top - Nirpakh Post

अमृतसर में सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति काबू ; 6 पिस्तौल बरामद
चंडीगढ़/अमृतसर, 14 अप्रैल:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन आरोपियों को छह आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मंगल सिंह उर्फ मंगा (30) निवासी गांव काजीकोट, तरनतारन; प्रणव शर्मा उर्फ लड्डू (24) निवासी ऑर्किड वैली, छेहरटा, अमृतसर; और गौरव राणा (25) निवासी गुरु नानक एवेन्यू, अमृतसर के रूप में हुई है। बरामद पिस्तौलों में दो चीन निर्मित .30 बोर पिस्तौल, एक जिगाना .30 बोर पिस्तौल और तीन अन्य .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि अवैध हथियार सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे थे और आरोपी इन खेपों को प्राप्त कर अपराधियों को सप्लाई करते थे।

डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसके आगे-पीछे के लिंक स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने संदिग्ध मंगल सिंह उर्फ मंगा को एक .30 बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। उसके खुलासे के आधार पर सह-आरोपी प्रणव शर्मा उर्फ लड्डू और गौरव राणा को भी गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से पांच और पिस्तौल बरामद किए गए।

सीपी ने बताया कि आरोपी प्रणव उर्फ लड्डू और गौरव राणा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। उन्होंने आगे बताया कि दोनों आरोपी बंदूक की नोक पर लूटपाट के मामले में थाना रणजीत एवेन्यू में दर्ज केस में भी वांछित थे।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 54 दिनांक 04-04-2026 को अमृतसर के थाना छावनी में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (6, 7, 8) के तहत दर्ज की गई है।