Sport news - Nirpakh Post

18 शतकों के साथ टूटे कई रिकॉर्ड, टीम इंडिया इस मामले में 11-7 से आगे
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अभी तक बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है. दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर वो कर दिखाया. जो इससे पहले कभी नहीं हुआ. शुभमन गिल ने एक ही टेस्ट में 400 से अधिक रन बनाकर इतिहास रच दिया, तो बेन स्टोक्स ने एक टेस्ट में 5 विकेट लेने के साथ शतक लगाकर अपना नाम भी इतिहास के पन्नों पर लिखवाया.

इंग्लैंड की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जबकि बादलों से घिरे आसमान में पिच पर स्विंग और सीम भी देखने को मिलता है. अभी तक खेले गए चारों टेस्ट में मौसम बारिश की संभावना वाला ही रहा, बादल भी रहे लेकिन इन मुश्किल कंडीशन में भी बल्लेबाजों का ही डंका बजा. अभी तक इस सीरीज में कुल 18 शतक लग चुके हैं.

शतकों के मामले में इंग्लैंड से आगे हैं टीम इंडिया
मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट में कुल 5 शतक आए, 3 भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा के बल्ले से आए. इन 3 शतकों की बदौलत इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में ड्रा के नतीजे से संतोष करना पड़ा. आपको हैरानी होगी जानकार कि इस सीरीज में अभी तक कुल 18 शतक लग चुके हैं, और सबसे अधिक शतक भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं.

18 शतकों में से 11 शतक भारतीय पारी में आए, 7 शतक इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने लगाए. शुभमन गिल ने इस सीरीज में कुल 4 शतक लगा दिए हैं. लिस्ट में देखें किन भारतीय बल्लेबाजों ने कितने शतक लगाए.

शुभमन गिल- 4 शतक
ऋषभ पंत- 2 शतक
केएल राहुल- 2 शतक
रवींद्र जडेजा- 1 शतक
वाशिंगटन सुंदर- 1 शतक
यशस्वी जायसवाल- 1 शतक
इंग्लैंड के लिए 7 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं. जो रुट ने 2 और 1-1 शतक बेन स्टोक्स, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जेम्स और ओली पोप ने लगाया है. शतकों के मामले में टीम इंडिया इंग्लैंड से आगे हैं. अभी इस सीरीज का आखिरी टेस्ट बाकी है, जो 31 जुलाई से द ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा.

Read Also ; वाराणसी में जल लेकर जा रहे कांवरिए का स्थानीय दुकानदारों से विवाद, 6 आरोपी को लिया हिरासत में

शुभमन गिल इतिहास रचने से 11 रन दूर
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट में शुभमन गिल को दोनों पारियों में मिलाकर सिर्फ 11 रन बनाने हैं, ऐसा करते ही वह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे. अभी ये रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम हैं, जिन्होंने 1978-79 में 732 रन बनाए थे. गिल ने अभी तक खेले 4 टेस्ट में कुल 722 रन बना लिए हैं.

खेल जगत में छाई शोक की लहर, कार एक्सीडेंट में 28 वर्षीय खिलाड़ी की मौत, 22 जून को हुई थी शादी
पुर्तगाली फुटबॉल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने टीम के साथी डियोगो जोटा को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "इसका कोई मतलब नहीं है", जिनका गुरुवार को दुखद निधन हो गया। 28 वर्षीय लिवरपूल स्टार की स्पेन के उत्तरी प्रांत ज़मोरा में एक कार दुर्घटना में उनके भाई के साथ मृत्यु हो गई, जब उनकी गाड़ी मोटरवे से उतर गई और उसमें आग लग गई।

सोशल मीडिया पर रोनाल्डो ने जोटा को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए अपने पुर्तगाल टीम के साथी की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, "इसका कोई मतलब नहीं है।"

