Indian Cricket Team - Nirpakh Post
बुमराह खेलेंगे या नहीं? प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने खोले बड़े राज
भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट (IND vs ENG 5th Test) 31 जुलाई यानी कल से द ओवल मैदान में खेला जाना है. उससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill PC) ने जसप्रीत बुमराह के खेलने से लेकर गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर के बीच हुए झगड़े पर भी प्रतिक्रिया दी है. कप्तान गिल ने वाशिंगटन सुंदर की तारीफ की और यह भी बताया कि अर्शदीप सिंह को पांचवें टेस्ट के लिए तैयार रहने के लिए कह दिया गया है. हालांकि उन्होंने अर्शदीप के खेलने की पुष्टि नहीं की.
मंगलवार को ओवल मैदान पर गौतम गंभीर और ओवल मैदान के पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस का झगड़ा हो गया था. इस पर कप्तान गिल ने कहा, "मैं नहीं जानता कि वहां क्या हुआ और पिच क्यूरेटर ने जो किया, वो उसने क्यों किया. हम यहां 4 मैच खेल चुके हैं, लेकिन किसी ने हमें नहीं रोका था. यहां खूब सारा क्रिकेट खेला है, कप्तान और कोच बहुत बार पिच को करीब से देख चुके हैं. मैं नहीं जानता कि यह सब विवाद क्यों खड़ा हुआ है."
पांचवें टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के खेलने पर शुभमन गिल ने कहा कि उनके खेलने पर फैसला कल लिया जाएगा. गिल ने कहा कि पिच पर काफी घास मौजूद है और मुकाबले के समय मौसम का हाल भी बुमराह के खेलने या ना खेलने के फैसले में अहम भूमिका अदा करेगा.
Read Also : इस देश में बैन हो गया YouTube! टीनएजर्स के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह लगी रोक
एक तरफ जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने की खबर है, वहीं अपने डेब्यू टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए अंशुल कंबोज को भी बाहर किया जा सकता है. ऐसे में गेंदबाजी कॉम्बिनेशन पर गिल ने कहा कि अर्शदीप सिंह को अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए कह दिया गया है, लेकिन अंतिम फैसला पिच का ठीक आंकलन करने के बाद ही लिया जाएगा. एक तरफ इंग्लैंड ने अपनी टीम में एक भी स्पिनर को शामिल नहीं किया है, जबकि गिल ने भरोसा दिखाया कि रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर फिर से अपनी फिरकी का जादू चला सकते हैं.
18 शतकों के साथ टूटे कई रिकॉर्ड, टीम इंडिया इस मामले में 11-7 से आगे
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अभी तक बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है. दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर वो कर दिखाया. जो इससे पहले कभी नहीं हुआ. शुभमन गिल ने एक ही टेस्ट में 400 से अधिक रन बनाकर इतिहास रच दिया, तो बेन स्टोक्स ने एक टेस्ट में 5 विकेट लेने के साथ शतक लगाकर अपना नाम भी इतिहास के पन्नों पर लिखवाया.
इंग्लैंड की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जबकि बादलों से घिरे आसमान में पिच पर स्विंग और सीम भी देखने को मिलता है. अभी तक खेले गए चारों टेस्ट में मौसम बारिश की संभावना वाला ही रहा, बादल भी रहे लेकिन इन मुश्किल कंडीशन में भी बल्लेबाजों का ही डंका बजा. अभी तक इस सीरीज में कुल 18 शतक लग चुके हैं.
शतकों के मामले में इंग्लैंड से आगे हैं टीम इंडिया
मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट में कुल 5 शतक आए, 3 भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा के बल्ले से आए. इन 3 शतकों की बदौलत इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में ड्रा के नतीजे से संतोष करना पड़ा. आपको हैरानी होगी जानकार कि इस सीरीज में अभी तक कुल 18 शतक लग चुके हैं, और सबसे अधिक शतक भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं.
18 शतकों में से 11 शतक भारतीय पारी में आए, 7 शतक इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने लगाए. शुभमन गिल ने इस सीरीज में कुल 4 शतक लगा दिए हैं. लिस्ट में देखें किन भारतीय बल्लेबाजों ने कितने शतक लगाए.
शुभमन गिल- 4 शतक
ऋषभ पंत- 2 शतक
केएल राहुल- 2 शतक
रवींद्र जडेजा- 1 शतक
वाशिंगटन सुंदर- 1 शतक
यशस्वी जायसवाल- 1 शतक
इंग्लैंड के लिए 7 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं. जो रुट ने 2 और 1-1 शतक बेन स्टोक्स, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जेम्स और ओली पोप ने लगाया है. शतकों के मामले में टीम इंडिया इंग्लैंड से आगे हैं. अभी इस सीरीज का आखिरी टेस्ट बाकी है, जो 31 जुलाई से द ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा.
