BJP - Nirpakh Post

भाजपा एफ.आई.आर. दर्ज कर लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश कर रही है – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 11 जुलाई:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए बौखलाहट में काम कर रही है।

आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि जो भी सच बोलेगा, उसके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य नेताओं को सिर्फ सच बोलने के कारण जेल जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा हमारी आवाज दबाने की हर कोशिश का हम मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें कानून और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, जहां हमारी बात सुनी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले समय में और गिरफ्तारियां तथा एफ.आई.आर. दर्ज होंगी क्योंकि भाजपा और उसके नेता मोदी के खिलाफ बोलने वाली हर आवाज को कुचलना चाहते हैं।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें देश की विदेश नीति पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि वे बार-बार मोदी के विदेशी दौरों पर सवाल उठाते रहेंगे क्योंकि सच्चाई यह है कि जिस भी देश में मोदी जाते हैं, वहां उसके बाद अडानी का कारोबार फैलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और यह कंपनी यह स्वीकार नहीं करते कि वे अडानी को विदेशों में व्यापार फैलाने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत-पाक युद्ध के दौरान दुनिया के किसी भी देश ने भारत का साथ नहीं दिया, तो फिर ऐसे दौरों का क्या लाभ?

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार खतरनाक गैंगस्टरों को संरक्षण दे रही है जो गुजरात की जेलों में बंद हैं। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनके प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब केंद्रीय गृह मंत्री, जिन्हें गुजरात से हटाया गया था, का आपराधिक रिकॉर्ड हो, तो ऐसी सरकारों से और क्या अपेक्षा की जा सकती है?

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि विधानसभा में पाँच जनहितकारी विधेयक सर्वसम्मति से पारित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की पुरानी शान को बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार और भी ऐसे पंजाब-हितैषी और विकासोन्मुखी फैसले लेगी।

हरियाणा सरकार ने किया बड़ा फैसला, शहीद जवानों के बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें कितनी होगी रकम?
हरियाणा सरकार ने युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति को योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी है. गुरुवार (26 जून) को हरियाणा कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है. प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट की अहम बैठक में प्रदेशवासियों के हित में कई फैसले लिए गए हैं. इसमें 32 जन कल्याणकारी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, ''हमारी सरकार ने जो संकल्प पत्र में भी कहा था कि जो युद्ध में शहीद हुए हैं, ऐसे सैनिक और अर्धसैनिक बलों के जवानों के बच्चों को छठी से 12वीं क्लास तक 60 हजार रुपए स्कॉलरशिप देंगे. ग्रैजुएट स्तर पर 72,000 रुपये और पोस्ट ग्रैजुएट स्तर पर 96,000 रुपये वार्षिक स्कॉलरशिप देंगे. इसका जिक्र हमने अपने संकल्प पत्र में भी किया था और इसे पूरा करने की बात कही थी.''

संकल्प पत्र का एक और वादा पूरा हुआ- नायब सिंह सैनी

उन्होंने आगे कहा, ''मुझे खुशी है कि हमारे संकल्प पत्र का एक और वादा अब पूरा हो गया है. आज कैबिनेट ने इस छात्र वृत्ति योजना को मंजूरी दे दी है. पहले ये छात्रवृति जो हमारे सेना के शहीद सैनिक थे उनके बच्चों को ये मिलती थी. साल 2006-07 में पूर्व सैनिकों के बच्चों को टेक निकल और व्यावसायिक शिक्षा के लिए प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना आरंभ की गई थी. जिसमें लड़कों को 2000 रुपये और लड़कियों को 2250 रुपये प्रतिमाह छात्र वृत्ति मिलती थी, जब ये लागू की गई थी. इस छात्रवृति को 2019-20 में बढ़ाकर 2500 रुपये और 3000 रुपये प्रति माह कर दिया गया था.''

Read also : 'Air India की फ्लाइट में बम', मुंबई से दिल्ली आ रहा विमान, 4 बजकर 42 मिनट पर आया धमकी वाला फोन

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की 10637 वोटों से बड़ी जीत
पंजाब में लुधियाना की वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत दर्ज कर ली है। AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10637 वोटों से हराया।

वहीं, तीसरे नंबर पर BJP के जीवन गुप्ता और चौथे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मन रहे। ये काउंटिंग खालसा कॉलेज फॉर विमेन के ऑडिटोरियम में हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए। इसके बाद EVM से वोटों की गिनती हुई।

AAP की लीड 3 राउंड तक लगातार बढ़ी, लेकिन चौथे, पांचवें और छठे राउंड में कम हुई। तीनों राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिले। 3 राउंड में AAP की लीड घटने के बाद 7वें से फिर बढ़ना शुरू हुई।

इस सीट पर उपचुनाव के लिए 19 जून को वोटिंग हुई थी, जिसमें 51.33% मतदाताओं ने मतदान किया। इस सीट से 2022 में AAP के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी जीते थे। हालांकि, कुछ महीने पहले उनकी गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद यहां उपचुनाव हुआ।