"अभी-अभी हम राष्ट्रीय टीम में साथ थे, अभी-अभी आपकी शादी हुई है। आपके परिवार, आपकी पत्नी और आपके बच्चों के लिए मैं अपनी संवेदनाएँ भेजता हूँ और उन्हें दुनिया की सारी शक्ति की कामना करता हूँ। मुझे पता है कि आप हमेशा उनके साथ रहेंगे। शांति से आराम करें, डियोगो और आंद्रे। हम सभी आपको याद करेंगे।"

जोटा की दुखद मौत की खबर ने फुटबॉल जगत में खलबली मचा दी। लिवरपूल, जहां फॉरवर्ड ने पांच साल बिताए, जिसमें पिछले सीजन में प्रीमियर लीग जीतने वाला अभियान भी शामिल था, ने एक दिल दहला देने वाला बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि क्लब "इस खबर से तबाह हो गया है।

क्लब ने एक बयान में कहा, "लिवरपूल फुटबॉल क्लब डियोगो जोटा के दुखद निधन से स्तब्ध है।" "क्लब को सूचित किया गया है कि 28 वर्षीय खिलाड़ी की स्पेन में सड़क दुर्घटना के बाद उनके भाई आंद्रे के साथ मृत्यु हो गई है। लिवरपूल एफसी इस समय कोई और टिप्पणी नहीं करेगा और डियोगो और आंद्रे के परिवार, दोस्तों, टीम के साथियों और क्लब के कर्मचारियों की गोपनीयता का सम्मान करने का अनुरोध करेगा क्योंकि वे एक अकल्पनीय नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन्हें अपना पूरा समर्थन प्रदान करना जारी रखेंगे।"

लिवरपूल के प्रशंसकों ने भी बड़ी संख्या में एनफील्ड पहुंचने पर स्कार्फ, पुष्पमालाएं और फूल चढ़ाकर फुटबॉल स्टार को श्रद्धांजलि दी।

Read Also ; बीजेपी सरकार ने मीडिल क्लास को नई गाड़ियां खरीदने के लिए किया मजबूर'- मनीष सिसोदिया

जोटा के परिवार में उनकी साथी रूटे कार्डसो हैं, जिनसे उन्होंने 22 जून को शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं।

87 चौके और 26 छक्के, वनडे मैच में 872 रन, इतिहास में अमर रहेगा यह मैच
एक समय था जब वनडे क्रिकेट में 300 रनों का आंकड़ा छू पाना भी मुश्किल हुआ करता था. फिर 400 रन बनाने का दौर आया और अब वो समय दूर नहीं लगता जब किसी एकदिवसीय मैच की एक ही पारी में 500 रन बन जाएंगे. यहां उस मैच की चर्चा होने वाली है, जब वनडे क्रिकेट में पहली बार किसी टीम ने 400 रनों का आंकड़ा छुआ था. 19 साल पहले खेले गए ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका ने वनडे क्रिकेट की परिभाषा ही बदल कर रख दी थी. उस मैच में कुल 2 शतक और 5 खिलाड़ियों ने फिफ्टी लगाई थी.

जगह थी जोहानिसबर्ग का वांडरर्स स्टेडियम, जहां मार्च 2006 में खेले गए ODI मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग की. एडम गिलक्रिस्ट (55 रन) और साइमन कैटिच (79 रन), दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की. गिलक्रिस्ट के आउट होने के बाद रिकी पोंटिंग क्रीज पर आए, जिनका बल्ला आग उगल रहा था. उन्होंने 105 गेंदों में 164 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. माइकल हसी भी एक अलग ही मूड़ में दिखे, जिन्होंने मात्र 51 गेंदों में 81 रन बना डाले. इसका नतीजा यह निकला कि ऑस्ट्रेलिया ने स्कोरबोर्ड पर 434 रन लगा दिए थे, कुछ ऐसा जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था.

