PAKISTAN - Nirpakh Post

जलंधर में ट्रैवल एजेंसी की वेबसाइट हैक ,पाकिस्तान-बांग्लादेश-श्रीलंका की 10 लाख की टिकटें बुक, घंटों तक चलती रही संदिग्ध एक्टिविटी
जालंधर में साइबर क्राइम का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर की प्रसिद्ध मैक्स वर्ल्ड इमिग्रेशन ट्रैवल एजेंसी की वेबसाइट को हैक कर हैकरों ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए करीब 10 लाख रुपए की हवाई टिकटें बुक कर दीं।

एजेंसी मालिक दीपक बट्ट ने बताया कि उन्होंने 22 मई 2025 को थाना डिवीजन नंबर 6 में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने दो महीनों तक मामले को गंभीरता से नहीं लिया और अब जाकर केस दर्ज किया है।

घटना के पीछे आतंकी संगठनों या गैंगस्टर गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। अब पुलिस मामले की साइबर एंगल से गहराई से जांच कर रही है।

दीपक ने सुबह दफ्तर आकर देखा सिस्टम में थी गड़बड़ी

दीपक बट्ट के अनुसार, जब वे रोजाना की तरह सुबह ऑफिस पहुंचे और सिस्टम लॉगिन किया, तो उन्हें वेबसाइट पर असामान्य गतिविधियां नजर आईं। जांच करने पर पता चला कि रात 9 बजे से सुबह तक, उनकी कंपनी के पोर्टल से लगभग 10 लाख रुपए की टिकटें बुक कर दी गई थीं, जिनमें अधिकतर टिकटें पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए थीं।

ये टिकटें ‘मैक्स वर्ल्ड ट्रैवल बर्थ’ पोर्टल के जरिए बुक की गईं, जो इमिग्रेशन और ट्रैवल संबंधी सेवाएं प्रदान करता है।

आतंकी एंगल की हो सकती है आशंका

दीपक बट्ट ने अपनी शिकायत में यह भी आशंका जताई है कि इस हैकिंग के पीछे आतंकी संगठन या अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी में शामिल गैंग हो सकते हैं। इस तरह की टिकट बुकिंग संभव है कि किसी गैर-कानूनी तरीके से विदेश भेजे जाने वाले लोगों के लिए की गई हो।

दीपक का कहना है कि समय रहते कार्रवाई की जाती तो शायद यात्रियों को फ्लाइट में चढ़ने से पहले ही रोका जा सकता था। मगर पुलिस की धीमी प्रतिक्रिया के कारण अब तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं।

अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका पर भी शक

पुलिस जांच में इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि यह काम किसी अंदरूनी व्यक्ति की मिलीभगत से किया गया हो। पोर्टल का पासवर्ड केवल कंपनी मालिक और कुछ चुनिंदा कर्मचारियों के पास ही था। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि हैकरों को किसी अंदरूनी व्यक्ति ने पासवर्ड मुहैया कराया, या फिर उन्होंने किसी सॉफ्टवेयर के जरिए सिस्टम में घुसपैठ की।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज़ कर दी है। हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही डेटा ट्रेस कर दोषियों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे।

Read also : कोल-डैम से फिर छोड़ा पानी, पंजाब में अलर्ट :हिमाचल के 10 जिलों में आज बारिश की चेतावनी; कल भारी बरसात का ऑरेंज-अलर्ट

बठिंडा में पाकिस्तान की हिमायत वाले ड्रग तस्करी कार्टल का पर्दाफाश; 40 किलो हेरोइन सहित छह गिरफ़्तार
चंडीगढ़/ बठिंडा, 8 जुलाई

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर शुरु की गई ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के दौरान सरहद पार नशा-तस्करी की समस्या के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुये बठिंडा पुलिस ने छह मुख्य नशा तस्करों को 40 किलो हेरोइन सहित गिरफ़्तार करके विदेशी तस्करों द्वारा चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान लखवीर सिंह उर्फ लक्खा (33), प्रभजोत सिंह (26), रणजोध सिंह (27), आकाश मरवाहा (21), रोहत कुमार (25) और गुरचरन सिंह उर्फ गुरी (27) के तौर पर हुई है, जो सभी श्री मुक्तसर साहिब, मलोट के रहने वाले हैं। मुलजिमों लखवीर सिंह और प्रभजीत सिंह का पुराना आपराधिक रिकार्ड है और उनके विरुद्ध क्रमवार हथियार एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित मामले दर्ज हैं।

