Ludhiana Factory - Nirpakh Post

फैक्ट्री मालिक ने पंजाब में मां-बेटियों , युवक को मुंह काला कर घुमाया, गले में पहनाई तख्ती
Ludhiana Factory Owner Employees Black Face

पंजाब के लुधियाना में फैक्ट्री मालिक ने चोरी करने का आरोप लगाते हुए महिला, उसकी 3 बेटियों और एक युवक को मुंह काला कर घुमाया। पांचों के गले में तख्ती भी पहनाई। तख्ती पर ‘मैं चोर हूं, मैं अपना गुनाह मान रही/रहा हूं’ लिखा हुआ था। इनमें एक लड़की का रिश्ता तय हो चुका है। कुछ दिन बाद उसकी शादी होने वाली है।

घटना बहादुर के रोड स्थित एकजोत नगर की है। लोगों ने फैक्ट्री मालिक को रोकने के बजाय परिवार का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ युवकों ने मजाक बनाते हुए उनका पीछा भी किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।

उधर, महिला का कहना है कि उन्होंने चोरी नहीं की। उसके गांव के युवक ने कपड़े चुराए थे। फैक्ट्री मालिक ने उन पर भी चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की।

एकजोत नगर में दीप क्लेक्शन नाम से कपड़ा फैक्ट्री चलाने वाले व्यक्ति ने फैक्ट्री में काम करने वाली महिला, उसकी 3 बेटियों और एक युवक को कपड़ा चोरी करने के आरोप में पकड़ा था। मालिक ने CCTV कैमरे की फुटेज देखकर पांचों को बुलाया। मालिक ने कहा कि कई दिन से फैक्ट्री से कपड़ा चोरी हो रहा है। यह चोरी उन्होंने की है। इसके बाद वहां हंगामा होने लगा।

Read Also : हरियाणा निगम सलाहकारों के वित्तीय अधिकार समाप्त ,निकाय विभाग ने मांगा ब्योरा

मालिक ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही स्याही मंगाई और पांचों का मुंह काला कर वहीं खड़ा कर दिया। इसके बाद तख्ती पर ‘मैं चोर हूं, मैं अपना गुनाह मान रही हूं’ लिखकर पांचों के गले में पहना दी। तख्ती में पांचों का नाम भी था।

इसके बाद उन्हें गली में ले जाकर पूरे मोहल्ले में घुमाया। लोगों ने पांचों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब पांचों को मोहल्ले में घुमाया गया तो लोग भी उनके पीछे-पीछे गए। लोगों ने हूटिंग करते हुए मारो-मारो के नारे लगाए। सभी लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने फैक्ट्री मालिक को नहीं रोका। इसी बीच किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस मौके पर भी पहुंची थी।

Ludhiana Factory Owner Employees Black Face