Auto Collided With A Parked Truck - Nirpakh Post

2 स्टूडेंट पटना रेफर, एग्जाम देकर हास्टल से घर लौट रहे थे; खड़े ट्रक में जा घुसा आटो
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर नोनगढ़ चेक पोस्ट के पास गुरुवार सुबह सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के 3 छात्रों की मौत हो गई। हादसे में 2 छात्र गंभीर रूप से घायल हैं।

सभी शिव सोहना इंजीनियरिंग कॉलेज में तीसरे सेमेस्टर के छात्र थे। बुधवार को परीक्षा खत्म होने के बाद गुरुवार सुबह सभी हॉस्टल से घर लौट रहे थे। छात्रों से भरा ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।

घटना की सूचना मिलते ही तेतरहाट और जमुई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ड्राइवर ऑटो लेकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एग्जाम के बाद घर लौट रहे थे सभी

पुलिस के अनुसार, सभी शिव सोहना इंजीनियरिंग कॉलेज में तीसरे सेमेस्टर के छात्र थे। बुधवार को परीक्षा खत्म होने के बाद गुरुवार सुबह सभी हॉस्टल से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो ट्रक से जा टकराया। हादसे में समस्तीपुर निवासी पंकज कुमार, सरोज कुमार और नालंदा के चंडी निवासी साहिल कुमार की मौत हो गई। सभी की उम्र 19 से 22 साल के बीच बताई जा रही है।

वहीं, सीवान निवासी अंकित गुप्ता और अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को पटना रेफर किया गया है।

6 छात्र हॉस्टल से घर के लिए निकले थे

शिव सोहना इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विमलेश कुमार ने बताया, 'कल यानी बुधवार को थर्ड सेमेस्टर का एग्जाम खत्म होने के बाद 6 छात्र घर जाने के लिए निकले थे। लखीसराय रेलवे स्टेशन से सवा 6 बजे उनकी ट्रेन थी, इसलिए ऑटो से स्टेशन जा रहे थे।'

'इसी बीच ऑटो खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में एक स्टूडेंट को मामूली चोट आई है, उसका एक हाथ फैक्चर हुआ है। उसी ने हमें फोन कर हादसे की जानकारी दी।'

'सीवान के छात्र अंकित गुप्ता की हालत गंभीर है, उसे पटना रेफर किया गया है। 3 छात्रों की मौत हो गई है। हमने परिजनों को सूचना दी है।'

पोस्टमॉर्टम के लिए शव जमुई भेजे गए

सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण जमुई पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई अस्पताल भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल समेत कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में साथियों की मौत के बाद छात्रों में गुस्सा है।

घायल छात्र पटना रेफर

जमुई ट्रैफिक इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष आर एन अकेला ने बताया, 'मंझवे चेक पोस्ट से आगे एक ऑटो ट्रक से टकरा गया था। इसमें 3 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हुई है। 2 छात्र घायल हैं। जिसमें एक छात्र को पटना रेफर किया गया है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई लाया गया। परिजनों की सूचित किया गया है। आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Read also : कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा सीआईआई कार्यक्रम में उद्योगपतियों से भेंट, नीति कार्यान्वयन को और अधिक मजबूत करने के लिए उद्योग जगत को उनके फीडबैक और सहयोग के लिए किया आमंत्रित