यह सफलता अमृतसर कमिशनरेट पुलिस द्वारा पाकिस्तान स्थित तस्कर तनवीर शाह और कैनेडा स्थित हैंडलर जोबन कलेर द्वारा चलाए जा रहे ड्रग कार्टल का पर्दाफाश करने, जिसमें नौ नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके राजस्थान के बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय सरहद के नजदीक 60.302 किलो हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की गई थी, से कुछ देर बाद सामने आई है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि यह खेप पाकिस्तान स्थित हैंडलरों द्वारा पंजाब में आगे बाँटने के लिए भेजी गई थी।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है जिससे सरहद-पार संपर्कों का पता लगाते हुये ड्रग स्पलाई चेन का पूरी तरह पर्दाफाश किया जा सके।

अन्य विवरण सांझे करते हुये सीनियर पुलिस सुपरडैंट (एसएसपी) बठिंडा अमनीत कौंडल ने कहा कि यह कार्यवाही क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के बारे ठोस जानकारी मिलने के बाद शुरू की गई थी।

उन्होंने कहा कि तेज़ी से कार्यवाही करते हुये सीआईए स्टाफ-1 बठिंडा की टीम ने विशेष आपरेशन चलाया और उक्त छह मुलजिमों को उनकी फारचूनर कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी- 53ई- 6771 है, में से 40 किलो हेरोइन बरामद करने के उपरांत गिरफ़्तार कर लिया।

एसएसपी ने कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि नशीले पदार्थ भारत- पाकिस्तान सरहद पार भेजे जा रहे थे, जिनको बाद में स्थानीय तस्करों की तरफ से पंजाब में आगे बांटा जाता था। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान-आधारित हैंडलरों से जुड़े अन्य मुलजिमों की पहचान की जा रही है और उनको पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

इस सम्बन्धी बठिंडा के थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी के अंतर्गत एफआईआर नंबर 132 दर्ज की गई है।

पाकिस्तान गिरा देगा इजरायल पर परमाणु बम', ईरानी अधिकारी के दावे पर आया PAK का जवाब, बोला- 'झूठ है'
इजरायल और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. ईरान ने इजरायल के अटैक के बाद ड्रोन और मिसाइल के जरिए उसे जवाब दिया था. इस बीच ईरान की ओर से एक बड़ा दावा किया गया था. उसने कहा था कि अगर इजरायल न्यूक्लियर अटैक करेगा तो पाकिस्तान उसका साथ देगा और इजरायल पर परमाणु हमला करेगा, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने इससे साफ इनकार कर दिया है.

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के सीनियर जनरल मोहसेन रेजाई ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि पाकिस्तान उसके साथ खड़ा है और परमाणु अटैक को लेकर उसका साथ देगा. इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ईरान के दावों को गलत बताया है. उन्होंने कहा, ''इस्लामाबाद ने इस तरह का कोई भी बयान नहीं दिया है.'' पाक रक्षा मंत्री ने ईरान को झूठा साबित कर दिया है.

बंकर में छिप गए खामेनेई

ईरान और इजरायल के बीच तनाव की स्थिति के बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई. ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई अपने परिवार के साथ बंकर में छिप गए हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजरायल ने खामेनेई पर अटैक का प्लान बनाया था. वह इस प्लान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भी पहुंचा था, लेकिन ट्रंप ने इस पर रोक लगा दी.

पाकिस्तान के 7 शहरों में इन मुसलमानों को नमाज पढ़ने से रोका, कुर्बानी भी नहीं देने दी, मस्जिद सील
पाकिस्तान में धार्मिक चरमपंथियों ने अहमदिया अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को कम से कम सात शहरों में ईद की नमाज अदा करने से कथित तौर पर रोक दिया. पंजाब में पुलिस ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दौरान पशुओं की कुर्बानी देने का प्रयास करने के आरोप में दो अहमदिया लोगों को गिरफ्तार किया और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया. बकरीद के पहले ऐलान किया गया था कि अगर कोई भी अहमदिया मुस्लिम किसी भी जानवर की कुर्बानी देता है तो उस पर 5 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा.

जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान (JAP) ने दावा किया कि कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी - तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) ने भी दो अहमदिया लोगों को अपनी धार्मिक मान्यता को त्यागने के लिए मजबूर किया, जिन्होंने भीड़ की तरफ से मारे जाने के डर से वैसा ही किया. हाल के महीनों में धार्मिक चरमपंथियों का समूह अहमदिया समुदाय के सदस्यों को उनके उपासना स्थलों पर शुक्रवार की नमाज अदा करने से रोक रहा है.

