पूरी दिल्ली में ग़रीबों के आशियाने उजाड़ रही है, लोगों को बेघर कर रही है. जब आम आदमी पार्टी ग़रीबों के साथ खड़ी होती है और उनकी आवाज़ उठाती है, तो हमारे नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया जाता है. आज नेता विपक्ष आतिशी को हिरासत में लिया गया - ये तानाशाही है. बीजेपी चाहे हम सबको गिरफ़्तार कर ले, लेकिन हम दिल्ली की आम जनता के हक़ के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे." (खबर में अपडेट जारी है...)

उद्योगपतियों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल 10 जून को करेंगे ‘फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल’ की शुरुआत
चंडीगढ़, 9 जून

विश्वास, पारदर्शी पहुंच और परिवर्तन के नए युग की शुरुआत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल (10 जून को) ‘फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल’ की शुरुआत करेंगे, जो निवेशकों को आवेदन करने के 45 दिनों के भीतर सभी जरूरी मंज़ूरियाँ सुनिश्चित करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ये सुधार अंत नहीं हैं, बल्कि एक लहर की शुरुआत है—एक ऐसी लहर, जहाँ कारोबार में आसानी केवल नारा नहीं, बल्कि एक व्यवहारिक संस्कृति बनती है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हमेशा बहादुरों, नवोन्मेषकों और वीरों की धरती रहा है और अब यह भावना भारत की औद्योगिक क्रांति की अगुवाई करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह हर निवेशक के लिए एक साहसी ऐलान है कि पंजाब अपने नियमों के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ कारोबार के लिए तैयार है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल एक तकनीकी उन्नयन से कहीं अधिक, एक नए औद्योगिक प्रशासन मॉडल की रीढ़ की हड्डी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विवेक को अनुशासन में, देरी को डिजिटल में और उलझनों को स्पष्टता में बदल रही है। उन्होंने कहा कि 45 दिनों के भीतर अनुमतियाँ प्राप्त करने से लेकर लालफीताशाही को समाप्त करने तक, पंजाब की प्रणाली अब सामान्य नहीं रही, बल्कि यह सक्रिय, सटीक और पेशेवर बन गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि चाहे निवेशक स्टार्टअप संस्थापक हो, वैश्विक समूह या कोई उद्यमी, पंजाब उन्हें सिर्फ वित्तीय प्रोत्साहनों से नहीं, बल्कि ईमानदारी और नीयत से भी ‘जी आया नूं’ कहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर सुधार—चाहे वह एकीकृत नियामक हो, एकीकृत पोर्टल, डीम्ड अप्रूवल, सैद्धांतिक मंज़ूरी या सशक्त निगरानी प्रोटोकॉल—का उद्देश्य उद्योगपतियों का विश्वास जीतना और उनके कारोबारी सफर में हर पहलू से समर्थन देना है। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार के अधिकारी सिर्फ नियंत्रक नहीं, बल्कि सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जब व्यवस्था बिना शोर के सुचारु चले, तभी समझना चाहिए कि कार्य सही ढंग से हो रहा है। इसलिए किसी भी निवेशक को यह महसूस नहीं होना चाहिए कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए प्रोजेक्ट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को चुस्त-दुरुस्त बनाया गया है, आत्म-घोषणा के माध्यम से समर्थ, डिजिटल सत्यापन से प्रमाणिक और कानूनी रूप से मजबूत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मानती है कि उद्योग केवल कागज़ी प्रक्रियाओं से नहीं चलते, बल्कि वे सड़कों, बिजली, लोगों और व्यापक दृष्टिकोण से पनपते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक पार्कों में निवेश कर रही है, भूमि की संभावनाएँ तलाश रही है, लीज-टू-फ्रीहोल्ड नीति को सक्षम बना रही है और औद्योगिक संपत्तियों के मुद्रीकरण के नए अवसर पैदा कर रही है।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि 200 करोड़ रुपए का आधारभूत ढांचा कोष स्थापित किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि औद्योगिक फोकल प्वाइंट्स में किसी भी प्रकार की कमी निवेशकों के लिए बाधा न बने।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तिमाही में राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों की तुलना में अधिक रियायतें जारी की हैं। उन्होंने कहा कि यह नया पंजाब है जहाँ केवल वादे नहीं किए जाते, बल्कि उन्हें 100% पूरा भी किया जाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले समय में पंजाब देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा—एक ऐसा राज्य जहाँ औद्योगिक नीति, बुनियादी ढाँचा और जवाबदेह सरकार के जरिए हर दिशा में समर्थ राज्य होगा।

