Team India - Nirpakh Post

टी-20 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अभिषेक शर्मा, तस्वीरें कीं शेयर
नई दिल्ली/कटरा :

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन और टीम इंडिया की खिताबी जीत के बाद माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई है। विश्व कप के फाइनल मुकाबले में 52 रनों की बेहद अहम और दबाव भरी पारी खेलने वाले अभिषेक ने अपनी इस सफलता का श्रेय ईश्वर और अपने फैंस की दुआओं को दिया है। कटरा पहुंचकर उन्होंने माता रानी के दर्शन किए और अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की हैं।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल :

अभिषेक शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) हैंडल से माता वैष्णो देवी भवन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। माथे पर लाल टीका लगाए और गले में माता की चुनरी डाले अभिषेक बेहद शांत और खुश दिख रहे हैं। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "जय माता दी! विश्व कप की जीत और इस खूबसूरत सफर के लिए माता रानी का धन्यवाद। यह सब आपके आशीर्वाद और देशवासियों के प्यार का नतीजा है।" उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कुछ ही घंटों में इन पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

फाइनल में खेली थी 52 रनों की मैच जिताऊ पारी

टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला हर भारतीय क्रिकेट फैन के जहन में हमेशा ताजा रहेगा, और इसकी एक बड़ी वजह अभिषेक शर्मा की वह जादुई पारी है। जब टीम इंडिया पर दबाव था और रन रेट को तेज करने की जरूरत थी, तब अभिषेक ने अपने चिर-परिचित बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने महज कुछ ही गेंदों का सामना करते हुए शानदार 52 रन बनाए। उनकी इस अर्धशतकीय पारी में कई गगनचुंबी छक्के और दर्शनीय चौके शामिल थे। इसी पारी की बदौलत भारतीय टीम एक विशाल स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही और अंततः विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

जीत के बाद जमीन से जुड़े रहने की मिसाल

क्रिकेट जगत में अक्सर देखा जाता है कि बड़ी जीत या सफलता के बाद खिलाड़ी पार्टियों या छुट्टियों पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन 20 साल के इस युवा खिलाड़ी ने सबसे पहले ईश्वर के दर पर जाकर मत्था टेकना उचित समझा। फैंस अभिषेक के इस कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता और फिर भी इतने संस्कार, आप पर पूरे देश को गर्व है।"

भविष्य के सुपरस्टार हैं अभिषेक

अभिषेक शर्मा ने इस पूरे टूर्नामेंट में दिखाया है कि वह भारतीय टीम के भविष्य के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं। ओपनिंग से लेकर मध्यक्रम तक, उन्होंने हर जगह खुद को साबित किया है। स्पिनरों पर उनके कड़े प्रहार और तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनका फुटवर्क दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों का ध्यान खींच चुका है। माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेकर लौटे अभिषेक अब जल्द ही आगामी सीरीज की तैयारियों में जुटेंगे।

टीम इंडिया और अभिषेक के चाहने वालों को पूरी उम्मीद है कि वह आने वाले सालों में भी इसी तरह बल्ले से आग उगलते रहेंगे और देश के लिए कई और ट्रॉफियां जीतने में अहम भूमिका निभाएंगे।

आज के दिन पहली बार भारत बना था वर्ल्ड चैंपियन , कपिल देव की कप्तानी ने रचा था इतिहास
25 जून 1983, भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा दिन, जिसे कभी कोई भारतवासी नहीं भूल सकता. ये वो दिन था, जब अंग्रेजों की धरती पर भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगा झंडा लहराया. भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता. कपिल देव के अलावा इस टीम में मोहिंदर अमरनाथ, यशपाल शर्मा, संदीप पाटिल, कीर्ति आजाद, कृष्णम्माचारी श्रीकांत, मदल लाल, बलविंदर संधु, सय्यद किरमानी रोजर बिन्नी और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे.

कैसे बना भारत वर्ल्ड चैंपियन?
1983 वर्ल्ड कप जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने हमेशा के लिए अपना नाम सुनहरे अक्षरों से भारत के क्रिकेट इतिहास में दर्ज करा दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत को ये जीत कैसे मिली थी. कपिल देव की टीम ने जिस संघर्ष के साथ इस ट्रॉफी को भारत के लिए जीता, वो एक अलग ही करिश्मा था. भारतीय टीम के वर्ल्ड कप के लिए जाने से पहले लोगों को भरोसा भी नहीं था कि ये खिलाड़ी इतिहास रचकर भारत लौटेंगे.

1983 वर्ल्ड कप फाइनल की तरफ चलते हैं, जहां भारत का मुकाबला वेस्ट इंडीज के साथ होना था. इस मैच में वेस्ट इंडीज के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी क्लाइव लॉयड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था. भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी, तब टीम इंडिया ने 60 ओवर में 184 रन बनाए. भारत के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन श्रीकांत ने 38, संदीप पाटिल ने 27 और मोहिंदर अमरनाथ ने 26 रन बनाए. कप्तान कपिल देव ने तीन चौकों के साथ 15 रन की पारी खेली.

वेस्ट इंडीज को 185 रनों का लक्ष्य देने का बाद भारतीय गेंदबाजों के आगे चुनौती थी कि वो इस लक्ष्य को डिफेंड करे. लेकिन सामने दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक विव रिचर्ड्स की टीम थी, जिसके आगे जीत दर्ज करना भारत के लिए एक मुश्किल चुनौती थी. इस मैच में टीम इंडिया तब ही जीत हासिल कर सकती है, जब विपक्षी टीम को लक्ष्य हासिल करने से पहले ऑल आउट कर दे.