कराची में ईद की नमाज अदा करने से रोक दिया गया
जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान (JAP) के अनुसार, अहमदिया लोगों को खुशाब, मीरपुर खास, लोधरान, भक्कर, राजनपुर, उमरकोट, लरकाना और कराची में ईद की नमाज अदा करने से रोक दिया गया. उसने कहा कि धार्मिक चरमपंथियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर अहमदिया समुदाय को उनके नमाज अदा करने वाली जगहों के भीतर ईद की नमाज़ अदा करने से रोक दिया.  उसने कहा कि लाहौर के सबसे पुराने अहमदी उपासना स्थल गरी शाहू को शनिवार को ईद के दिन टीएलपी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और पुलिस से इसे सील करने की मांग की. उसने कहा कि पुलिस ने उनके आह्वान पर कार्रवाई करते हुए अहमदिया के नमाज अदा करने वाली जगह को सील कर दिया.

इस्लामी पहचान से बाहर करने के प्रयास
अहमदिया समुदाय को इस्लामी पहचान से बाहर करने के प्रयास पिछले कई दशकों से जारी हैं, लेकिन इस प्रकार निजी धार्मिक परंपरा पर पुलिसिया हस्तक्षेप पाकिस्तान के लोकतांत्रिक ढांचे पर सवाल खड़ा करता है.

पाक-समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश; छह आधुनिक पिस्तौलों सहित दो गिरफ़्तार
चंडीगढ़/ तरन तारन, 5 जून

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नशों और अपराध के विरुद्ध चल रही जंग के दौरान बड़ी सफलता के अंतर्गत तरन तारन पुलिस ने पाकिस्तान की हिमायत के साथ चलाए जा रहे हथियार तस्करी माड्यूल को बेअसर किया और इसके दो गुर्गों को छह अत्याधुनिक पिस्तौल - जिनमें चार 9 एमएम गलौक 26 और दो .30 बोर पीऐकस 5 - सहित ज़िंदा कारतूसों के साथ गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने गुरूवार को यहाँ दी।

गिरफ़्तार किये गए मुलजिमों की पहचान सूरजपाल सिंह और अरशदीप सिंह के तौर पर हुई है, दोनों तरन तारन के गाँव लखना के रहने वाले हैं। पुलिस टीमों ने हथियार और गोला-बारूद बरामद करने के इलावा उनका हीरो सपलैंडर मोटरसाईकल भी ज़ब्त किया है, जिसका प्रयोग वह हथियारों की खेप की डिलीवरी के लिए करते थे।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मुलजिम सूरजपाल सिंह, पाकिस्तान-आधारित हैंडलरों राणा और सिकंदर के सीधे संपर्क में था, जो हथियार-गोला बारूद की खेप पहुँचाने के लिए ड्रोन का प्रयोग करते थे।

उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले- पिछले सम्बन्ध स्थापित करने के लिए जांच की जा रही है, जबकि आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ और बरामदगियां होने की संभावना है।

आपरेशन सम्बन्धी विवरण सांझे करते हुए सीनियर सुपरडैंट आफ पुलिस ( एसएसपी) तरनतारन अभिमन्यु राणा ने कहा कि भरोसेयोग सूत्रों से मिली पुख़ता सूचना पर कार्यवाही करते हुए एस. पी. सिटी रिपुतपन सिंह संधू और डीएसपी ( ग्रामीण) गुरिन्दरपाल सिंह नागरा की निगरानी अधील सीआइए स्टाफ की पुलिस टीम ने आपरेशन चलाया और तरन तारन के गाँव लखना के नज़दीक शक्की सूरजपाल सिंह और अरशदीप सिंह को गिरफ़्तार किया।

उन्होंने कहा कि आगामी जांच से पता लगा है कि हथियारों की खेप प्राप्त करने के बाद, मुलजिम सूरजपाल इसको अलग-अलग आपराधिक माड्यूलों को स्पलाई करता था।

एस. एस. पी. ने कहा कि गिरफ़्तार मुलजिमों से अब तक प्राप्त हुए हथियारों- गोला बारूद की कुल संख्या का पता लगाने के लिए और इस गठजोड़ के पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए यत्न किये जा रहे हैं।

इस सम्बन्धी तरन तारन के वलटोहा पुलिस स्टेशन में हथियार एक्ट की धारा 25 ( 6) (7) (1) के अंतर्गत एफआईआर नंबर 59 तारीख़ 4 जून, 2025 के अधीन केस दर्ज किया गया है।

अमृतसर से 521 ग्राम हेरोइन, चार अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित तीन नशा तस्कर गिरफ़्तार
=चंडीगढ़/ अमृतसर, 28 मई

