IMD Weather Rainfall - Nirpakh Post

वैष्णो देवी में अर्धकुमारी में लैंडस्लाइड, 5 की मौत:14 घायल
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में अर्धकुमारी के पास लैंडस्लाइड हो गई। हादसे में 5 लोग मारे गए, 14 घायल हैं। घायलों को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कटरा ले जाया गया है। हादसे के बाद वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है।

इधर, जम्मू में तवी नदी पर बने पुल के पास सड़क घंस गई। हादसे में कई गाड़ियां गिर गईं। पुलिस रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है। अभी नुकसान को लेकर अपडेट नहीं आया है।

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को कई जगहों पर बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इसमें 10 से 15 घर बह गए। डोडा में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 लोगों की मौत हुई है। हालांकि ये मौतें किन इलाकों में हुईं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

जम्मू-कश्मीर में लगातार तीन दिन से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। दो दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं। जम्मू-श्रीनगर और बटोटे-किश्तवाड़ सहित कई नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें बंद हैं। कई जगह नेटवर्क न होने की वजह से लोग इंटरनेट और कॉल कॉलिंग सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व मनाली में 20 से ज्यादा घर, दुकानें और रेस्टोरेंट ब्यास नदी और पहाड़ी नालों में समा चुके हैं। नदियों के किनारे बने 30 से ज्यादा घर भी खतरे में हैं। कुल्लू-मनाली रोड का एक हिस्सा ब्यास नदी में बह गया। इससे मनाली का कुल्लू जिला मुख्यालय से संपर्क कट चुका है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की प्रसिद्ध बेताब घाटी में शेषनाग नाला अपने अब तक के उच्चतम जलस्तर को पार कर गया है। अधिकारियों के अनुसार, नाले का जलस्तर 6.02 फीट तक बढ़ गया है। नाले के लिए बाढ़ की चेतावनी का स्तर 4.59 फीट है।

Read Also : जम्मू कश्मीर में भारी बारिश से तबाही, अगले 24 घंटे भारी

नाले में खतरे का निशान 5.09 फीट के ऊपर है। ऐसे में 6 फीट का जलस्तर खतरनाक माना जा रहा है। आसपास के इलाकों में तबाही की आशंका पैदा हो गई है। अधिकारियों ने पहलगाम के निवासियों, पर्यटकों और ट्रेकर्स से सावधानी बरतने और स्थिति सामान्य होने तक नदियों, नालों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश से तबाही, अगले 24 घंटे भारी
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. कई जगह बाढ़ के हालात हैं. जम्मू के भगवती नगर पर बने तवी के पुल का एक हिस्सा बह गया है. वहीं मौजूदा गंभीर मौसम की स्थिति के बीच, मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि अगले 24 घंटे पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए भारी हैं, क्योंकि सभी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते नदियों में भारी जलस्तर बढ़ सकता है.

कश्मीर मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने कहा कि कश्मीर में झेलम नदी का जलस्तर बढ़ गया है क्योंकि क्षेत्र में बारिश जारी है और अगले 6-8 घंटों के दौरान और बारिश होने की संभावना है. अगले 12 घंटों तक जलस्तर बढ़ता रहेगा. हालांकि, बारिश रुकने के बाद जलस्तर फिर से कम हो जाएगा.

मुख्तार अहमद ने कहा कि कश्मीर के विपरीत, जम्मू में नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और पिछले 24 घंटों में औसतन 200 मिमी से ज़्यादा बारिश हुई है. उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते से जम्मू में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है.

उन्होंने आगे कहा कि लोगों को निचले इलाकों से दूर रहना चाहिए और सुरक्षित व सतर्क रहना चाहिए क्योंकि कभी भी बाढ़ आ सकती है. हालांकि, मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटे पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए बेहद अहम हैं क्योंकि ज्यादा बारिश से भीषण बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है.

इस बीच, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर दोनों जगहों पर अधिकारियों ने मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है और लोगों को अगले कुछ दिनों में भारी बारिश, बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी है.