संजीव अरोड़ा राज्यसभा सांसद हैं। अब विधायक बनने के बाद उन्हें राज्यसभा सीट छोड़नी होगी। ऐसे में चर्चा है कि उनकी जगह AAP सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं।

लुधियाना उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद भाजपा नेता अनिल सरीन ने कहा- आम आदमी पार्टी के जो उम्मीदवार जीते हैं, उन्हें मैं बधाई देता हूं। साथ ही लुधियाना की जनता को भी मेरा धन्यवाद, जिन्होंने हमारे उम्मीदवार को इतने वोट दिए। वोट प्रतिशत काफी कम रहा, इससे बीजेपी को काफी नुकसान हुआ है। साथ ही सरीन ने आरोप लगाया कि चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश तो की गई, मगर फिर भी हम लड़े।

Read Also : पाकिस्तान आई. एस. आई. को फ़ौज से सम्बन्धित संवेदनशील डाटा लीक करने के लिए एक फ़ौजी जवान और उसका साथी गिरफ़्तार

लुधियाना की वेस्ट सीट पर काउंटिंग शुरू होने से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने संगला शिवालय मंदिर में परिवार के साथ माथा टेका।

हमारी सेना PAK को घुटनों पर लाई ,अब मोदी की नसों में खून नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा - PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया और देश के दुश्मनों को पता चल गया है कि सिंदूर बारूद में बदल जाता है तो क्या होता है। राजस्थान के बीकानेर के देशनोक में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने हिंदी में कहा, "दुनिया भर ने देख लिया जब सिंदूर बारूद बन जाता है, तब नतीजा क्या होता है।

22 अप्रैल को पहलगाम हमले को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवादियों ने देश की बहनों से उनका धर्म पूछकर उनके सिंदूर को नष्ट कर दिया। पीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों पर गोलियां चलाई गईं, लेकिन गोलियां देश के सभी 140 करोड़ नागरिकों के दिलों में छलनी हो गईं। उन्होंने कहा कि कैसे हर नागरिक ने एकजुट होकर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने और उन्हें उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा देने का संकल्प लिया। और आज पीएम मोदी ने कहा, "आपके आशीर्वाद से, देश की सेना के पराक्रम से, हम सबने उस संकल्प को पूरा किया है"।

सशस्त्र बलों को दी गई खुली छूट का नतीजा यह हुआ कि तीनों रक्षा बल, थल सेना, नौसेना और वायु सेना, इस तरह एक साथ आए कि पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा।

देशनोक में जनसभा में प्रधानमंत्री ने दहाड़ते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के साथ भारत ने 22 अप्रैल के हमले का जवाब 22 मिनट में नौ बड़े आतंकी ठिकानों को नष्ट करके दिया।

एयर स्ट्राइक के बाद मैं चूरू आया और कहा, 'सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं अपने देश को मिटने नहीं दूंगा, मैं अपने देश को झुकने नहीं दूंगा।' आज राजस्थान की धरती से मैं देशवासियों से कहना चाहता हूं, 'जो सिंदूर पोंछने चले थे, वे धूल में मिल गए'," पीएम मोदी ने कहा।

उन्होंने कहा कि देश का खून बहाने वालों ने आज एक-एक बूंद का हिसाब लिया है। पीएम मोदी ने कहा, "जिन्होंने सोचा था कि भारत चुप रहेगा, वे आज अपने घरों में छिपे हैं। जिन लोगों को अपने हथियारों पर गर्व था, वे आज मलबे के ढेर में दबे हुए हैं।" उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को न्याय का नया रूप बताया और कहा कि यह कोई खोज और बदला लेने का खेल नहीं है।

Read Also : पद्मश्री लेखक डॉ. रतन सिंह जग्गी का निधन

पीएम ने कहा, "यह सिर्फ गुस्सा नहीं है, यह सक्षम भारत का प्रचंड रूप है, यह भारत का नया रूप है।" ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों से जुड़े नौ आतंकी ढांचों पर लक्षित हमले किए।

‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया, 2500 रुपये की जगह मिली 4 सदस्यीय कमेटी’
दिल्ली में जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तबसे सिर्फ एक ही चर्चा है कि महिलाओं को 2500 रुपये कब मिलेंगे? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली चुनाव की एक रैली में वादा किया था कि 8 मार्च को महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे। इसे लेकर आप की नेता और विपक्ष की नेता आतिशी ने बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि महिलाएं इंतजार करती रहीं, लेकिन उन्हें 2500 रुपये नहीं मिले।

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार द्वारा महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए ‘महिला समृद्धि योजना’ को मंजूरी दिए जाने पर कहा कि पीएम मोदी ने अपनी एक रैली में वादा किया था कि 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे। आज वह दिन था और दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही थीं, लेकिन उन्हें 2500 रुपये का लाभ नहीं मिला।