किसने सोचा था कि दक्षिण अफ्रीका इस विशालकाय लक्ष्य को चेज कर लेगी. दक्षिण अफ्रीका ने पहला विकेट जल्दी गंवा दिया था, लेकिन ग्रीम स्मिथ और हर्षल गिब्स ने मिलकर 20.5 ओवरों में 187 रन जड़ दिए. स्मिथ ने 55 गेंद में 90 रन बनाए, वहीं गिब्स ने 111 गेंदों में 175 रन ठोक डाले, जो आज भी उनके ODI करियर का सर्वोच्च स्कोर है. मुकाबला इतना दिलचस्प रहा कि दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में 7 रनों की जरूरत थी और सिर्फ 2 विकेट बचे थे. पहली 2 गेंदों पर 5 रन आ चुके थे, लेकिन तीसरी गेंद पर 9वां विकेट गिर गया. मैच किधर भी जा सकता था, लेकिन मार्क बाउचर ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की थी.

Read Also  :' समझौता होगा, लेकिन हमारी कुछ शर्तें...' भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पहली बार बोलीं निर्मला सीतारमण

एक ही मैच में दोनों टीमों ने 400 से ज्यादा स्कोर बना दिया था. एक तरफ रनों की बारिश हो रही थी, वहीं मैच में चौके और छक्कों की भी कोई गिनती नहीं रही. दोनों पारियों में कुल 87 चौके लगे और कुल मिलाकर 26 छक्के लगे. आलम यह था कि मैच में 504 रन तो चौके और छक्कों से ही बन गए थे. वहीं पूरे मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 872 रन बनाए थे. यह आज भी किसी ODI मैच में बना सबसे बड़ा कुल स्कोर है.

आज के दिन पहली बार भारत बना था वर्ल्ड चैंपियन , कपिल देव की कप्तानी ने रचा था इतिहास
25 जून 1983, भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा दिन, जिसे कभी कोई भारतवासी नहीं भूल सकता. ये वो दिन था, जब अंग्रेजों की धरती पर भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगा झंडा लहराया. भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता. कपिल देव के अलावा इस टीम में मोहिंदर अमरनाथ, यशपाल शर्मा, संदीप पाटिल, कीर्ति आजाद, कृष्णम्माचारी श्रीकांत, मदल लाल, बलविंदर संधु, सय्यद किरमानी रोजर बिन्नी और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे.

कैसे बना भारत वर्ल्ड चैंपियन?
1983 वर्ल्ड कप जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने हमेशा के लिए अपना नाम सुनहरे अक्षरों से भारत के क्रिकेट इतिहास में दर्ज करा दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत को ये जीत कैसे मिली थी. कपिल देव की टीम ने जिस संघर्ष के साथ इस ट्रॉफी को भारत के लिए जीता, वो एक अलग ही करिश्मा था. भारतीय टीम के वर्ल्ड कप के लिए जाने से पहले लोगों को भरोसा भी नहीं था कि ये खिलाड़ी इतिहास रचकर भारत लौटेंगे.

1983 वर्ल्ड कप फाइनल की तरफ चलते हैं, जहां भारत का मुकाबला वेस्ट इंडीज के साथ होना था. इस मैच में वेस्ट इंडीज के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी क्लाइव लॉयड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था. भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी, तब टीम इंडिया ने 60 ओवर में 184 रन बनाए. भारत के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन श्रीकांत ने 38, संदीप पाटिल ने 27 और मोहिंदर अमरनाथ ने 26 रन बनाए. कप्तान कपिल देव ने तीन चौकों के साथ 15 रन की पारी खेली.

वेस्ट इंडीज को 185 रनों का लक्ष्य देने का बाद भारतीय गेंदबाजों के आगे चुनौती थी कि वो इस लक्ष्य को डिफेंड करे. लेकिन सामने दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक विव रिचर्ड्स की टीम थी, जिसके आगे जीत दर्ज करना भारत के लिए एक मुश्किल चुनौती थी. इस मैच में टीम इंडिया तब ही जीत हासिल कर सकती है, जब विपक्षी टीम को लक्ष्य हासिल करने से पहले ऑल आउट कर दे.

