Jandiala Guru Union Bank - Nirpakh Post

अमृतसर के जंडियाला गुरु में यूनियन बैंक लूटने की कोशिश नाकाम, नकाबपोश लुटेरे खाली हाथ फरार
जंडियाला गुरु (अमृतसर):

पंजाब में अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की बड़ी कोशिश की गई। नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर लूटपाट करने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों की सूझबूझ और सतर्कता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में नाकाम रहे और मौके से भाग खड़े हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 5 अज्ञात युवक बैंक परिसर में दाखिल हुए थे। सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे ताकि उनकी पहचान न हो सके। बैंक के अंदर पहुंचते ही बदमाशों ने लूट की नीयत से दहशत फैलाने की कोशिश की, जिससे बैंक कर्मियों और वहां मौजूद ग्राहकों के बीच अफरातफरी मच गई। हालांकि, लुटेरों की यह साजिश पूरी तरह नाकाम रही और वे बैंक से कोई भी नकदी या कीमती सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू की। पुलिस बैंक शाखा और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच कर रही है, ताकि संदिग्धों के आने और भागने के रूट का पता लगाया जा सके।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमें

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पांचों आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं। बैंक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।