Dr. Ravjot Singh - Nirpakh Post

पंजाब सरकार बहुपक्षीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए बनाएगी व्यापक रणनीति: डॉ. रवजोत सिंह
चंडीगढ़, 15 जुलाई:

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज विधानसभा में घोषणा की कि राज्य सरकार पंजाब में आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार करने हेतु विभिन्न विभागों और विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा करेगी।

कैबिनेट मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि स्थानीय निकाय विभाग इस दिशा में प्रभावी कार्य योजना तैयार करने हेतु सभी संबंधित विभागों और हितधारकों के बीच समन्वय स्थापित करने के प्रयासों का नेतृत्व करेगा। उन्होंने इस मुद्दे को हल करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम अधिनियम में संशोधन संबंधी विधेयक पर चर्चा के दौरान इस विषय पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दे चुके हैं।

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि विभाग पहले ही "पंजाब मुआवज़ा टू विक्टिम्स ऑफ एनिमल अटैक ऐंड एक्सीडेंट पॉलिसी, 2023" लागू किया हुआ है, जिसके तहत आवारा पशुओं के हमले के कारण मृत्यु या स्थायी अपंगता का शिकार होने वाले लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह मुआवजा संबंधित जिले के डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता वाली कमेटी द्वारा वितरित किया जाता है।

मुद्दे की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आवारा पशुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, जिसके कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि 20वीं पशुगणना (जब तक 21वीं जनगणना के आंकड़े नहीं आ जाते) के अनुसार राज्य में 1.4 लाख आवारा पशु हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 2 लाख से अधिक आवारा पशु राज्य की 518 पंजीकृत गौशालाओं में रखे गए हैं। साथ ही, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित 20 सरकारी पशु आश्रयों में 77 पशु शेड बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, शहरी स्थानीय संस्थाओं द्वारा 10 अतिरिक्त गौशालाएं अपने स्तर पर संचालित की जा रही हैं।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय नियमित रूप से अपने क्षेत्र में घूमने वाले आवारा पशुओं को सुरक्षित तरीके से सरकारी या निजी गौशालाओं में छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि गौ टैक्स फंड और शहरी निकायों यू एल बी के संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर इन गौशालाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने आगे कहा कि यू एल बी को आवारा पशुओं की आबादी को नियंत्रित करने के लिए विशेष कदम उठाने हेतु निरंतर निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने अंत में कहा कि आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान को सुनिश्चित करने के लिए सरकार बहु-पक्षीय दृष्टिकोण अपनाकर विशेषज्ञों, पशु कल्याण संगठनों और प्रशासनिक विभागों के साथ समन्वय से कार्य कर रही है।

मान सरकार के प्रयासों से सुल्तानपुर लोधी शहर की बदलेगी सूरत: डॉ. रवजोत सिंह
चंडीगढ़, 8 जुलाई:

पंजाब की मान सरकार के प्रयासों से सुल्तानपुर लोधी शहर की सूरत बदल जाएगी और शहर में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह घोषणा करते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि 240 करोड़ रुपये के 23 प्रोजेक्ट शहर के जीवन स्तर को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगे, शहरी चुनौतियों का समाधान करेंगे और एक उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

आज यहां सचिवालय में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित जिला अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक के दौरान डॉ. रवजोत सिंह ने सुल्तानपुर लोधी शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से सुल्तानपुर लोधी की सूरत बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट सुल्तानपुर लोधी को एक आधुनिक, सक्षम और रहने योग्य शहर में बदल देगा, जिससे हमारे नागरिकों को लाभ होगा और विकास होगा।

सुल्तानपुर लोधी के बुनियादी ढांचे में क्रांति लाने की घोषणा करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि 29.57 करोड़ रुपये के 6 प्रोजेक्ट, जिनमें जल आपूर्ति और सीवरेज, जब्बोवाल में 4 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.), बिजली बचाने के लिए सरकारी इमारतों पर सोलर पावर प्लांट, शिक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए स्मार्ट प्राइमरी स्कूल पहले ही पूरे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, 106.71 करोड़ रुपये के 12 प्रोजेक्ट लागू किए जा रहे हैं।