Read Also ; वाराणसी में जल लेकर जा रहे कांवरिए का स्थानीय दुकानदारों से विवाद, 6 आरोपी को लिया हिरासत में
शुभमन गिल इतिहास रचने से 11 रन दूर
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट में शुभमन गिल को दोनों पारियों में मिलाकर सिर्फ 11 रन बनाने हैं, ऐसा करते ही वह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे. अभी ये रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम हैं, जिन्होंने 1978-79 में 732 रन बनाए थे. गिल ने अभी तक खेले 4 टेस्ट में कुल 722 रन बना लिए हैं.
आज के दिन पहली बार भारत बना था वर्ल्ड चैंपियन , कपिल देव की कप्तानी ने रचा था इतिहास
25 जून 1983, भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा दिन, जिसे कभी कोई भारतवासी नहीं भूल सकता. ये वो दिन था, जब अंग्रेजों की धरती पर भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगा झंडा लहराया. भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता. कपिल देव के अलावा इस टीम में मोहिंदर अमरनाथ, यशपाल शर्मा, संदीप पाटिल, कीर्ति आजाद, कृष्णम्माचारी श्रीकांत, मदल लाल, बलविंदर संधु, सय्यद किरमानी रोजर बिन्नी और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे.
कैसे बना भारत वर्ल्ड चैंपियन?
1983 वर्ल्ड कप जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने हमेशा के लिए अपना नाम सुनहरे अक्षरों से भारत के क्रिकेट इतिहास में दर्ज करा दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत को ये जीत कैसे मिली थी. कपिल देव की टीम ने जिस संघर्ष के साथ इस ट्रॉफी को भारत के लिए जीता, वो एक अलग ही करिश्मा था. भारतीय टीम के वर्ल्ड कप के लिए जाने से पहले लोगों को भरोसा भी नहीं था कि ये खिलाड़ी इतिहास रचकर भारत लौटेंगे.
1983 वर्ल्ड कप फाइनल की तरफ चलते हैं, जहां भारत का मुकाबला वेस्ट इंडीज के साथ होना था. इस मैच में वेस्ट इंडीज के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी क्लाइव लॉयड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था. भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी, तब टीम इंडिया ने 60 ओवर में 184 रन बनाए. भारत के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन श्रीकांत ने 38, संदीप पाटिल ने 27 और मोहिंदर अमरनाथ ने 26 रन बनाए. कप्तान कपिल देव ने तीन चौकों के साथ 15 रन की पारी खेली.
वेस्ट इंडीज को 185 रनों का लक्ष्य देने का बाद भारतीय गेंदबाजों के आगे चुनौती थी कि वो इस लक्ष्य को डिफेंड करे. लेकिन सामने दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक विव रिचर्ड्स की टीम थी, जिसके आगे जीत दर्ज करना भारत के लिए एक मुश्किल चुनौती थी. इस मैच में टीम इंडिया तब ही जीत हासिल कर सकती है, जब विपक्षी टीम को लक्ष्य हासिल करने से पहले ऑल आउट कर दे.
भारतीय गेंदबाजों ने 1983 वर्ल्ड कप में वो धाकड़ गेंदबाजी की, जिससे वेस्ट इंडीज की टीम 52 ओवर में ही 140 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इस मैच में वेस्ट इंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन विव रिचर्ड्स ने ही बनाए. इस दिग्गज खिलाड़ी ने 28 गेंदों में 33 रनों की घातक पारी खेली. भारत के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट मदन लाल और मोहिंदर अमरनाथ ने लिए. वहीं बलविंदर संधु ने वेस्ट इंडीज के 2 विकेट चटकाए. कपिल देव और रोजर बिन्नी ने भी 1-1 विकेट लिया.
मोहिंदर अमरनाथ ने वेस्ट इंडीज को वर्ल्ड कप जीतने की राह पर खड़ी उनकी आखिरी उम्मीद को पवेलियन भेजा. जैफ डुजोन 25 रन पर और मैलकम मार्शल 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, वहीं मोहिंदर अमरनाथ ने दोनों खिलाड़ियों को आउट कर वापस पवेलियन भेजा और भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाने के लिए मोहिंदर अमरनाथ को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.
