girl died - Nirpakh Post

दसूहा-हाजीपुर रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बच्ची सहित 9 की मौत, 33 घायल
दसूहा/होशियारपुर, 7 जुलाई: दसूहा-हाजीपुर रोड पर सोमवार सुबह गांव सगरां के नजदीक एक निजी कंपनी की बस व कार के बीच हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्ची सहित नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 33 लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायल व्यक्तियों का इलाज सिविल अस्पताल दसूहा में जारी है व गंभीर घायलों को सरकारी मेडिकल कालेज अमृतसर व होशियारपुर एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा फोर्स, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम हरकत में आ गई। सिविल अस्पताल दसूहा में घायलों का हाल जानने पहुंचे विधायक दसूहा करमबीर सिंह घुम्मण, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। उन्होंने इस दुखद हादसे पर अफसोस प्रकट किया व घायलों का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि इलाज में किसी तरह की कोई कमी न छोड़ी जाए।

विधायक कमरबीर सिंह घुम्मण व डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पंजाब सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। घायलों को भी नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा और उनका इलाज पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है। विधायक घुम्मण ने कहा कि इस हादसे पर मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने अफसोस जाहिर किया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वास दिया है।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन व एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा बल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि ओवर स्पीड और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच के लिए चैकिंग मुहिम और तेज की जाएगी और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब सरकार की फरिश्ते स्कीम के अंतर्गत भी घायलों का निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार और एस.एम.ओ दसूहा डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सभी घायलों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से भी हर संभव सहायता की जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए लोग हेल्पलाइन नंबर 01883-506268, 89687-81022 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार, एस.एम.ओ दसूहा डॉ. मनमोहन सिंह, सचिव जिला रेड क्रास सोसायटी मंगेश सूद के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

(बाक्स)

जानकारी देते हुए एस.एम.ओ सिविल अस्पताल दसूहा डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक 5 वर्ष की बच्ची भी शामिल है जबकि 33 लोग घायल है। उन्होंने बताया कि घायलों में से 6 को प्राथमिक उपचार के बाद रिलीव कर दिया गया है। तीन गंभीर घायलों को रैफर किया गया है, जबकि 24 घायल सिविल अस्पताल दसूहा में उपचाराधीन है।

डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान राजू बाला (5) निवासी बुड्डाबढ़, लव कुमार (50) निवासी घट्टी, नारी, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), गुरमीत राम (65) निवासी हलेड़, सतविंदर कौर (55) निवासी जलाल चक्क, बलबीर कौर (60) निवासी दशमेश नगर दसूहा, संजीव कुमार (30) निवासी नवियां बागड़ियां, भैणी मियां खां, गुरदासपुर, मीना (30) निवासी बुड्डाबढ़, अज्ञात (करीब 50 वर्ष), सुबाग रानी (55) निवासी सहोड़ा के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि घायलों में महिंदर सिंह (69) निवासी काठगढ़, साहिल मिन्हास (22) निवासी सिंहवाल, शीतल (29) निवासी जुगियाल, ऋतिका ठाकुर (35) निवासी निक्कू चक्क, रितिश (48) निवासी स्वार, नम्रता भाटिया (48) निवासी स्वार, गुरदीप सिंह (35) निवासी दालोवाल, तिलक राज (55) निवासी सिपरियां, तानवी (17) निवासी हाजीपुर, नीलम कुमार निवासी लुधियाड़, सुखविंदर (50) निवासी सहोड़ा, नीरज चौधरी (47) निवासी भंबूताड़, नीलम (45) निवासी बजीरा, प्रिंस (16) निवासी घोगरा, सुरिंदर सिंह (46) निवासी सिप्पू चक्क, ममता (37) निवासी दालोवाल, कविश (6) दालोवाल, प्रीति (9) निवासी दालोवाल, रीना देवी (29) हाजीपुर, मनीष (19) निवासी बुड्डाबढ़, प्रीति रानी (30) निवासी हाजीपुर, विक्रम सिंह (35) निवासी भोल कलोता, मोहम्मदद्दीन (41) निवासी पठानकोट, अरविंद कुमार (39) निवासी पंखू, शफी (32) निवासी बुड्डाबढ़, आशीष कुमार (28) निवासी झिंगड़वां, तृप्ता देवी (65) निवासी बिस्सो चक्क, नीतू बाला (42) बिस्सो चक्क, पूजा (37) निवासी समराला चक्क, नीलम (29) निवासी हाजीपुर, राज रानी (55) निवासी सहीरा, संजीव सिंह(45) निवासी चकराल व खुशी मेहता (22) शामिल है।