दिल्ली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर दी। इसमें BPL (गरीबी) परिवार की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे।

दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं। अनुमान है कि करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में योजना शुरू करने की घोषणा की। इससे पहले शनिवार सुबह दिल्ली कैबिनेट की बैठक में योजना को मंजूरी दी गई।

योजना लॉन्च करते हुए नड्डा ने कहा- मैं सीएम रेखा गुप्ता और अन्य लोगों को बधाई देता हूं कि दिल्ली में इस योजना को लागू करने के लिए 5100 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। योजना तुरंत शुरू की जाएगी।

भाजपा की चुनावी सफलता में महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करते हुए नड्डा ने कहा, 'दिल्ली की जीत महिलाओं के समर्थन के बिना संभव नहीं थी।'

दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान AAP के महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने के वादे के सामने भाजपा ने 2500 रुपए देने का वादा किया था।

Read Also ; किसान ओम प्रकाश भांबू कर रहे हैं मल्चिंग के लिए पराली का उपयोग, जल संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता में हो रही वृद्धि

पार्टी को इसका फायदा मिला और भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की, जबकि AAP 22 सीटों पर सिमट गई

दिल्ली चुनाव के नतीजों से पहले आप सांसद संजय सिंह बड़ा दावा ! 7 विधायकों को बीजेपी में शामिल होने का मिला ऑफ़र
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग 5 फरवरी को हो गई है, और 8 फ़रवरी को नतीजा घोषित किया जाएगा , लेकिन भाजपा-AAP अभी भी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। AAP सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को दावा किया कि AAP के 7 विधायकों को पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के लिए 15-15 करोड़ का ऑफर दिया गया है।

उन्होंने कहा- हमने विधायकों से कहा है कि वे इस तरह की ऑडियो कॉल रिकॉर्ड करें और इसकी शिकायत करें। अगर कोई उनसे मिलता है, तो उसे छिपे हुए कैमरे से इसका वीडियो बनाना चाहिए।

संजय सिंह ने आगे कहा कि भाजपा ने मतगणना से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। देश के बाकी हिस्सों की तरह भाजपा ने दिल्ली में भी पार्टियों को तोड़ने की राजनीति शुरू कर दी है।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को 60.44% लोगों ने मतदान किया। शाम को वोटिंग खत्म होने के बाद 11 एग्जिट पोल आए। 9 में भाजपा को बहुमत तो 2 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान है।

पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। JVC और पोल डायरी के एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने के आसार हैं।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को वोटिंग हुई। इस बार 60.44% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 66.25% वोटिंग नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में और सबसे कम 56.31% वोटिंग साउथ-ईस्ट दिल्ली में हुई। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। पिछले 12 सालों में यह सबसे कम वोटिंग है।

Read Also : मुख्यमंत्री ने हिमाचल 2045 संगोष्ठी श्रृंखला जारी की

फिर विवादों में कंगना रानौत! किसका अपमान करने का लगा आरोप
Kangana Ranaut in trouble again

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन के दौरान 26 अगस्त 2024 को कंगना ने किसानों पर कुछ आरोप लगाए थे. उनके इन बयानों को किसानों का अपमान मानते हुए आगरा के वकील रमाशंकर शर्मा ने एमपी-एमएलए कोर्ट में याचिका दायर की थी.

कोर्ट ने कंगना रनौत को 17 सितंबर, 30 अक्टूबर, और 13 दिसंबर 2024 को नोटिस जारी कर अपना बयान देने का आदेश दिया. बावजूद इसके कंगना या उनके वकील की ओर से कोर्ट में अब तक कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया है.

9 जनवरी 2025 को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए न्यू आगरा थाना पुलिस को 20 दिनों के भीतर गवाहों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया. 29 जनवरी को पुलिस की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी. यदि कंगना की ओर से इस अवधि में जवाब दाखिल नहीं किया गया तो कोर्ट 8 फरवरी को अपना फैसला सुनाएगा. उनके खिलाफ जमानती और गैर-जमानती वारंट भी जारी हो सकता है.

वकील रमाशंकर शर्मा का कहना है कि वह किसान के बेटे हैं और कंगना का बयान बेहद अपमानजनक था. उन्होंने कहा कि कंगना ने किसानों के आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास किया और वह कोर्ट के जरिए उन्हें सजा दिलाकर रहेंगे. राहुल गांधी ने भी इस मामले को संसद में भी उठाया और इसे गंभीर मुद्दा बताया था. अब सभी की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई हैं.

READ ALSO : जलकर खाक हो रहा हॉलीवुड, आपके फेवरेट स्टार्स के घर भी हुए राख

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुई जब कंगना विवादों से घिरी हों. इससे पहले भी कंगना कई बार ट्रोल हो चुकी हैं. हमेशा किसी ने किसी वजह से कंगला लाइमलाइट में रहती हैं.

Kangana Ranaut in trouble again