Read Also : डिप्टी कमिश्नर ने बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा हेतु छोटी व बड़ी नदी का किया दौरा
भारत के 1983 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही हर भारतवासी की आंखों में खुशी के आंसू थे. भारत के फाइनल में पहुंचने की खबर ने ही हर किसी को इस मैच को देखने के लिए टीवी के आगे बैठने पर मजबूर कर दिया. कपिल देव की कप्तानी में भारत ने ये पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था. आज भी उस लम्हे को यादकर लोगों की आंखों में खुशी की चमक दिख जाती है.
इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका
इंग्लैंड दौरे पर भारत का नया टेस्ट कप्तान कौन होगा? ये शनिवार को पता चल जाएगा जब इस दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान होगा. जसप्रीत बुमराह का नाम नए कप्तान के रूप में सामने आ रहा था लेकिन अब उनको और मोहम्मद शमी को लेकर जो खबर आई है, वो अच्छी नहीं है. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी.
इंग्लैंड में तेज गेंदबाजों का काफी महत्त्व होता है, ये मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह दोनों ही काफी अनुभवी गेंदबाज हैं. लेकिन बताया जा रहा है कि शमी फिटनेस के कारण इस दौरे से बाहर ही रहेंगे जबकि बुमराह भी पूरे 5 मैच नहीं खेलेंगे. बुमराह पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके बाद वह सीधा आईपीएल में खेले, अभी वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों कि लिस्ट में छठे नंबर पर हैं.
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) की मेडिकल टीम ने बोर्ड को बताया है कि मोहम्मद शमी लंबे समय तक गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे. उनके सभी 5 मैच खेलने की संभावना भी कम ही है.
रिपोर्ट में जसप्रीत बुमराह को लेकर बताया गया कि वह बीसीसीआई को पहले ही सूचित कर चुके हैं कि उनका शरीर 3 टेस्ट मैचों से ज्यादा खेलने में सक्षम नहीं है.
अगर रिपोर्ट की मानें और बुमराह इंग्लैंड दौरे पर सभी 5 टेस्ट नहीं खेलेंगे तो मुश्किल है कि उन्हें कप्तान चुना जाए. ऐसे में शुभमन गिल इस दौरे पर कप्तान हो सकते हैं.
रिपोर्ट में बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से बताया गया कि, "मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना पूरा स्पेल डाल रहे हैं लेकिन बोर्ड और चयनकर्ता नहीं जानते कि वह एक दिन में 10 ओवरों से ज्यादा गेंदबाजी कर सकते हैं या नहीं. इंग्लैंड की पिचों पर तेज गेंदबाजों से मांग हो सकती है कि वह लम्बे स्पेल डाले, इसलिए कोई भी जोखिम नहीं उठा सकते."
मोहम्मद शमी के इस सीजन की बात करें तो उन्होंने 9 मैचों में 180 गेंदें डाली, इसमें 337 रन दिए और सिर्फ 6 ही विकेट चटकाए. उनका इकॉनमी 11 से अधिक (11.23) का रहा.
Read Also : गांवों के विकास और लोगों की शिकायतों के समाधान में सहायक साबित हो रही हैं लोक मिलणियां-मुख्यमंत्री
शमी पिछले कई समय से चोट के कारण टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं. टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून, 2023 में आखिरी टेस्ट मैच खेला था. वह पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी चोट के कारण नहीं खेल पाए थे. टेस्ट क्रिकेट में शमी के नाम 64 मैचों में की 122 पारियों में 229 विकेट हैं.
KL Rahul के पास इतिहास रचने का मौका , इतने रन बनाते ही टूट जाएगा बड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल 2025 में केएल राहुल शानदार लय में नजर आ रहे हैं। अब तक खेले गए मुकाबले में राहुल ने कमाल किया है। वह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से हिस्सा ले रहे हैं। 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स अपना आगामी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। इस मैच में केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका होगा। वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। राहुल सबसे तेज 8 हजार टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाड बनने से केवल 43 रन दूर हैं।
केएल राहुल अब तक आईपीएल में 132 पारियों में 5054 रन अपने नाम कर चुके हैं। आईपीएल 2025 में वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन अब तक वे आईपीएल में पांच अलग-अलग टीमों से आईपीएल खेल चुके हैं। दिल्ली से पहले वे लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी), पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेल चुके हैं। वह पंजाब और एलएसजी के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं।
अब केएल राहुल टी20 क्रिकेट में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं। टी20 क्रिकेट में इंटरनेशनल मैचों, आईपीएल और घरेलू टी20 मुकाबलों के रन शामिल होते हैं। राहुल अब तक 222 टी20 पारियों में 7957 रन बना चुके हैं। यानी आठ हजार रन पूरे करने के लिए उन्हें सिर्फ 43 रन और बनाने हैं, जो वे आज यानी सोमवार को बना सकते हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने सिर्फ 213 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया था। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं, जिन्होंने 218 पारियों में आठ हजार रन बनाए। तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 243 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया।