भारतीय गेंदबाजों ने 1983 वर्ल्ड कप में वो धाकड़ गेंदबाजी की, जिससे वेस्ट इंडीज की टीम 52 ओवर में ही 140 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इस मैच में वेस्ट इंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन विव रिचर्ड्स ने ही बनाए. इस दिग्गज खिलाड़ी ने 28 गेंदों में 33 रनों की घातक पारी खेली. भारत के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट मदन लाल और मोहिंदर अमरनाथ ने लिए. वहीं बलविंदर संधु ने वेस्ट इंडीज के 2 विकेट चटकाए. कपिल देव और रोजर बिन्नी ने भी 1-1 विकेट लिया.

मोहिंदर अमरनाथ ने वेस्ट इंडीज को वर्ल्ड कप जीतने की राह पर खड़ी उनकी आखिरी उम्मीद को पवेलियन भेजा. जैफ डुजोन 25 रन पर और मैलकम मार्शल 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, वहीं मोहिंदर अमरनाथ ने दोनों खिलाड़ियों को आउट कर वापस पवेलियन भेजा और भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाने के लिए मोहिंदर अमरनाथ को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

Read Also : डिप्टी कमिश्नर ने बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा हेतु छोटी व बड़ी नदी का किया दौरा

भारत के 1983 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही हर भारतवासी की आंखों में खुशी के आंसू थे. भारत के फाइनल में पहुंचने की खबर ने ही हर किसी को इस मैच को देखने के लिए टीवी के आगे बैठने पर मजबूर कर दिया. कपिल देव की कप्तानी में भारत ने ये पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था. आज भी उस लम्हे को यादकर लोगों की आंखों में खुशी की चमक दिख जाती है.

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में कर डाली सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले, लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है. दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की. इंग्लैंड में पहले टेस्ट में भारत के लिए यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है.

जायसवाल और राहुल ने 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस जोड़ी ने सुनील गावस्कर और के. श्रीकांत का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 1986 में इंग्लैंड के खिलाफ 64 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी.

भारत के विदेशी दौरे के पहले टेस्ट की पहली पारी में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
283 मुरली विजय - शिखर धवन बांग्लादेश में 2015
160 वीरेंद्र सहवाग - आकाश चोपड़ा बनाम पाकिस्तान मुल्तान 2004
117 केएल राहुल - मयंक अग्रवाल बनाम दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2021
91 यशस्वी जायसवाल - केएल राहुल बनाम इंग्लैंड लीड्स 2025

Read Also : गांव उस्मान खेड़ा में मलेरिया जागरूकता कैंप लगाया

दोनों टीमों का प्लेइंग-11

इंग्लैंड : बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पॉप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

दिग्वेश सिंह राठी का जलवा कायम , 5 गेंद में 5 विकेट लेकर किया हैरान
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन ने भारतीय क्रिकेट को दिग्वेश राठी के रूप में एक नया स्टार दिया है. दिग्वेश अब IPL 2025 के बाद भी जलवा बिखेर रहे हैं. दरअसल उन्होंने भारत में खेले गए क्षेत्रीय स्तर पर खेले गए एक टूर्नामेंट में कमाल कर डाला है. उन्होंने एक ही ओवर की 5 गेंदों पर 5 लगातार विकेट लिए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. यहां तक कि LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया सामने रखी है.

वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक विपक्षी टीम 14 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना चुकी थी. अब भी उसे 18.83 के जरूरी रन-रेट से रन बनाने थे. तभी 15वें ओवर में दिग्वेश राठी गेंदबाजी करने आए और विपक्षी बैटिंग लाइन-अप को तहस नहस कर दिया. दिग्वेश राठी ने पांच गेंदों पर लगातार 5 विकेट लिए, जिनमें से उन्होंने चार को क्लीन बोल्ड और एक बल्लेबाज LBW आउट हुआ. राठी ने इस मैच में महज 28 रन देकर कुल 7 विकेट झटके.

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका भी दिग्वेश राठी की तारीख करने से खुद को रोक नहीं पाए. संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उनकी नजर इस वीडियो पर गई, जहां एक क्षेत्रीय लेवल पर खेले गए टी20 मैच में दिग्वेश राठी ने 5 गेंद में 5 विकेट लिए. यह उस टैलेंट की एक झलक मात्र है, जिसने उन्हें IPL 2025 में लखनऊ टीम के लिए बड़ा स्टार बनाया.