पंजाब की ऐतिहासिक पहल, अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान की ओर से लोगों की परेशानी खत्म करने के लिए देश की पहली संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रणाली की शुरुआत
एस ए एस नगर मोहाली, 26 मई

आम लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज 'ईज़ी रजिस्ट्री' प्रणाली (जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री आसान तरीके से करने) की शुरुआत की है, जिसे पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने समर्पित किया।

भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पंजाब के इतिहास में यह क्रांतिकारी कदम है। लोगों को अब कार्यालयों में परेशान नहीं होना पड़ेगा और न ही एजेंटों या बिचौलियों से निपटना पड़ेगा, क्योंकि अब शुरू से अंत तक हर जानकारी मोबाइल पर मिलेगी और यह प्रणाली तेज और पारदर्शी होगी।"

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि लोगों को जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री के लिए अब स्थानीय सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे जिले के किसी भी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेज तैयार करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 के जरिए सेवा सहायकों को घर भी बुलाया जा सकता है। इससे ग्रामीण परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों, कामकाजी पेशेवरों और बाहर न जा सकने वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नई प्रणाली के तहत लोगों को रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज जमा करने, मंजूरी, भुगतान और कार्यालय आने का समय लेने जैसी सारी जानकारी व्हाट्सएप के जरिए मिलेगी, ताकि वे हर पल की जानकारी से अवगत रह सकें। पंजाब के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि अब अनिश्चितता का दौर खत्म हो गया है, जिससे सिस्टम में लोगों का भरोसा और बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दस्तावेज जमा करने, डिजिटल तरीके से अग्रिम जांच करने और रजिस्ट्री के लिए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जाने के लिए स्वयं समय चुनने जैसी सुविधाएं होंगी, और किसी भी नागरिक को अब लंबी कतारों में खड़ा होने या कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 48 घंटों में अग्रिम जांच पूरी होगी और रजिस्ट्री के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि रजिस्ट्री पहले से निर्धारित समय पर होगी, जिससे लोगों का समय बचेगा।

मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इस व्यवस्था से एजेंट संस्कृति खत्म हो गई है, क्योंकि अब नकदी के बजाय ऑनलाइन शुल्क भुगतान होगा और रिश्वत मांगने की शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सेल डीड का मसौदा स्वयं तैयार करने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, सेवा सहायकों के जरिए घर बैठे रजिस्ट्री के दस्तावेज तैयार करने की सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों को सेल डीड तैयार करने के लिए निजी लोगों या बिचौलियों को मोटी फीस नहीं देनी पड़ेगी।

भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नागरिक "ड्राफ्ट माय डीड" टूल का उपयोग करके अपना दस्तावेज स्वयं तैयार कर सकते हैं या सेवा केंद्रों या सेवा सहायकों के जरिए निर्धारित और कम फीस पर सहायता ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि यह कदम आत्मनिर्भरता बढ़ाता है और निजी लोगों पर निर्भरता कम करता है, जिससे लोग सरकारी सिस्टम में और सशक्त बनते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को रजिस्ट्री की फीस के भुगतान के लिए बैंकों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। ऑनलाइन भुगतान के लिए विशेष गेटवे नागरिकों को डिजिटल लेन-देन में सभी शुल्क (जैसे स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन फीस) का भुगतान करने की अनुमति देता है, जिससे बैंकों में डिमांड ड्राफ्ट तैयार करने की जरूरत नहीं रहती और नकदी रखने की सुरक्षा की चिंता भी नहीं रहती।

इस सिस्टम को लोगों का समय, पैसा और ऊर्जा बचाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताते हुए भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 48 घंटों में दस्तावेजों की अग्रिम जांच होगी और तय समय के अनुसार रजिस्ट्रेशन होगा, जिससे व्यस्त लोगों या नौकरीपेशा लोगों का समय खराब नहीं होगा और अप्रत्यक्ष रूप से वित्तीय बचत भी होगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि सरकार के निर्धारित दरों और 'कैलकुलेट माय फीस' ऑनलाइन पोर्टल के जरिए लोग अपने खर्चों की बेहतर व्यवस्था कर सकेंगे और एजेंटों पर निर्भरता खत्म होने से मौके पर अधिक पैसे मांगने या छिपे हुए खर्चों की व्यवस्था खत्म होगी, जिससे लोगों को अपने वित्तीय प्रबंधन को बेहतर करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि नए सिस्टम के अनुसार निर्बाध रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लोगों का समय और पैसा बचाने के साथ-साथ मानसिक शांति प्रदान करने वाली बनाई गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह अनूठा कार्यक्रम 'जित्थों चाहो, रजिस्ट्री करवाओ' के अनुसार काम करेगा, जो लोगों को स्थानीय के बजाय जिले के किसी भी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से रजिस्ट्री करवाने की आजादी देगा।

उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत मोहाली से सफलतापूर्वक की गई है और आने वाले दिनों में इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि 15 जुलाई से पूरे राज्य में इस प्रणाली की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से 1 अगस्त तक इस प्रणाली का ट्रायल राज्य के हर जिले में किया जाएगा। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 1 अगस्त से आम आदमी की सुविधा के लिए यह प्रणाली पूरे राज्य में पूरी तरह लागू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए सिस्टम के अनुसार, यदि रजिस्ट्री के दस्तावेजों में सुधार की जरूरत होगी, तो इसके बारे में पहले ही सूचित कर दिया जाएगा, ताकि रजिस्ट्री के दिन कोई परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि यदि सब-रजिस्ट्रार/तहसीलदार दस्तावेजों पर कोई आपत्ति उठाता है, तो संबंधित व्यक्ति को उसी समय मोबाइल संदेश के जरिए पता चल जाएगा और डिप्टी कमिश्नर व एसडीएम जैसे वरिष्ठ अधिकारी इन सभी आपत्तियों की सत्यता की जांच भी करेंगे।

भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस कदम से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और यदि कोई जानबूझकर देरी करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि रजिस्ट्री को लेकर यदि किसी को शिकायत है, तो वह व्हाट्सएप के जरिए शिकायत दर्ज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी नागरिक से रिश्वत मांगी जाती है, तो वह व्हाट्सएप लिंक के जरिए तुरंत शिकायत दर्ज करवा सकता है और रिश्वत मांगने वाले अधिकारी के खिलाफ की गई कार्रवाई की ताजा जानकारी भी मिलेगी।

भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस अनूठी पहल ने सार्वजनिक सेवाओं के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, क्योंकि अब लोगों को घर बैठे बिना किसी परेशानी के नागरिक केंद्रित सेवाएं मिल रही हैं।

मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि तहसीलों में भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी और जटिल हैं, लेकिन यह प्रणाली इस समस्या के खात्मे की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि देश के किसी अन्य राज्य में इतनी मजबूत रजिस्ट्रेशन प्रणाली नहीं है और यह प्रणाली जन सुविधा के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगी। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि यह व्यवस्था देश के अन्य हिस्सों में भी लागू होगी, क्योंकि पंजाब अन्य राज्यों के लिए एक प्रकाश स्तंभ बनकर उभरा है।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने काली माता मंदिर में माथा टेका, मंदिर के कायाकल्प संबंधी योजना की घोषणा की
पटियाला, 25 मई-

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज श्री काली माता मंदिर में माथा टेककर राज्य की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने आवश्यक संसाधनों के साथ मंदिर के कायाकल्प की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों से सूखा पड़ा मंदिर का सरोवर ताजा पानी भरकर पुनर्जनन किया जाएगा। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंदिर के सरोवर का पूरी तरह नवीनीकरण किया जाएगा, जिसमें मिट्टी निकालना, वाटरप्रूफिंग, किनारों पर पत्थर लगाना और रास्तों को और आकर्षक बनाना शामिल है।

मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि यह इसकी पवित्रता को बनाए रखेगा और इसे विरासतपूर्ण वास्तुकला के साथ और आकर्षक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछला गेट, जो श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के समय मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है, को फिर से खोलने और इसका नवीनीकरण करने का प्रस्ताव है। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों को एक साथ नई सजावट में बहाल किया जाएगा ताकि वास्तुशिल्प समरूपता बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की आवाजाही को और सुचारू बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि सिख और हिंदू परंपराओं को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं, विशेष रूप से दूर-दराज से आने वाले या आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं के लिए रोजाना लंगर सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरी और धार्मिक योजना विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श करके भविष्य में होने वाले निर्माण, विरासत संरक्षण, तीर्थ यात्रा सेवाओं, स्वच्छता, पार्किंग और यातायात के सुचारू प्रबंधन के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुजुर्ग नागरिकों, बच्चों वाली महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं को विशेष रूप से बदलते मौसमी हालातों में आराम प्रदान करने के लिए श्रद्धालु हॉल को पूरी तरह एयर-कंडीशंड हॉल में अपग्रेड किया जाएगा।

मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इस मंदिर का महत्व इस तथ्य से झलकता है कि रोजाना लगभग 25,000 श्रद्धालु, शनिवार को लगभग एक लाख और नवरात्रि उत्सव के दौरान लगभग 1.5 लाख श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस पवित्र स्थान पर माथा टेकने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि पंजाब की सांस्कृतिक राजधानी पटियाला में स्थित श्री काली माता मंदिर उत्तरी भारत के सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह मंदिर पंजाब की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और शाही संरक्षण का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इस मंदिर में काली माता की छह फुट ऊंची मूर्ति और बंगाल की पवित्र पावन ज्योत स्थापित है। उन्होंने कहा कि काली माता के मुख्य पवित्र स्थान के अलावा, मंदिर परिसर में शक्ति के रूप श्री राज राजेश्वरी जी का एक प्राचीन मंदिर भी है। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दोहरी श्रद्धा इस परिसर को आध्यात्मिक और वास्तुशिल्प दोनों दृष्टिकोण से विशिष्ट बनाती है और सदियों पुरानी भक्ति परंपराओं को आधुनिक युग के बुनियादी ढांचे से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि यह सरकार का सबसे बड़ा कर्तव्य है कि वह राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखे ताकि हमारे युवाओं को हमारे गौरवशाली अतीत से परिचित कराया जा सके।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब से नशे के उन्मूलन के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
नाभा (पटियाला), 25 मई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में शामिल होने और इसे जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

यहां आज अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित समारोह के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे और भ्रष्टाचार के खतरे के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है और यह अभियान लोगों के सक्रिय सहयोग से ही सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों की लड़ाई है, जो आम आदमी के सहयोग के बिना जीती नहीं जा सकती। भगवंत सिंह मान ने लोगों से इस नेक कार्य के लिए दिल से समर्थन देने का आह्वान किया ताकि पंजाब को देश का प्रगतिशील और अग्रणी राज्य बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदलना होगा, जिसके लिए लोगों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों की लड़ाई है और इसका समर्थन करना हर किसी का नैतिक कर्तव्य है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक नशे का अभिशाप पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा तस्करों की संपत्तियों को नष्ट करने के लिए बुलडोजर अभियान को अंतिम नतीजे तक पहुंचाने तक जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है और इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नशे के व्यापार को गहरी चोट पहुंचे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कार्रवाई को और तेज किया जाएगा ताकि राज्य से नशे का पूरी तरह सफाया किया जा सके।

नशे के खिलाफ जंग में लोगों के पूर्ण सहयोग और समर्थन की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की लानत राज्य के चेहरे पर एक कलंक है और इस लानत को मिटाने के लिए राज्य सरकार को रणनीति बनाने में दो साल से अधिक समय लगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब नशे की आपूर्ति लाइन काट दी गई है और इन घिनौने अपराधों में शामिल बड़े मगरमच्छों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया है, नशा पीड़ितों का पुनर्वास सुनिश्चित किया गया है और यहां तक कि नशा तस्करों की संपत्ति को भी जब्त करके नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध के रूप में नशा विरोधी जंग शुरू की है, जिसका उद्देश्य राज्य से नशे को पूरी तरह साफ करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत दिया है और अब समय आ गया है कि राज्य के लोगों को प्रगतिशील नीतियों का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि भले ही राजनेताओं ने हमेशा लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की कोशिश की है, लेकिन राज्य के लोगों ने हमेशा ऐसी कोशिशों को नाकाम किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही समाज के हर वर्ग को अपने-अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए भरपूर अवसर प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपने आखिरी सांस तक पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने शनिवार को नई दिल्ली में हुई नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री के समक्ष पानी, यमुना सतलुज लिंक (वाई.एस.एल.), भाखड़ा ब्यास प्रबंधकीय बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) की अतिरिक्त लागत, चंडीगढ़ और अन्य मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया था। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ पंजाबियों के हितों के रक्षक होने के नाते यह उनका नैतिक कर्तव्य है और वे हमेशा ऐसा करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही राज्य की विपक्षी ताकतें समाज में फूट डालने की पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन वे अपने इस बुरे मंसूबे में कभी सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में सामाजिक सौहार्द इतना मजबूत है कि पंजाब की उपजाऊ धरती पर कोई भी बीज उग सकता है, लेकिन यहां नफरत का बीज किसी भी कीमत पर कभी नहीं अंकरित होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, संतों और पैगंबरों की पवित्र धरती है, जिन्होंने हमें आपसी प्यार और सहनशीलता का रास्ता दिखाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में दो तरह के लोग होते हैं, एक जमीनी स्तर पर काम करने वाले और दूसरे पैराशूटर। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले वे होते हैं, जो पूरी दुनिया को जीतने के लिए जमीन से उठते हैं और ये मेहनती लोग आसमान छूने की हिम्मत रखते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दूसरी ओर पैराशूटर सीधे आसमान से आते हैं, लेकिन उनका जमीन पर गिरना तय होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि राज्य के युवाओं को 54,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी नौकरियां बिना किसी भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद के पूरी तरह योग्यता के आधार पर दी गई हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे युवा पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बन रहे हैं।