Read Also : हरियाणा ने हमेशा तय लिमिट से ज्यादा पानी लिया , अब हमारे पास हरियाणा को देने के लिए एक बूँद भी नहीं
अगर केएल राहुल आने वाले मैचों में आठ हजार रन पूरे कर लेते हैं, तो वे विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे क्योंकि उन्होंने अभी तक सिर्फ 222 पारियां ही खेली हैं।
IPL में इस टीम को लगा 11 करोड़ का चूना, मैक्सवेल से भी खराब रहा है सीजन में प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में अब तक ये तय नहीं हो पाया है कि कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में जाएंगी, लेकिन दो टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। पहले चेन्नई सुपर किंग्स बाहर हुई थी और अब राजस्थान रॉयल्स भी इस दौड़ से बाहर हो गई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन में उनके 11 मैचों में छठी हार थी। राजस्थान की हार की सबसे बड़ी वजह उनके मुख्य खिलाड़ियों का उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करना रहा। इसमें शिमरन हेटमायर का नाम भी शामिल है, जो फिनिशर की भूमिका में पूरी तरह से फ्लॉप रहे और सभी को निराश किया।
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले जब अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट को जारी किया था तो उसमें वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर को भी रिटेन किया था, जिनके लिए उन्होंने राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले जब अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की, तो उसमें वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर का नाम भी शामिल था। टीम ने उन्हें रिटेन करने के लिए 11 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि हेटमायर इस सीजन शानदार प्रदर्शन करेंगे, लेकिन उन्होंने सभी को निराश किया। टीम के प्लेऑफ से बाहर होने की एक बड़ी वजह उनका खराब प्रदर्शन भी रहा। हेटमायर ने इस सीजन 11 मैच खेले, जिसमें उन्हें 10 बार बल्लेबाज़ी करने का मौका मिला। इस दौरान वे केवल 20.78 की औसत से 187 रन ही बना सके, जिसमें सिर्फ एक ही अर्धशतक शामिल है।
Read Also : 'युद्ध नशों विरुद्ध' मुहिम के तहत ग्रामीण सुरक्षा कमेटी, पंचायतों के साथ कार्यक्रम का आयोजन
आईपीएल 2025 में शिमरन हेटमायर ने फिनिशर की भूमिका में पूरी तरह से निराश किया। राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 11 मैचों में से कुछ मैचों में उन्हें मुकाबला खत्म करने का मौका दिया, लेकिन वह इसे सफलतापूर्वक खत्म नहीं कर पाए। इसके कारण राजस्थान रॉयल्स ने कुछ मैच काफी करीबी अंतर से गंवाए, जिनमें एक समय उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल के अगले सीजन के ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स हेटमायर को रिटेन करती है या उन्हें रिलीज कर देती है।
Gautam Gambhir & Sarfaraz khan
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम तकरीबन 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हारी. इसके बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से अनबन की खबर सामने आई. वहीं, अब भारतीय टीम में अनबन से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है. दरअसल पिछले दिनों भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने तब कहा था कि अगर खिलाड़ियों और कोच की बातें उनके तक ही सीमित रहे, यह टीम के माहौल के लिए अच्छा रहता है. साथ ही भारतीय हेड कोच ने भारत लौटने के बाद बीसीसीआई इन सभी चीजों को लेकर रिव्यू मीटिंग की थी.
वहीं, भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज सरफराज खान पर बड़ा आरोप लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम गंभीर ने सरफराज खान पर आरोप लगाया है. जिसमें कहा गया है कि सरफराज खान ने ड्रेसिंग रूम की सारी बातें लीक की. बीसीसीआई के अधिकारियों ने हाल ही में टीम इंडिया हेड कोच गौतम और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ एक रिव्यू मीटिंग की थी. इस मीटिंग के दौरान प्रदर्शन समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई. इस रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सरफराज खान ड्रेसिंग रूम की बातें बाहर मीडिया में शेयर कर रहे थे.
Read Also : सैफ अली खान पर 6 बार हुआ हमला, घाव गहरे, लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताई डिटेल्स
मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों को गौतम गंभीर ने जमकर खरी-खोटी सुनाई थी. इस दौरान गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में जमकर क्लास लगाई थी. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय टीम एक खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाने के पक्ष में नहीं था. ये खिलाड़ी खुद को अंतरिम कप्तान के रूप में पेश कर रहा था. हालांकि इस खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया. लेकिन विराट कोहली ये खिलाड़ी बताए जा रहे थे. बहरहाल अब तक गौतम गंभीर ने अपने आरोपों के पक्ष में कोई सबूत पेश नहीं किए हैं.