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के दौरान नशों और ग़ैर-कानूनी हथियारों की तस्करी के नैट्टवर्कों के खि़लाफ़ बड़ी कार्यवाही करते हुये एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ( एएनटीएफ) बार्डर रेंज अमृतसर ने सरहद पार तस्करी में शामिल तीन नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 521 ग्राम हेरोइन और सात मैगज़ीनों और 55 जिंदा कारतूसों सहित चार अत्याधुनिक .30 बोर पीऐक्स- 5 स्टौर्म पिस्तौल बरामद किये हैं। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान गुरदासपुर के गाँव बद्दोवाल के मनिन्दरजीत सिंह (26), गुरदासपुर के धरमकोट रंधावा के पीटर (22) और लवजीत सिंह उर्फ राजा (21) के तौर पर हुई है। हेरोइन और हथियार बरामद करने के इलावा पुलिस टीमों ने मुलजिमों के दो मोटरसाईकल भी ज़ब्त कर लिए हैं, जिनका प्रयोग वह खेप पहुँचाने के लिए करते थे।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ़्तार किये गए मुलजिम यूरोप और पाकिस्तान आधारित नशा तस्करों के संपर्क में थे और ड्रोन के द्वारा सरहद पार नशों और हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि एएनटीएफ इस पूरे नैटवर्क के ख़ात्मे के लिये अगले-पिछले संबंधों संबंधों की सक्रियता से जांच कर रही है। डीजीपी ने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ और बरामदगियां होने की संभावना है।

ऑपरेशन के विवरण सांझा करते हुये ए. एन. टी. एफ. के अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( ए. डी. जी. पी.) नीलाभ किशोर ने कहा कि ए. एन. टी. एफ. बॉर्डर रेंज अमृतसर की टीम को सरहद पार नशों और हथियारों की खेप हासिल करने में उक्त तीनों मुलजिमों की शमूलियत के बारे ठोस जानकारी मिली थी। प्राप्त जानकारी पर तेज़ी के साथ कार्यवाही करते हुये ए. एन. टी. एफ. बॉर्डर रेंज अमृतसर के सुपरडैंट पुलिस ( एस. पी.) गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीमों ने ख़ुफ़िया आपरेशन चलाया और अमृतसर के अटारी रोड पर शंकर ढाबे के पास से दोषी व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया।

इस सम्बन्धी पुलिस थाना ए. एन. टी. एफ, एस. ए. एस. नगर में एन. डी. पी. एस. एक्ट की धारा 21-सी, 25 और 29 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत एफ. आई. आर. नम्बर 141 तारीख़ 27. 05. 2025 दर्ज की गई है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद साइबर वॉर! 10 लाख से ज्यादा बार हुए अटैक
पहलगाम आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र साइबर ने पाकिस्तान समेत विभिन्न देशों के हैकिंग गैंग की ओर से भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि महाराष्ट्र पुलिस की साइबर अपराध जांच शाखा ने जांच में पाया है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद डिजिटल हमले की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है।

महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने कहा, ‘पहलगाम हमले के बाद भारत पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले हुए।’ उन्होंने कहा कि भारतीय वेबसाइटों और पोर्टलों को निशाना बनाकर किए गए ये हमले पाकिस्तान, बांग्लादेश, मध्य पूर्व, इंडोनेशिया और मोरक्को से किए गए थे। इस साइबर अटैक में हैकर ज्यादातर डिफेंस, फाइनेंस और एजुकेशन डिपार्टमेंट को निशाना बना रहे हैं, कई जगहों पर वेबसाइट हैक कर लिख दिया गया था कि पहलगाम हमला भारत का अंदरूनी मामला है। कई हैकिंग समूहों ने इस्लामवादी समूह होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह संभवतः यह एक साइबर वॉर हो सकता है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र साइबर ने इनमें से कई हमलों को विफल कर दिया है। उन्होंने कहा कि नोडल कार्यालय ने सभी सरकारी विभागों के लिए एक एडवाइजरी तैयार की है, जिसमें उन्हें अपने साइबर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कहा गया है।

पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित हैकर समूहों जैसे कि ‘साइबर ग्रुप HOAX1337’ और ‘नेशनल साइबर क्रू’ ने गुरुवार को कुछ वेबसाइटों में सेंध लगाने के असफल प्रयास किए। इन हैकिंग प्रयासों की भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तुरंत पहचान की गई और समय रहते इन्हें निष्प्रभावी कर दिया गया। पाकिस्तान के साइबर क्राइम द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल नगरोटा और सुंजवान की वेबसाइटों को निशाना बनाया गया।