इस दौरान अपने संबोधन में 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि पिछली सरकारों ने न केवल नशा बेचने वालों को संरक्षण दिया, बल्कि वे खुद अपनी सरकारी गाड़ियों में यह कारोबार चलाते थे। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार नशे के खतरे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और यह अपने युवाओं को इस खतरे का शिकार नहीं होने देगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब गांववासी नशा मुक्त हो रहे हैं क्योंकि राज्य में नशा विरोधी अभियान शुरू किया गया है और हर गांव को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत लाया जा रहा है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जानकर बहुत खुशी हुई कि नशे की रीढ़ की हड्डी टूट गई है, जिसके लिए पंजाब पुलिस को बधाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह नशा विरोधी अभियान शुरू किया गया है, उसका समकालीन भारतीय इतिहास में कोई सानी नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशे के पैसे से बनी संपत्तियों को बुलडोजरों ने ढहा दिया है।

'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि जिन लोगों ने पीढ़ियों को बर्बाद किया है, उन्हें उनके पापों की सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार को संरक्षण देने वाले इन नेताओं को सलाखों के पीछे डाला जाएगा और इस काम के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार आम आदमी को राहत देने के इस कार्य के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की प्रगति के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है और रंगला पंजाब जल्द ही हकीकत बनेगा। उन्होंने कहा कि आज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है, लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं, 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरेगा और लोगों को इसका भरपूर लाभ होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल और अन्य भी मौजूद थे।

दिल्ली में AAP की हार, पंजाब सरकार में मायूसी ! बीजेपी नेता तरूण चुघ का बड़ा बयान
दिल्ली विधानसभा में बीजेपी की जीत के बाद पंजाब में पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है.  दिल्ली के बाद पंजाब ही ऐसा राज्य है जहां आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता में है.  मतगणना के शुरुआती रुझानों से ही दिल्ली में बीजेपी ने बढ़त बरकरार रखी है.

दिल्ली में बीजेपी की हार के बाद पंजाब बीजेपी नेता तरुण चुघ का पहला बयान आया सामने, कहा- 'मोदी ने दिल्ली में रचा इतिहास!  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरण चुघ ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत के साथ दिल्ली में विकास और विकास का एक नया अध्याय लिखा है।   चुघ ने कहा कि दिल्ली में एक नया सूरज उग आया है जो सबका साथ, सबका विकास के एक नए युग की शुरुआत करने का वादा करता है।

चुघ ने कहा कि पिछले दो दशकों में दिल्ली भ्रामक राजनीतिक बयानबाजी का शिकार रही है।  उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली पर कहर बरपाया है और पंजाब लालच और कुशासन का उदाहरण बन गया है

READ ALSO : पंजाब सरकार द्वारा जालंधर में मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव संबंधी राज्य स्तरीय समारोह - मोहिंदर भगत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है, उन्होंने कहा कि भारत को विकासशील भारत बनाने के लिए पूरा देश मोदी की ओर देख रहा है.  उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द ही विश्व गुरु बनेगा