Read Also : एअर इंडिया की एक और फ्लाइट कैंसिल

आईपीएल 2025 में दिग्वेश राठी का 'नोटबुक सेलिब्रेशन' चर्चा का विषय बना था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक मैच में उन्होंने अभिषेक शर्मा का विकेट लेने के बाद 'नोटबुक सेलिब्रेशन' किया था. इस हरकत से उन्होंने आईपीएल के नियमों का उल्लंघन किया, जिसके कारण उन्हें एक मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था. इसके साथ ही उनपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया था.

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के जीजा ने युवक को पीटा
IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा की कुछ महीने पहले लुधियाना के लविश ओबेरॉय के साथ सगाई हुई है। लविश ओबेरॉय पर गोराया के एक व्यक्ति ने मारपीट के आरोप लगाए है। मारपीट की 2 महीने पुरानी वीडियो भी वायरल हो गई है। इस घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है।

जानकारी देते हुए पीड़ित सतिंदर सिंह सती ने बताया कि वह गोराया के अधीन आते गांव अट्टा का रहने वाला है और उसका सनी ट्रांसपोर्ट के नाम से कारोबार है। पीड़ित सतिंदर का आरोप है कि घटना से कुछ दिन पहले लविश के दोस्त जिम्मी ने उसकी गाड़ी पर फायरिंग भी की थी।

पीड़ित सतिंदर ने बताया कि उसकी पिटाई करने वाले भी उसके दोस्त ही है। सतिंदर ने इस घटना को लेकर जिम्मी और लविश ओबरॉय के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित ने कहा कि दोनों ने पहले लुधियाना में उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद गोराया में कचहरी के बाहर उसके बाहर मारपीट की गई।

पीड़ित सतिंदर का आरोप है कि घटना से कुछ दिन पहले लविश के दोस्त जिम्मी ने उसकी गाड़ी पर फायरिंग भी की थी। इस घटना को लेकर उसकी पुलिस को शिकायत भी दी थी। लेकिन अब जिम्मी द्वारा दर्ज मामला रद्द करने का दबाव बनाया जा रहा है। सतिंदर ने कहा कि पहली वीडियो में वह दोस्तों के साथ पलक रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था।

इस दौरान लविश ने उसे साइड में बुलाया। जिसके बाद उसे नहीं पता कि दोनों ने उसके साथ क्यों मारपीट करनी शुरू कर दी। वह दोनों के खिलाफ थाना गोराया में शिकायत देने के लिए गया था, जैसे वह बाहर आया तो दूसरी बार दोनों ने कचहरी के बाहर दोबारा उसके साथ मारपीट की है।

रील बनाने के लिए गाड़ी मांग कर ले जाता था लविश

पीड़ित सतिंदर का आरोप है कि वह लविश पहले उसकी गाड़ियां मांगकर ले जाता था, लेकिन अब कुछ समय से उसने उसे गाड़ी देने से मना कर दिया है। जिसके बाद अब सतिंदर को यह नहीं पता दोनों बार उन्होंने किस वजह से उसे पीटा।

सतिंदर ने कहा कि उसकी पिटाई करने के बाद आरोपियों ने ही उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि पहले पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही, लेकिन अब दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Read Also : 3 बीमारियों में भूलकर भी ना करें शराब पीने की गलती! बर्बाद हो जाएगा लीवर?

पीड़ित के अनुसार लविश सोशल मीडिया पर अक्सर उसकी गाड़ियों का इस्तेमाल करके रील बनाता था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करता था। लेकिन अब उसकी पिटाई करने के बाद आरोपी ने नकली सोशल मीडिया आईडी बनाकर पिटाई की वीडियो वायरल कर दी।

इंग्लैंड रवाना हुई भारतीय टीम, स्टाइलिश दिखा शुभमन गिल और बाकी प्लेयर्स का लुक
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम आज सुबह इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई. मुंबई से रवाना हुई टीम ने नई किट पहनी हुई थी. रोहित-विराट के रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में टीम की ये पहली टेस्ट सीरीज होगी. इंग्लैंड में टीम 10 दिनों का ट्रेनिंग कैंप लगाएगी, एक इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेलेगी. पहला टेस्ट 20 जून से शुरू होगा. केएल राहुल समेत कई खिलाड़ी पहले से इंग्लैंड में मौजूद हैं.