Read Also : पंजाब-हरियाणा पानी विवाद के बीच नड्‌डा से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पाकिस्तान से संचालित हैकर्स द्वारा बच्चों, बुजुर्गों और अन्य निर्दोष लोगों से जुड़ी वेबसाइटों पर हमला करने के बार-बार प्रयास किए गए हैं। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की वेबसाइट और भारतीय वायुसेना के दिग्गजों की वेबसाइट को हैक करना डिजिटल युद्धक्षेत्र में तनाव को भड़काने और बढ़ाने के पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के इरादे को स्पष्ट करता है। हैकरों ने राजस्थान सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर भी हमला किया गया है। इसके अलावा एक मिलिट्री स्कूल की वेबसाइट पर भी हमला हुआ है। विदेशी हैकर सरकारी लेटर पैड बनाकर मालवेयर भी भेज रहे हैं, उनकी नजर हमारे डेटा पर है।

क्या सीमा-सचिन का बच्चा होगा भारतीय, मिल पाएगी नागरिकता, इस बड़े सवाल का पर क्या कहते हैं नियम?
SACHIN-SEEMA CHILD CITIZENSHIP

नेपाल के रास्ते अपने 4 बच्चों के साथ भारत में घुसने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ऑनलाइन गेम PUBG मोबाइल के जरिए ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन मीणा से प्यार करने वाली सीमा हैदर फिलहाल गर्भवती हैं. वो अपने पांचवें बच्चे को जन्म देने की उम्मीद कर रही हैं. सचिन मीणा के साथ ये उनका पहला बच्चा है. एक वायरल हुए वीडियो में सीमा हैदर अपने बेबी बंप को दिखाती नजर आई हैं. सीमा हैदर ने हिंदू धर्म अपना लिया है और नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में सचिन से शादी करने का दावा किया है. वो ग्रेटर नोएडा में सचिन और अपनी पहली शादी से हुए चार बच्चों के साथ रह रही हैं. मगर सबसे बड़ा सवाल है कि सीमा हैदर और सचिन के इस बच्चे को भारत की नागरिकता मिलेगी या नहीं.

सीमा हैदर के पैदा होने वाले बच्चे को नागरिकता मिलने के बारे में कई तरह के कानूनी पहलू जुड़े हुए हैं. सीमा हैदर ने नेपाल के रास्ते भारत में अवैध ढंग से प्रवेश किया है. इस अपराध के लिए उनको गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल वो जमानत पर हैं. किसी भी शख्स को नागरिकता के बारे में भारतीय नागरिकता कानून-1955 में नियम दिए गए हैं. भारतीय नागरिकता कानून-1955 भारत का एक महत्वपूर्ण कानून है जो किसी शख्स को भारतीय नागरिक बनाने के लिए जरूरी शर्तों को तय करता है. यह कानून भारत के संविधान द्वारा दी गई नागरिकता से संबंधित प्रावधानों को विस्तार से बताता है.

यह कानून साफ तौर से बताता है कि कौन शख्स भारतीय नागरिक माना जाएगा. इसमें नागरिकता हासिल करने के लिए जरूरी प्रक्रिया और शर्तें तय की गई हैं. यह कानून उन परिस्थितियों को भी तय करता है, जिनमें कोई शख्स अपनी भारतीय नागरिकता खो सकता है. इस तरह सीमा हैदर के मामले को देखें तो उसने अपने बच्चों के साथ हिंदू धर्म अपना लिया है. मगर उसके पहले पति से पैदा हुए बच्चों के साथ ही अजन्में नए बच्चे की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. सीमा हैदर के पहले पति से पैदा हुए 4 बच्चों को नागरिकता मिलने के बारे में भी अभी संदेह है.

READ ALSO : देश के अन्नदाता की सार क्यों नहीं ले रही केंद्र सरकार? अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों से बातचीत करें – CM Mann

इस कानून के मुताबिक भारत में जन्मा कोई भी व्यक्ति, जिसके माता-पिता में से कम से कम एक भारतीय नागरिक हो, जन्म के समय से ही भारतीय नागरिक होता है. मगर उसमें एक शर्त ये भी शामिल है कि विवाह वैध हो और बच्चे के जन्म के समय वैध वीजा या दस्तावेज के सहारे भारत में प्रवेश किया गया हो. इस तरह देखा जाए तो सीमा हैदर को भारत में अवैध ढंग से घुसने के लिए अरेस्ट किया गया था. उस पर अभी मुकदमा चल रहा है. इसलिए उसके अभी जन्म लेने वाले बच्चे की नागरिकता पर संदेह है.

SACHIN-SEEMA CHILD CITIZENSHIP