इन जिलों में SDRF तैनात
एसडीआरएफ की टुकड़ियां और उप-टुकड़े कश्मीर घाटी के सभी जिला मुख्यालयों - श्रीनगर, बडगाम, गंदेरबल, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग, कुलगाम, काजीगुंड, सोपोर और गुंड जिलों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सक्रिय कर दिया गया है.

मौसम विभाग ने कारगिल में भी एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें निवासियों, खासकर नदियों, नालों और झरनों के पास रहने वालों को सतर्क रहने और बाढ़ संभावित क्षेत्रों के पास जाने से बचने को कहा गया है. लोगों को मौसम की स्थिति में सुधार होने तक बाहरी गतिविधियों को सीमित रखने की भी सलाह दी गई है.

एडवाइजरी में कहा गया है, "सभी उप-विभागीय मजिस्ट्रेटों, तहसीलदारों और संबंधित विभागों को आपातकालीन स्थितियों पर कड़ी निगरानी रखने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारी और मशीनरी तैयार रहें."

इस बीच, श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट ने एक अलग एडवाइजरी जारी कर 26 अगस्त से 1 सितंबर के बीच श्रीनगर सहित कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, गरज के साथ बौछारें, बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी है.

Read Also : पंजाब में सभी स्कूल 30 अगस्त तक बंद, CM मान का बड़ा फैसला

एडवाइजरी में फकीर गुजरी, खोनमौह और आसपास के पहाड़ी इलाकों के निवासियों से आग्रह किया गया है कि हालात सुधरने तक ढलानों और जलाशयों के पास जाने से बचें. पर्यटकों, स्थानीय शिकारा संचालकों और रेत खननकर्ताओं को भी स्थिति की पुष्टि किए बिना झेलम नदी और उसकी सहायक नदियों को पार करने के प्रति आगाह किया गया है.

आपात स्थिति में, जनता से जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) श्रीनगर, आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS) या पुलिस नियंत्रण कक्ष से 0194-2457543; 0194-2483651; 9103998355; 9103998356; 9103998357; 01942477567; 0194-2457552 और 112 पर संपर्क करने को कहा गया है.

इस बीच, दोनों क्षेत्रों के अधिकारियों ने सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई है और जनता से मौजूदा मौसम की स्थिति में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है.

किश्तवाड़ में बादल फटा, 12 लोगों के शव मिले, रेस्क्यू जारी
जम्मू के किश्तवाड़ के चशोती इलाके में गुरुवार को बदल फटने की घटना सामने आई. इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई. वहीं भारी नुकसान की भी आशंका है. मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है. बदल फटने के बाद इलाके में बाढ़ आ गई है.

इस लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा से बादल फटने का संदेश मिलने के बाद, किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की.

उन्होंने बताया कि चशोती क्षेत्र में भीषण बादल फटने से भारी जनहानि हो सकती है. प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन व्यवस्था की जा रही है.

जितेंद्र सिंह ने बताया कि मेरा कार्यालय नियमित रूप से अपडेट प्राप्त कर रहा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.

वहीं सुनील शर्मा ने कहा है कि किश्तवाड़ में भारी नुकसान हो सकता है. हमलोग वहीं पर जा रहे हैं. उन्होंने कहा, "हमारे पास अभी तक कोई संख्या या डेटा नहीं है, लेकिन वहां भारी नुकसान की आशंका है. फिलहाल हमारे पास कोई संख्या या डेटा नहीं है. यात्रा जारी होने के कारण, इलाका भीड़भाड़ वाला है. मैं उपराज्यपाल से बात करूंगा और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ टीम की मांग करूंगा."

किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा ने कहा, "किश्तवाड़ के चशोती इलाके में अचानक बाढ़ आ गई है, जो मचैल माता यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है. बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है."

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से कहा गया, "किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना से व्यथित हूं.  शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. सिविल, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ अधिकारियों को बचाव एवं राहत अभियान को और तेज करने और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया."