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि जल आपूर्ति और सीवरेज के साथ 100 प्रतिशत कवरेज, अर्बन एस्टेट में 1 एमएलडी एस.टी.पी., स्मार्ट लड़कों और लड़कियों के स्कूल, किला सराय का संरक्षण, डडविंडी से सुल्तानपुर लोधी (6 किलोमीटर) और कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी से फत्तू ढींगा सड़क (17.40 किलोमीटर) तक स्मार्ट सड़क को चार मार्गी करने की पहल की जा रही है ताकि सुचारु संपर्क सुनिश्चित किया जा सके और यातायात प्रणाली में सुधार किया जा सके। उन्होंने बताया कि अग्निशमन प्रणाली को मजबूत बनाने, जब्बोवाल और बस स्टैंड में 4 एमएलडी एस.टी.पी. पर छत वाले सोलर प्लांट, 2 ओ.एच.एस.आर आदि स्थापित किए जा रहे हैं।

स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी में 78.43 करोड़ रुपये के 5 प्रोजेक्ट, जिनमें काली वेईं का चैनलाइजेशन और सार्वजनिक स्थल बनाना, सड़कों की मरम्मत, मल्टीपरपज़ एकीकृत खेल स्टेडियम, बढ़ी हुई निगरानी और सुरक्षा के लिए एकीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर, और चार मार्गी स्मार्ट सड़कों के साथ स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग शामिल हैं, जो शहर की स्थिरता में बेमिसाल योगदान देंगी।

इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, पीएमआईडीसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीप्ति उप्पल, डिप्टी कमिश्नर कपूरथला अमित कुमार पंचाल और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मुदकी में नहरी पानी को पीने योग्य बनाकर घर-घर पहुँचाने वाले प्रोजेक्ट की रखी आधारशिला
चंडीगढ़/ फिरोज़पुर, 20 जून:

फिरोज़पुर देहाती हलके के कस्बा मुदकी की नगर पंचायत सीमा के अंतर्गत आने वाले हर घर को पीने योग्य साफ नहरी पानी मुहैया करवाने के उद्देश्य से आज स्थानीय निकाय एवं संसदीय कार्यों के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने 14.27 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। इस अवसर पर फिरोज़पुर देहाती से विधायक एडवोकेट श्री रजनीश कुमार दहिया और ज़ीरा से विधायक श्री नरेश कटारिया विशेष रूप से मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में तैयार होने वाला यह मेगा प्रोजेक्ट मुदकी निवासियों के लिए प्रकृति से भरपूर नहरी जल के रूप में एक बड़ा तोहफ़ा होगा जो उन्हें स्वस्थ जीवन प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट 15 महीनों में तैयार हो जाएगा और इसके तहत मुदकी के 2400 घरों को पीने योग्य साफ पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अमृत योजना के तहत बनने वाले इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत हर घर तक पानी पहुँचाने के लिए लगभग 33.69 किलोमीटर लंबाई में पीने योग्य पानी की नई पाइपें बिछाई जाएँगी, घर-घर में कनेक्शन दिए जाएँगे और एक ऊँची पानी की टंकी भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरे पंजाब में हर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है। मुदकी निवासियों की माँग पर कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिलाया कि मुदकी में और भी विकास कार्य करवाए जाएँगे और फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

विधायक श्री रजनीश कुमार दहिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुदकी में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र की तरक्की और लोगों की सेवा के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहते हैं। इस मेगा प्रोजेक्ट से मुदकी निवासियों को प्रकृति से भरपूर साफ नहरी पानी के रूप में स्वस्थ जीवन मिलेगा। इससे पहले भी मुदकी में करीब 22 करोड़ रुपये का सीवरेज प्रोजेक्ट चल रहा है, जो लगभग 75% पूरा हो चुका है। इसके पूरा होने के बाद लोगों को गंदे पानी और गली-नालियों की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट सभी के सहयोग से ही संभव हुए हैं। उन्होंने मुदकी के सभी निवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और मुदकी को विकास की राह पर आगे ले जाने की अपील की। प्रोजेक्ट की आधारशिला रखे जाने पर विधायक दहिया ने मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह का इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने के लिए धन्यवाद किया।

इस मौके पर एस.एस.पी. स भूपिंदर सिंह सिद्धू, एस.डी.एम. गुरमीत सिंह, एक्सियन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड सुपिंदर सिंह, मुदकी नगर पंचायत की प्रधान श्रीमती गुरजीत कौर, मार्केट कमेटी फिरोज़पुर छावनी के चेयरमैन बेअंत सिंह हक़ूमत वाला, सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. कुलदीप सिंह नागी, एमसी रोशन लाल, मनचंदा प्रिंस गुप्ता, कुलदीप सिंह खोसा, गुरप्रीत सिंह बराड़, ब्लॉक प्रधान जगतार सिंह, कर्मचारी विंग के जिला प्रधान दर्शन सिंह गरेवाल, सरपंच गुरनाम सिंह चंद्रा, विभिन्न वार्डों के एमसी, आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मुदकी निवासी उपस्थित थे।\