EARTHQUAKE - Nirpakh Post

भूकंप के झटकों से सुबह-सुबह कांप उठी धरती, दहशत में लोग, जानें क्या है ताजा अपडेट
फिलीपींस में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि लूजोन में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. इसकी वजह से लोग काफी दहशत में आ गए. भूकंप के झटके तेज होने की वजह से इमारतों पर भी असर पड़ा. हालांकि किसी भी तरह के नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. फिलीपींस से पहले हाल ही में स्पेन में भी भूकंप आया.

न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की वजह से कागायन, इलोकोस सुर, इसाबेला और अबरा का इलाका भी प्रभावित हुआ है. हालांकि भूकंप का मुख्य केंद्र उत्तरी फिलीपींस का इलोकोस नॉर्टे रहा. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई. फिलीपींस भूकंप को लेकर काफी संवेदनशील देश है. यहां 14 जुलाई को भी भूकंप आया था. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 1.9 मापी गई थी. काफी हल्के झटकों की वजह से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था.

फिलीपींस में बीते कुछ दिनों में कई बार आ चुका है भूकंप

फिलीपींस के दावाओ ओरिएंटल में 14 जुलाई को भूकंप आया. इससे पहले 9 जुलाई को जनरल सैंटोस से करीब 225 किलोमीटर दूर फिलीपींस सागर में भूकंप आया था. इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई थी. वहीं 28 जून को आया भूकंप काफी खतरनाक था. इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई थी. यह काबुरान के इलाके में आया था.

कहां-कहां आता है सबसे ज्यादा भूकंप

जापान, इंडोनेशिया और चिली सबसे ज्यादा भूकंप आने वाले देशों की लिस्ट में टॉप पर हैं. जापान चार प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों प्रशांत, फिलीपींस, यूरेशियन और उत्तरी अमेरिका के जंक्शन पर स्थित है. इसी वजह से यहां भूकंप ज्यादा आता है. जापान में हर साल हजारों भूकंप आते हैं, जिनमें से कई मैग्निट्यूड 5 या अधिक के होते हैं. चिली और इंडोनेशिया भी भूकंप की वजह से काफी प्रभावित रहे हैं. चिली में हर साल एक हजार से ज्यादा छोटे-बड़े भूकंप आते हैं. पेरू और मैक्सिको भी भूकंप की वजह से प्रभावित रहते हैं.

Read also : दो दिनों की गिरावट के बाद आज भारतीय रुपये ने दिखाई तेजी, जानें डॉलर के मुकाबले कितना हुआ मजबूत

दिल्ली में एक बार कांपी धरती, जानें- साल 2025 में कब-कब आया भूकंप?
दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई और इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में रहा. झटके लगभग 10 सेकेंड तक महसूस किए गए, जिससे दिल्ली पहले से हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति के बीच सहम उठी.

हालांकि, राहत की बात रही कि कहीं से भी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद सहित उत्तर प्रदेश के नोएडा, मेरठ और बागपत तक झटके महसूस किए गए. ये भूकंप इस साल का तीसरा भूकंप है जिसने राजधानी क्षेत्र को झकझोरा है. इससे पहले भी दो बार दिल्ली कांप चुकी है.

इससे पहले कब-कब आया भूकंप?

इस साल का पहला भूकंप 17 फरवरी 2025 को सुबह 5:36 बजे दिल्ली-एनसीआर में आया था. भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई थी, जिसका केंद्र धौलाकुआं के पास दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के नजदीक 5 किलोमीटर की गहराई पर था. उस समय नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और बिहार के सीवान तक झटके महसूस किए गए थे. तेज गड़गड़ाहट की आवाज और जमीन हिलने से लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए थे.

दूसरा भूकंप 8 जून 2025 को रात 1:23 बजे आया, जिसकी तीव्रता 2.3 रिक्टर स्केल पर मापी गई थी. इसका केंद्र दक्षिण-पूर्व दिल्ली में था और गहराई 5 किलोमीटर थी. हालांकि यह हल्का झटका था, लेकिन यह साफ संकेत था कि दिल्ली-एनसीआर में भूकंपीय गतिविधियां बढ़ रही हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार आ रहे ये छोटे-छोटे भूकंप टेक्टोनिक प्लेटों के तनाव को दर्शाते हैं, जो भविष्य में बड़े भूकंप का संकेत भी हो सकते हैं.