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में जगह नहीं बना पाई. इसमें खिताबी भिड़ंत 11 जून से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी. इंग्लैंड दौरा नए डब्ल्यूटीसी चक्र (WTC 2025-27) में टीम इंडिया की पहली सीरीज होगी.

पिछले साल भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज हार गई थी, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया में भी उसे शिकस्त झेलनी पड़ी. टेस्ट क्रिकेट में टीम का पिछला प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, और अब एक ऐसी टीम इंग्लैंड में हैं जिसमें कई युवा प्लेयर्स हैं. कप्तान शुभमन गिल के लिए भी कई चुनौतियां रहने वाली है. हालांकि इंग्लैंड रवाना होने से पहले  हुई प्रेस कांफ्रेंस में वो कॉन्फिडेंस दिखे.

इस दौरान कुलदीप यादव मस्ती करते हुए दिखे. कुलदीप की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई है. ऋषभ पंत की भी कैमरामैन से मजाकिया बातचीत वायरल हुई. जिसमें वो रोहित शर्मा को लेकर मजाक कर रहे हैं.

Read Also : पंजाब में स्थापित होंगी 19 नई अर्बन एस्टेट , बढ़ाया जाएगा शहरी एरिया

https://twitter.com/BCCI/status/1930750902497165392

भारतीय टेस्ट स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

बेन स्टोक्स, शोएब बशीर, जैकब बेथल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रुट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स.

इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका
इंग्लैंड दौरे पर भारत का नया टेस्ट कप्तान कौन होगा? ये शनिवार को पता चल जाएगा जब इस दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान होगा. जसप्रीत बुमराह का नाम नए कप्तान के रूप में सामने आ रहा था लेकिन अब उनको और मोहम्मद शमी को लेकर जो खबर आई है, वो अच्छी नहीं है. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी.

इंग्लैंड में तेज गेंदबाजों का काफी महत्त्व होता है, ये मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह दोनों ही काफी अनुभवी गेंदबाज हैं. लेकिन बताया जा रहा है कि शमी फिटनेस के कारण इस दौरे से बाहर ही रहेंगे जबकि बुमराह भी पूरे 5 मैच नहीं खेलेंगे. बुमराह पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके बाद वह सीधा आईपीएल में खेले, अभी वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों कि लिस्ट में छठे नंबर पर हैं.

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) की मेडिकल टीम ने बोर्ड को बताया है कि मोहम्मद शमी लंबे समय तक गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे. उनके सभी 5 मैच खेलने की संभावना भी कम ही है.

रिपोर्ट में जसप्रीत बुमराह को लेकर बताया गया कि वह बीसीसीआई को पहले ही सूचित कर चुके हैं कि उनका शरीर 3 टेस्ट मैचों से ज्यादा खेलने में सक्षम नहीं है.

अगर रिपोर्ट की मानें और बुमराह इंग्लैंड दौरे पर सभी 5 टेस्ट नहीं खेलेंगे तो मुश्किल है कि उन्हें कप्तान चुना जाए. ऐसे में शुभमन गिल इस दौरे पर कप्तान हो सकते हैं.

रिपोर्ट में बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से बताया गया कि, "मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना पूरा स्पेल डाल रहे हैं लेकिन बोर्ड और चयनकर्ता नहीं जानते कि वह एक दिन में 10 ओवरों से ज्यादा गेंदबाजी कर सकते हैं या नहीं. इंग्लैंड की पिचों पर तेज गेंदबाजों से मांग हो सकती है कि वह लम्बे स्पेल डाले, इसलिए कोई भी जोखिम नहीं उठा सकते."