Gautam Gambhir & Sarfaraz khan
आज 2025 चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर ICC सुनाएगी अपना फैसला, जानें किस वजह से फंसा है पेंच
ICC Meeting Today Champions Trophy 2025
यह शायद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भी नहीं सोचा होगा कि आठ साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी करवाने का फैसला 2024 के सबसे विवादित विषयों में से एक बन जाएगा. पाकिस्तान को टूर्नामेंट के आयोजन के लिए करोड़ों रुपये आवंटित किए गए, लेकिन इन विश्व स्तरीय तैयारियों के बीच BCCI ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से साफ इनकार कर दिया था. ICC अब तक एक नहीं बल्कि 2 बार बैठक को स्थगित कर चुका है और आज यानी बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी पर अंतिम फैसला सुनाया जाना है.
चैंपियंस ट्रॉफी में ब्रॉडकास्टर्स का अरबों रुपया फंसा हुआ है. ऐसे में भारतीय टीम की ब्रांड वैल्यू और फैनबेस को देखते हुए ICC के पास विकल्प ही नहीं था कि वो भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दे. आखिर मामला हाइब्रिड मॉडल पर आ अटका है, लेकिन पाकिस्तान किसी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं है. दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हाइब्रिड मॉडल स्वीकारने को तैयार तो है, लेकिन उसकी एक शर्त भी है और यही शर्त ‘राह में रोड़ा’ बनी हुई है.
पाकिस्तान की शर्त है कि अगर चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल से करवाई जाती है. ऐसे में पीसीबी चाहता है कि साल 2031 तक भारत में जो भी ICC इवेंट होगा, उनमें पाकिस्तान के लिए भी हाइब्रिड मॉडल लागू होना चाहिए. PCB की ओर से हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई को ‘न्यूट्रल वेन्यू’ कहकर संबोधित किया गया. इसका अर्थ साफ है कि भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे देश का दौरा नहीं करेंगे और उनके मैच दुबई में करवाए जाएंगे.
Read Also : पीएम नरेंद्र मोदी से मिले करीना कपूर-सैफ अली खान, बेटे तैमूर और जेह के लिए लिया ऑटोग्राफ
एक अन्य रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अगर BCCI 2026 तक भारत में होने वाले आईसीसी इवेंट्स में हाइब्रिड मॉडल लागू करने की बात मान जाता है तो भी पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत करवाने पर राजी हो जाएगा. हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि BCCI द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकार करने की संभावनाएं बहुत कम हैं.
ICC Meeting Today Champions Trophy 2025
Yashasvi Jaiswal Stuck At Airport
भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पर्थ में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में शानदार पारी खेलते हुए 161 रन (भारत की दूसरी पारी के दौरान) बनाए थे. जायसवाल की इस पारी ने टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था. अब बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शतकवीर यशस्वी जायसवाल एयरपोर्ट पर फंसे हुए नजर आए.
बता दें कि टीम इंडिया पहले ही एडिलेड पहुंच चुकी है, लेकिन बीसीसीआई की तरफ से आज टीम के एडिलेड पहुंचने का वीडियो शेयर किया गया. वीडियो की शुरुआत में यशस्वी जायसवाल एयरपोर्ट पर फंसे हुए नजर आए.
जायसवाल को देख रोहित शर्मा ने कहा, “फंस गया वो.” फिर शुभमन गिल ने कहा, “उधरा लिखा भी है कि नहीं जाना है. उधर जाएंगे तो खुलेगा. रुको-रुको. पास में जाएंगे तो वो गेट खुलेगा. अगर हम पास में जाएंगे तभी खुलेगा वो.” फिर वीडियो में सुनाई पड़ता है कि कोई जायसवाल से पूछता है, “आप वहां गए क्यों थे.”
फिर वीडियो में टीम इंडिया के बाकी सभी खिलाड़ी नजर आए. इस दौरान वाशिंगटन सुंदर और सफराज खान कुछ शॉपिंग करते हुए दिखे. दोनों स्टार खिलाड़ियों को देखकर अश्विन ने कहा, “बहुत बढ़िया.”
गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जाना है. यह पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट होगा. मुकाबले की शुरुआत 06 दिसंबर से होगी. इस मैच की तैयारी के लिए टीम इंडिया ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ दो दिवसीय पिंक बॉल वॉर्म मैच खेला था. वॉर्म अप मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था. फिर दूसरे दिन दोनों टीमों ने 46-46 ओवर का वॉर्म मैच में हिस्सा लिया. मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.
Yashasvi Jaiswal Stuck At Airport