दिल्ली में भूकंप आने की वजह

दिल्ली सिस्मिक ज़ोन IV में स्थित है, जो मध्यम से तीव्र भूकंप जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है. ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है. भूकंप के दौरान घबराने के बजाय सुरक्षित जगह जैसे खुले मैदान में जाना चाहिए और ऊंची या पुरानी इमारतों से दूर रहना चाहिए. आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर संपर्क करें. सरकार और आपदा प्रबंधन विभागों द्वारा समय-समय पर जारी की जा रही सुरक्षा सलाह का पालन करना बेहद जरूरी है.

Read also : 6 महीने से सड़ रही थी डेड बॉडी, पाकिस्तानी एक्ट्रेस की लाश पर लगे थे कीड़े

भूकंप ने मचाई तबाही: 6 घंटे में 14 बार कांपी धरती, हिलते-डोलते रहे लोग
EARTH TREMOUR 14 TIMES IN 6 HOURS

मंगलवार की सुबह भूकंप के नाम रहा. दिल्ली-एनसीआर, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश, तिब्बत, नेपाल, भूटान और चीन में झटके महसूस किए गए. रिएक्टर स्केल पर इसकी तिव्रता 7.1 रही. इसका सेंटर तिब्बत के शिगाज़े में था. भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही तिब्बत में हुआ. इस भूकंप में 53 लोगों की जान चली गई.

चीन के तिब्‍बत में लगातार धरती डोल रही है. करीब छह घंटे में 14 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. पहला भूकंप सुबह 5:41 बजे 4.2 की तीव्रता से आया. इसके बाद दूसरा भूकंप 7.1 की तीव्रता से था. भूकंप का सिलसिला थमा नहीं रहा है. हर मिनट बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. भूंकप से सबसे ज्यादा तबाही चीन के तिब्बत हुई. लोगों के मलबे में फंसे होने की संभावना जताई जा रही है. 62 लोग इसमें बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. चीनी आर्मी रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चला रही है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक सबसे पहला झटका सुबह के 5 बजकर 41 मिनट पर महसूस किया गया. रिएक्टर स्केल पर इसकी तिव्रता काफी कम थी. लेकिन सुबह के 6:35 पर नेपाल-तिब्बत सीमा के पास शिजांग में सबसे तेज झटका रिएक्टर स्केल पर 7.1 के साथ महसूस किया गया. चीनी मीडिया के अनुसार, सबसे ज्यादा और तेज झटके डिंगरी काउंटी में महसूस किए गए थे. तिब्बत में बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. बताते चलें कि सबसे ज्यादा नुकसान तिब्बत में ही हुआ है.

नेपाल के काठमांडू में आए शक्तिशाली भूकंप के कारण लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए. भूकंप का असर काभ्रेपलान्चोक, सिंधुपालंचोक, धाडिंग और सोलुखुंबु जिलों में भी महसूस किया गया. काठमांडू में भूकंप से घबराए लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए. लोगों ने कुछ समय तक सड़कों के किनारे लगे पेड़ों और बिजली के तारों को हिलते हुए देखा गया. सुबह सात बजे के आसपास एक घंटे के भीतर कम से कम छह बार चार से पांच तीव्रता वाले भूकंप के झटके दर्ज किए गए.

READ ALSO : अनशन पर बैठे डल्लेवाल अचानक बेहोश हुए , पल्स रेट-BP गिरा ,डॉक्टरों ने हाथ-पैर मसले

बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) के अनुसार भूकंप के झटके राज्य के पटना, मधुबनी, शिवहर, मुंगेर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, कटिहार, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और भारत-नेपाल सीमा से सटे कई अन्य जिलों में महसूस किए गए. कटिहार, पूर्णिया, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर में भी भूकंप आने पर लोग अपने घरों से बाहर सड़कों पर निकल आए. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

EARTH TREMOUR 14 TIMES IN 6 HOURS