strict action - Nirpakh Post

मान सरकार बाल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध; बाल भिक्षावृत्ति के खात्मे के लिए सख्त कार्रवाई, बैगरी एक्ट में होगा संशोधन: डॉ. बलजीत कौर
चंडीगढ़, 21 जून:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बाल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और बच्चों को भिक्षावृत्ति की सामाजिक बुराई से बचाने के लिए संवेदनशील और सख्त रवैया अपना रही है। इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने घोषणा की है कि पंजाब बैगरी एक्ट (1971) में संशोधन किए जाएंगे। इन संशोधनों के माध्यम से ट्रैफिक लाइटों और चौराहों पर बच्चों से भीख मंगवाने वाले गिरोहों, माता-पिता या अभिभावकों के खिलाफ सख्त सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया जाएगा।

इस संबंधी ओर जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य के विभिन्न शहरों और कस्बों में ट्रैफिक लाइटों और चौराहों पर बच्चों से भीख मंगवाने वाले आपराधिक गिरोहों का पता लगाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष टीमें बनाने का फैसला किया है। ये टीमें बच्चों को बचाकर उनके पुनर्वास के लिए सरकारी योजनाओं के तहत उचित इलाज, शिक्षा और आवास उपलब्ध कराएंगी।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए कि यदि कोई भी व्यक्ति, माता-पिता या अभिभावक बच्चों से भीख मंगवाते हुए पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ जे.जे. एक्ट  के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे व्यक्ति सजा के पात्र होंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि जुलाई 2024 से राज्य के सभी जिलों में जे.जे. एक्ट के तहत 'प्रोजेक्ट जीवनजोत' चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 286 बच्चे बचाए गए हैं। इन बच्चों को हर तरह की सुरक्षा और देखभाल संबंधी सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने यह भी जानकारी दी कि इस साल पंजाब राज्य के 5 बड़े शहरों - अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और बठिंडा में एक पायलट प्रोजेक्ट ('प्रोजेक्ट स्माइल') की शुरुआत की जाएगी। इसके माध्यम से सड़कों और बाजारों में भीख मांगते बच्चों की पहचान कर उनके डी.एन.ए. टेस्ट करवाए जाएंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे बच्चे किस परिवार से संबंधित हैं और बाल तस्करी या मानव व्यापार के मामलों को रोका जा सके।

भी अपील की कि वे भिक्षावृत्ति जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने और बच्चों का सुनहरा भविष्य बनाने में सरकार का अधिक से अधिक सहयोग करने के लिए आगे आएं।

मान सरकार द्वारा नशा विरोधी जंग के दौरान सख्त कार्रवाई: नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर एक-एक करके चलाया बुलडोजर
चंडीगढ़/लुधियाना, 15 जून:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम 'युद्ध नशों विरुद्ध' के दौरान पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करी और अवैध कमाई के खिलाफ अपनाई गई जीरो  सहनशीलता नीति के तहत, आज लुधियाना में दो बदनाम नशा तस्करों की संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया गया है। यह ऑपरेशन नगर निगम लुधियाना के अधिकारियों के नेतृत्व में लुधियाना कलेक्टर पुलिस के सहयोग से चलाया गया।

स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि यह आपरेशन पंजाब सरकार द्वारा नार्को नेटवर्कों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा था, जिसमें अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ उनकी अवैध रूप से प्राप्त संपत्तियों को भी ध्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन दोनों संपत्तियों को ध्वस्त करने के साथ, 1 मार्च, 2025 से अब तक नशा तस्करों द्वारा अवैध कमाई से बनाई गईं 126 संपत्तियां ध्वस्त की गई हैं।

पहले आपरेशन के दौरान, लुधियाना के अमरपुरा, गली नंबर 2 में स्थित बदनाम नशा तस्कर गुरपाल के घर पर बुलडोजर चलाया गया। यह ऑपरेशन पुलिस कमिश्नर (सीपी) लुधियाना स्वप्न शर्मा, डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (डीसीपी) इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह, एडिशनल डीसीपी जॉन-1 समीऱ वर्मा और सीनियर टाउन प्लानर (एटीपी) जॉन-बी कुलजीत सिंह मांगट की अगुवाई में भारी पुलिस तैनाती के तहत चलाया गया।

विवरण साझा करते हुए सीपी स्वप्न शर्मा ने कहा कि दोषी गुरपाल, जिसका घर ध्वस्त किया गया है, अपराधी पृच्छभूमि वाला अभियुक्त है और उसके खिलाफ लुधियाना के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में नशीले पदार्थ बेचने के लिए बदनाम उक्त दोषी 2014 से नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए निर्णायक युद्ध के चलते अपराधी हिमाचल प्रदेश भाग गया है।

दूसरे आपरेशन के दौरान, लुधियाना के लोहारां गांव के हीरो सुमन नगर में गली नंबर 9 में स्थित महिला नशा तस्कर राजिंदर कौर उर्फ़ रोजी के घर को बुलडोजर के साथ ध्वस्त कर दिया गया है। यह ऑपरेशन सीपी लुधियाना स्वप्न शर्मा, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह, एडिसीपी जोन-2 करणवीर सिंह, नायब तहसीलदार साहनेवाल हरकिरत सिंह और सीनियर टाउन प्लानर (एटीपी) जोन- सी नवनीत सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस तैनाती के तहत चलाया गया।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी साझा करते हुए सीपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि कुछ वर्षों पहले इस क्षेत्र में रहने आई दोषी राजिंदर कौर उर्फ़ रोजी ने धीरे-धीरे अपना घर बना लिया था। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह इस समय जेल में बंद है।

सीपी ने कहा कि दोनों ऑपरेशनों को सभी नियमों और कानूनों का पालन करते हुए अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों ऑपरेशनों को दोनों क्षेत्रों के निवासी के सहयोग से सुचारू रूप से संपन्न किया गया है।