दूसरी तरफ श्रीनगर मौसम केंद्र ने बताया है कि अगले 4-6 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश और गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की तेज बौछारें पड़ने की संभावना है.

कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, श्रीनगर, गांदरबल के कुछ स्थानों, बडगाम, पुंछ, राजौरी, रियासी, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़ के पहाड़ी इलाकों, काजीगुंड-बनिहाल-रामबन अक्ष पर थोड़े समय के लिए तेज बारिश हो सकती है.

इसके अलावा कुछ संवेदनशील स्थानों और पहाड़ी इलाकों में बादल फटने, अचानक बाढ़/भूस्खलन/भूस्खलन और पत्थर गिरने की संभावना है.  ढीली संरचनाओं/बिजली के खंभों, तारों और पुराने पेड़ों से दूर रहने की सलाह लोगों की दी गई है.

मौसम विभाग की ओर से वुलर झील, डल झील और अन्य जलाशयों में नौका विहार/शिकारा सवारी और अन्य गतिविधियों को स्थगित करने के लिए भी कहा गया है.

बता दें कि इससे पहले बीते 5 अगस्त को उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना सामने आई थी. यह घटना इतनी भयावह थी कि धराली में लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाश एवं बचाव अभियान खराब मौसम के बीच गुरुवार को 10वें दिन भी जारी है.

आपदा प्रभावित क्षेत्र में खोजी कुत्तों के दल जहां-जहां भी संकेत दे रहे हैं, वहां खुदाई कर लापता लोगों को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं. आपदा के बाद से ही नेपाल, बिहार तथा अन्य स्थानों के लोग अपने परिजनों की तलाश में धराली पहुंच रहे हैं. प्रभावित क्षेत्रों में फंसे 1,300 से ज्यादा श्रद्धालुओं तथा स्थानीय लोगों को बाहर निकाला जा चुका है.

Read Also : कैबिनेट बैठक में लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर बड़ा फैसला

पांच अगस्त को खीरगाड़ नदी में अचानक आयी भीषण बाढ़ से धराली में कई होटल, मकान और ‘होमस्टे’ जमींदोज हो गए थे. प्रशासन ने आपदा में एक की मृत्यु होने तथा 68 अन्य के लापता होने की पुष्टि की है. लापता लोगों में सेना के नौ जवानों के अलावा धराली गांव के आठ, आसपास के क्षेत्रों के पांच, टिहरी जिले का एक, बिहार के 13, उत्तर प्रदेश के छह, राजस्थान का एक और नेपाल के 25 नागरिक शामिल हैं.

राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट:8 जिलों में स्कूलों की छुट्टी; पटना जंक्शन पर ट्रैक डूबा, ट्रेनें फंसी; ओडिशा के गांवों में पानी भरा।
बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर राजस्थान में एक्टिव है। इसके चलते मौसम विभाग ने राजस्थान के 14 जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ 8 जिलों झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, धौलपुर और अजमेर में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

बिहार के पटना में रविवार पूरी रात हुई बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। पटना जंक्शन पर रेल ट्रैक डूब गया है। स्टेशन के बाहर 2 फीट पानी भर गया है। पटना-गया लाइन की पैसेंजर ट्रेन अलग-अलग स्टेशन पर रुकी हुई हैं।

ओडिशा में भारी बारिश के बाद सुवर्णरेखा, बैतरणी और जलाका नदियों के उफान पर आने के कारण बाढ़ आई है। मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, सुंदरगढ़ और क्योंझर के प्रभावित इलाकों से 1000 से ज्यादा लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

देश के बाकी राज्यों में से उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में सोमवार 28 जुलाई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

इधर, महाराष्ट्र में ठाणे के शाहपुर तालुका में भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच एक मकान ढह गया। इसमें 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Read also : शिवपुरी में सड़क पर दौड़े मगरमच्छ: राजगढ़ में कई इलाकों में पानी भरा; नीमच-कोटा स्टेट हाईवे बंद, रत लाम में डैम का गेट खुला