मोहम्मद शमी के इस सीजन की बात करें तो उन्होंने 9 मैचों में 180 गेंदें डाली, इसमें 337 रन दिए और सिर्फ 6 ही विकेट चटकाए. उनका इकॉनमी 11 से अधिक (11.23) का रहा.

Read Also : गांवों के विकास और लोगों की शिकायतों के समाधान में सहायक साबित हो रही हैं लोक मिलणियां-मुख्यमंत्री

शमी पिछले कई समय से चोट के कारण टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं. टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून, 2023 में आखिरी टेस्ट मैच खेला था. वह पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी चोट के कारण नहीं खेल पाए थे. टेस्ट क्रिकेट में शमी के नाम 64 मैचों में की 122 पारियों में 229 विकेट हैं.

IPL का एक मैच हारने पर टीम को कितने रुपये का नुकसान होता है? यहां जानिए
आईपीएल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ पहुंच गया है. मैच में सभी टीमें हर मैच जीतने का पूरा प्रयास करती हैं. लेकिन मुकाबले में एक टीम की जीत और एक की हार होना निश्चित है. वहीं किन्हीं कारणों से कभी-कभी मैच रद्द भी हो जाता है. वहीं आईपीएल जीतने वाली टीम को एक बड़ी अमाउंट प्राइज मनी के तौर पर मिलती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक आईपीएल मैच हारने पर टीम के मालिकों को कितना नुकसान होता है, यहां जानिए.

आईपीएल पर खर्च होते हैं करोड़ों रुपये
आईपीएल टीमों के मालिक सबसे पहले फ्रेंचाइजी खरीदने में करोड़ों रुपये खर्च करते हैं. वहीं फिर इस टीम के लिए नीलामी के वक्त खिलाड़ियों को खरीदने में भी खूब पैसा खर्च होता है. सभी टीम के मालिक चाहते हैं कि उनके प्लेयर्स ज्यादा से ज्यादा मैच जीतें, क्योंकि हर एक मैच हारने पर टीम के मालिकों को काफी नुकसान होता है.

IPL की ब्रांड वैल्यू
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अनुसार, आईपीएल 2023 की कॉमर्शियल वैल्यू 11.2 बिलियन डॉलर थी. वहीं आईपीएल की व्यूअरशिप भी काफी ज्यादा होती है. आईपीएल 2024 के 620 मिलियन से अधिक यूजर थे, जिससे इस टूर्नामेंट की व्यूअरशिप टाइमिंग 350 बिलियन मिनट रही. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2024 की कॉमर्शियल वैल्यू 16.4 बिलियन डॉलर रही थी.

Read Also : पंजाब सरकार को बड़ा झटका , केंद्र ने भाखड़ा डैम की सुरक्षा में लगाई CISF

मीडिया रिपोर्ट्स के इन आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि आईपीएल केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ा बिजनेस मॉडल है. आईपीएल टीम के मालिकों को टिकट बिकने से लेकर स्पॉन्सरशिप और मीडिया राइट्स में भी एक बड़ा हिस्सा होता है. मीडिया राइट्स का 40 से 50 फीसदी हिस्सा फ्रेंचाइजी को मिलता है. वहीं टिकट सेल का भी 80 फीसदी हिस्सा टीम मालिकों को दिया जाता है. अगर कोई टीम मैच हारती है तो इससे उस टीम के मैच की व्यूअरशिप कम होती जाती है. इसके साथ ही स्टेडियम की टिकट भी कम बिकती हैं, जिससे आईपीएल टीमों के मालिकों का भी बड़ा नुकसान होता है.

