Haryana Republic Day 2025 Parade - Nirpakh Post

हरियाणा में 76वां गणतंत्र दिवस, शहीद परिवारों को ₹1 करोड़, अग्निवीरों को भर्ती में आरक्षण मिलेगा : CM
Haryana Republic Day 2025 Parade

हरियाणा में आज रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। CM नायब सैनी ने रेवाड़ी में झंडा फहराया। इसके बाद CM ने कहा कि हम सबके लिए ये गर्व की बात है कि स्वतंत्रता के आंदोलन में हरियाणा ने अहम भूमिका निभाई थी। अंबाला से ही स्वतंत्रता की चिंगारी सुलगी थी। हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पेंशन 40 हजार रुपए प्रति महीना कर दी है।

इसके अलावा शहीदों को दी जाने वाली राशि दोगुनी करते हुए 1 करोड़ कर दी है। हमने अग्निवीरों को सीधी भर्तियों में 10%आरक्षण देने का फैसला किया है। गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री के रूप में मेरा यह पहला अवसर है। सीएम ने कहा कि हरियाणा की मां अपने बेटे को सेना की वर्दी में देखकर खुश होती हैं।

CM ने कहा कि प्रदेश में किसानों के लिए चौबीस फसलों की MSP पर खरीद की जा रही है। अब तक किसानों के खातों में एक लाख करोड़ से ज्यादा की रकम भेजी जा चुकी है। इसके अलावा BJP सरकार के तीसरे कार्यकाल में 2 लाख सरकारी नौकरी देंगे।

वहीं गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने फरीदाबाद में तिरंगा फहराया। इनके अलावा मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी, अरविंद शर्मा ने चरखी दादरी, राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम, हिसार में गौरव गौतम, झज्जर में राजेश नागर, जींद में महिपाल ढांडा, करनाल में श्याम सिंह राणा, नूंह में मंत्री आरती राव, पलवल में विपुल गोयल, पानीपत में स्पीकर हरविंद्र कल्याण, रोहतक में कृष्णलाल पंवार, सिरसा में मंत्री कृष्ण बेदी, सोनीपत में डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्‌ढा और रणबीर गंगवा ने यमुनानगर में तिरंगा फहराया।

Read Also :CM मान ने पटियाला में किया ध्वजारोहण:24 पुलिस अफसरों को मिलेगा मुख्यमंत्री अवॉर्ड

वहीं अंबाला में सांसद रेखा शर्मा, फतेहाबाद में सांसद रामचद्र जांगड़ा, कुरूक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल, महेंद्रगढ़ में सांसद धर्मबीर,कैथल में सांसद किरण चौधरी ने तिरंगा फहराया। पंचकूला में विधायक शक्तिरानी शर्मा ने तिरंगा फहराया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के ओलिंपियन हरविंद्र सिंह और साहित्यकार डॉ. संतराम देशवाल को पद्मश्री सम्मान दिया जा रहा है। CID के चीफ सौरभ सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल दिया जा रहा है।

Haryana Republic Day 2025 Parade