दिल्ली चुनाव के नतीजों से पहले आप सांसद संजय सिंह बड़ा दावा ! 7 विधायकों को बीजेपी में शामिल होने का मिला ऑफ़र
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग 5 फरवरी को हो गई है, और 8 फ़रवरी को नतीजा घोषित किया जाएगा , लेकिन भाजपा-AAP अभी भी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। AAP सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को दावा किया कि AAP के 7 विधायकों को पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के लिए 15-15 करोड़ का ऑफर दिया गया है।

उन्होंने कहा- हमने विधायकों से कहा है कि वे इस तरह की ऑडियो कॉल रिकॉर्ड करें और इसकी शिकायत करें। अगर कोई उनसे मिलता है, तो उसे छिपे हुए कैमरे से इसका वीडियो बनाना चाहिए।

संजय सिंह ने आगे कहा कि भाजपा ने मतगणना से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। देश के बाकी हिस्सों की तरह भाजपा ने दिल्ली में भी पार्टियों को तोड़ने की राजनीति शुरू कर दी है।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को 60.44% लोगों ने मतदान किया। शाम को वोटिंग खत्म होने के बाद 11 एग्जिट पोल आए। 9 में भाजपा को बहुमत तो 2 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान है।

पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। JVC और पोल डायरी के एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने के आसार हैं।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को वोटिंग हुई। इस बार 60.44% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 66.25% वोटिंग नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में और सबसे कम 56.31% वोटिंग साउथ-ईस्ट दिल्ली में हुई। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। पिछले 12 सालों में यह सबसे कम वोटिंग है।

Read Also : मुख्यमंत्री ने हिमाचल 2045 संगोष्ठी श्रृंखला जारी की

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों पर हुई वोटिंग , जानिए कितने प्रतिशत लोगों ने डाली वोट
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। 57.85% लोगों ने इस बार वोट डाले हैं। सबसे ज्यादा नार्थ-ईस्ट दिल्ली में 63.83% और सबसे कम साउथ-ईस्ट में 53.77% मतदान हुआ है। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। पिछले 12 सालों में यह सबसे कम वोटिंग है

दिल्ली विधानसभा के पिछले 3 चुनावों के मुकाबले इस बार कम वोटिंग हुई है। साल 2013 में 65.63% वोटिंग हुई थी। 2015 में 67.12% और 2020 में 62.59% वोटिंग हुई थी। तीनों बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। इस बार 57.85% वोटिंग हुई है। हालांकि, यह आंकड़ा फाइनल नहीं है। गुरुवार सुबह तक यह फाइनल होगा।

ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। 11 एग्जिट पोल आए हैं। 9 में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। 2 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान है।

एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। JVC और पोल डायरी ने अपने एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने का अनुमान जताया है।

Read Also : राष्ट्रपति बनते ही Donald ट्रम्प का भारत पर बड़ा एक्शन ! 104 भारतीयों को जबरन भेजा भारत

BJP पहले झुग्गी वालों को 3 हजार देकर फर्जी वोट डलवाएगी, और फिर जेल ...
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए वीडियो मैसेज जारी किया। इस वीडियो में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा झुग्गी वालों को पहले 3 हजार देकर फर्जी वोट डलवाएगी, फिर उन्हें जेल भेज देगी।

उन्होंने कहा- ये झुग्गीवासियों के खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र है, पैसे के बदले उंगली पर स्याही लगवा ली या फिर फर्जी वोट डाल दिया तो भाजपा वाले बाद में आपको ही फर्जी वोट डालने के जुर्म में गिरफ्तार करवा देंगे। केजरीवाल ने कहा- भाजपा झुग्गी में रहने वाले लोगों के खिलाफ साजिश कर रही है। पूर्व सीएम ने ये भी कहा- BJP झुग्गीवासियों को 3 हजार देकर फर्जी वोट डालने के लिए उंगली पर स्याही लगा रही है।

दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा- भाजपा आपकी झुग्गियों को तोड़कर आपकी जमीन अपने दोस्तों को दे देगी। इस वजह से AAP को वोट देकर मेरे हाथ मजबूत करो, मैं आपको झुग्गियों को टूटने नहीं दूंगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी में उन्होंने दिल्ली पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं पर नई दिल्ली विधानसभा के AAP कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगाया। केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं के सुरक्षा की मांग की।

Read Also : गुजरात में बस खाई में गिरी, 5 श्रद्धालुओं की मौत

केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा कि AAP कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी हो। साथ ही AAP कार्यकर्ताओं को टारगेट करने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा- लोकतंत्र हिंसा और भय के आगे नहीं झुक सकता। चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने चाहिए।