भारतीय गेंदबाजों ने 1983 वर्ल्ड कप में वो धाकड़ गेंदबाजी की, जिससे वेस्ट इंडीज की टीम 52 ओवर में ही 140 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इस मैच में वेस्ट इंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन विव रिचर्ड्स ने ही बनाए. इस दिग्गज खिलाड़ी ने 28 गेंदों में 33 रनों की घातक पारी खेली. भारत के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट मदन लाल और मोहिंदर अमरनाथ ने लिए. वहीं बलविंदर संधु ने वेस्ट इंडीज के 2 विकेट चटकाए. कपिल देव और रोजर बिन्नी ने भी 1-1 विकेट लिया.

मोहिंदर अमरनाथ ने वेस्ट इंडीज को वर्ल्ड कप जीतने की राह पर खड़ी उनकी आखिरी उम्मीद को पवेलियन भेजा. जैफ डुजोन 25 रन पर और मैलकम मार्शल 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, वहीं मोहिंदर अमरनाथ ने दोनों खिलाड़ियों को आउट कर वापस पवेलियन भेजा और भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाने के लिए मोहिंदर अमरनाथ को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

Read Also : डिप्टी कमिश्नर ने बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा हेतु छोटी व बड़ी नदी का किया दौरा

भारत के 1983 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही हर भारतवासी की आंखों में खुशी के आंसू थे. भारत के फाइनल में पहुंचने की खबर ने ही हर किसी को इस मैच को देखने के लिए टीवी के आगे बैठने पर मजबूर कर दिया. कपिल देव की कप्तानी में भारत ने ये पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था. आज भी उस लम्हे को यादकर लोगों की आंखों में खुशी की चमक दिख जाती है.

इंग्लैंड रवाना हुई भारतीय टीम, स्टाइलिश दिखा शुभमन गिल और बाकी प्लेयर्स का लुक
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम आज सुबह इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई. मुंबई से रवाना हुई टीम ने नई किट पहनी हुई थी. रोहित-विराट के रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में टीम की ये पहली टेस्ट सीरीज होगी. इंग्लैंड में टीम 10 दिनों का ट्रेनिंग कैंप लगाएगी, एक इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेलेगी. पहला टेस्ट 20 जून से शुरू होगा. केएल राहुल समेत कई खिलाड़ी पहले से इंग्लैंड में मौजूद हैं.

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में जगह नहीं बना पाई. इसमें खिताबी भिड़ंत 11 जून से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी. इंग्लैंड दौरा नए डब्ल्यूटीसी चक्र (WTC 2025-27) में टीम इंडिया की पहली सीरीज होगी.

पिछले साल भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज हार गई थी, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया में भी उसे शिकस्त झेलनी पड़ी. टेस्ट क्रिकेट में टीम का पिछला प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, और अब एक ऐसी टीम इंग्लैंड में हैं जिसमें कई युवा प्लेयर्स हैं. कप्तान शुभमन गिल के लिए भी कई चुनौतियां रहने वाली है. हालांकि इंग्लैंड रवाना होने से पहले  हुई प्रेस कांफ्रेंस में वो कॉन्फिडेंस दिखे.

इस दौरान कुलदीप यादव मस्ती करते हुए दिखे. कुलदीप की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई है. ऋषभ पंत की भी कैमरामैन से मजाकिया बातचीत वायरल हुई. जिसमें वो रोहित शर्मा को लेकर मजाक कर रहे हैं.

Read Also : पंजाब में स्थापित होंगी 19 नई अर्बन एस्टेट , बढ़ाया जाएगा शहरी एरिया

https://twitter.com/BCCI/status/1930750902497165392

भारतीय टेस्ट स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

बेन स्टोक्स, शोएब बशीर, जैकब बेथल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रुट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स.

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर होंगे बुमराह? टीम इंडिया पर बड़ा अपडेट
Jasprit Bumrah IND vs ENG

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी. भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली टी20 और वनडे सीरीज से जसप्रीत बुमराह बाहर हो सकते हैं. बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान पीठ में दिक्कत की वजह से मैदान से बाहर चले गए थे. अब टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर फोकस कर रही है. लिहाजा बुमराह की इंजरी को देखते हुए उन्हें ब्रेक दिया जा सकता है.

दरअसल बुमराह की पीठ में दिक्कत है. वे सिनडी टेस्ट के दौरान हॉस्पिटल गए थे. यहां उनकी स्कैनिंग हुई थी. लेकिन बुमराह की चोट को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी तक किसी तरह की जानकारी नहीं दी है. अगर बुमराह की चोट ज्यादा सीरियस हुई तो वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर हो सकते हैं. लेकिन फिलहाल इंग्लैंड सीरीज पर भारत का फोकस है. इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक बुमराह को इस सीरीज से बाहर दिया जा सकता है.

Read Also : सोनू सूद और जैकलीन कर रहे हैं ‘फतेह’ का प्रमोशन, फैंस के साथ की मस्ती

अगर बुमराह को ग्रेड 1 की इंजरी हुई तो उन्हें कम से कम दो से तीन हफ्ते ठीक होने में लगेंगे. अगर ग्रेड 2 की इंजरी हुई तो इसके लिए कम से कम छह हफ्ते चाहिए होंगे. वहीं ग्रेड 3 की इंजरी के लिए कम से कम तीन महीनों की जरूरत होती है. ग्रेड 1 की इंजरी सामान्य होती है. इसमें हल्का दर्द, शरीर के किसी हिस्से में सूजन या मामूली चोट शामिल होती है. लेकिन ग्रेड 2 इंजरी में मांसपेशियों में खिंचाव समेत कई दिक्कतें शामिल होती हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टी20 सीरीज का 22 जनवरी से आगाज होगा. जबकि वनडे सीरीज 6 फरवरी से खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच नागपुर, दूसरा कटक और तीसरा अहमदाबाद में खेला जाएगा.

Jasprit Bumrah IND vs ENG