पाकिस्तान छोड़कर IPL 2025 खेलने आ रहा ये विदेशी खिलाड़ी, सामने आई ये बड़ी वजह
भारत पाकिस्तान तनाव के कारण आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए रोक दिया गया था। हालांकि अब एक बार फिर आईपीएल 2025 को दोबारा शुरू किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 17 मई से होने जा रही है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल के अलावा पड़ोसी देश में चल रही पाकिस्तान सुपर लीग को भी स्थगित कर दिया गया था। हालांकि अब आईपीएल और पाकिस्तान सुपर लीग को शुरू करने का फैसला किया गया है। इस बीच श्रीलंकाई खिलाड़ी ने पीएसएल छोड़ आईपीएल खेलने का फैसला किया है।

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 छोड़कर श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने आईपीएल खेलने का फैसला किया है। कुसल मेंडिस भारत-पाकिस्तान तनाव से पहले पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे थे। वह क्वेट ग्लेडिएटर्स की तरफ से खेल रहे थे।

हालांकि अब जीटी ने उन्हें जोस बटलर की जगह पर अपने दल का हिस्स बना लिया है। जोस बटलर 26 मई को जीटी का खेमा छोड़ देंगे, क्योंकि उन्हें इंग्लैंड की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज में भाग लेना है। जोस बटलर के इंग्लैंड रवाना होने के बाद मेंडिस जीटी के लिए खेलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेंडिस ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान न जाकर भारत आने का फैसला किया है।

पीएसएल में मेंडिस शानदार लय में दिखे थे। उन्होंने खेले गए 8 मैच की 5 पारियों में 168 की स्ट्राइक रेट के साथ 143 रन बनाए थे। कुसल पहली बार आईपीएल खेलने के लिए तैयार हैं। आखिरी पांच पारी में मेंडिस ने 32,36,12,28 और नाबाद 35 रन बनाए हैं।

Read Also : तुर्किए की एविएशन कंपनी Celebi को बड़ा झटका, भारतीय एयरपोर्ट्स पर काम करने की मंजूरी रद्द

30 साल के मेंडिस लंबे समय से श्रीलंका का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब तक खेले गए 71 टेस्ट मैच में उन्होंने 36.75 की औसत के साथ 4668 रन बनाए हैं। जबकि 143 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 34.60 की औसत के साथ 4429 रन बनाए हैं। वहीं 78 टी-20 मैच में उनके बल्ले से 25.60 की औसत के साथ 1920 रन निकले हैं।

14 साल के शानदार करियर के बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से ठीक एक महीने पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 36 वर्षीय कोहली ने यह फैसला साथी भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के कुछ दिनों बाद किया। शनिवार की सुबह-सुबह यह खबर सुनकर सभी हैरान रह गए कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले के बारे में बीसीसीआई को सूचित कर दिया है। वह अभी भी उन कुछ दिग्गजों जितने उम्रदराज नहीं हैं जिन्होंने उनसे पहले खेलना जारी रखा और अभी तक 10,000 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं। फिर भी, कोहली को लगा कि इस प्रारूप से दूर जाने का यह सही समय है,

उन्होंने 23 टेस्ट मैचों में 46.8 की औसत से 9230 रन बनाए हैं और सचिन तेंदुलकर (15,921), राहुल द्रविड़ (13265) और सुनील गावस्कर (10122) के बाद टेस्ट में भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। कोहली ने सोमवार को सोशल मीडिया पर घोषणा की, "टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफ़ेद जर्सी में खेलना बहुत ही निजी अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।

https://www.instagram.com/p/DJiwQm0RbiM/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

" कोहली ने सोमवार को सोशल मीडिया पर घोषणा की, "जब मैं इस प्रारूप से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है - लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है। मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभार से भरा दिल लेकर जा रहा हूं जिसने मुझे इस दौरान देखा।" कोहली के संन्यास का मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट होगा। इसका मतलब यह भी है कि कोहली, रोहित और रविचंद्रन अश्विन पहले ही रिटायर हो चुके हैं और अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों के बिना भारत के पास इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अनुभव की कमी होगी। रवींद्र जडेजा टीम के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टीम का चयन अगले हफ्ते किया जाएगा।

Read Also : संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को करेंगे संबोधित

https://twitter.com/PostNirpakh/status/1921850189792387225

कोहली अब टी20 और टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं और उनका एकमात्र ध्यान वनडे क्रिकेट पर है - जिसके वे निर्विवाद बादशाह हैं - उनकी प्राथमिकता सूची में दक्षिण अफ्रीका में होने वाला 2027 का विश्व कप सबसे ऊपर है।