foundation stone - Nirpakh Post

एसएएस नगर में बनेगा जेल विभाग का मुख्यालय; लालजीत भुल्लर ने रखा नींव पत्थर
चंडीगढ़, 20 जून:

पंजाब सरकार द्वारा एसएएस नगर (मोहाली) में जेल विभाग का मुख्यालय ‘जेल भवन’ बनाया जाएगा। इस संबंध में सभी अनुमतियाँ प्राप्त करने के पश्चात पंजाब के जेल मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर ने आज इसका नींव पत्थर रखा। इस नए मुख्यालय का निर्माण वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप शुरू कर दिया गया है।

जेल मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब की जेल प्रणाली में बड़े सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार जहाँ राज्य की सभी जेलों को अत्याधुनिक उपकरणों और सुविधाओं से सुसज्जित कर रही है, वहीं जेल विभाग का पृथक मुख्यालय भी निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेल विभाग आधुनिकता और प्रशासनिक दक्षता की ओर अग्रसर हो रहा है।

उन्होंने बताया कि यह ‘जेल भवन’ न केवल विभाग के लिए केंद्रीकृत नीति निर्धारण में सहायक होगा, बल्कि नवीनतम तकनीकों और कार्यशैली को अपनाने में भी सहायक सिद्ध होगा।

स भुल्लर ने बताया कि मुख्यालय भवन 35 करोड़ रुपए की लागत से दो वर्षों में तैयार किया जाएगा। यद्यपि इसकी समयसीमा अप्रैल 2027 निर्धारित की गई है, परंतु ठेकेदार को कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि इस भवन का निर्माण विभाग की आधारभूत संरचना एवं सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, साथ ही वर्तमान किराये (7 लाख प्रति माह, 84 लाख वार्षिक) की बचत भी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने बताया कि एसएएस नगर के सेक्टर-68 में इस मुख्यालय की इमारत के निर्माण हेतु एएससी बिल्डर को ठेका दिया गया है। इस परियोजना हेतु कुल 35 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। भवन का कुल प्लॉट क्षेत्रफल 43,700 वर्ग फुट (1 एकड़) और निर्मित क्षेत्रफल 83,947.71 वर्ग फुट होगा। इसमें 115 कारों की पार्किंग क्षमता होगी।

इस भवन में एक बेसमेंट और पाँच मंज़िलें होंगी तथा एस्केलेटर, अग्निशमन एवं अलार्म सिस्टम, लिफ्टें, स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क प्रणाली जैसी सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँगी।

मंत्री ने भवन की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें एसटीपी सिस्टम, केंद्रीय एयर कंडीशनिंग, सौर ऊर्जा उत्पादन प्रणाली, अग्नि सुरक्षा प्रणाली सहित अन्य अत्याधुनिक व्यवस्थाएँ भी स्थापित की जाएँगी।

उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन जेल विभाग के लिए एक प्रभावशाली मुख्यालय के रूप में कार्य करेगा और कर्मचारियों एवं अधिकारियों को एक आधुनिक, दक्ष कार्य स्थल उपलब्ध करवाएगा। यह परियोजना सरकार की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए ढांचागत सुविधाओं को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव जेल श्रीमती भावना गर्ग, एडीजीपी जेल श्री अरुण पाल सिंह, पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के मुख्य अभियंता श्री रणजोध सिंह तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने 23 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास
जालंधर, 14 जून: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 41 में नकोदर रोड देओल नगर से एकता गैस एजेंसी तक 23 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन किया।

सड़क के शिलान्यास के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों और अन्य राहगीरों को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य की तरह जालंधर में भी किसी भी विकास कार्य के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी।

श्री भगत ने कहा कि जालंधर का विकास उनकी प्राथमिकता है और आने वाले दिनों में जालंधर में इस तरह के और भी विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों को सडक़ें, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइटें, सीवरेज आदि उच्च स्तरीय बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने पर जोर दे रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सडक़ का कार्य निर्धारित समय में तथा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए तथा कहा कि सडक़ की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की व्यक्तिगत निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि सडक़ का कार्य समय पर पूरा किया जा सके। इस अवसर पर पार्षद शबनम दुग्गल, अयूब दुग्गल, ब्लॉक अध्यक्ष अमित सुमन, बूथ अध्यक्ष गुलजारी लाल कौल, सिद्धार्थ, विक्की, रवि सुमन, मिंटू सुमन, कुलवंत राय, अनिल कुमार मिनीया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा में बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर कम्युनिटी हॉल की रखी आधारशिला
चंडीगढ़/दिड़बा, 1 जून:

दिड़बा विधानसभा क्षेत्र में आज विकास की एक नई लहर तब देखने को मिली जब पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर कम्युनिटी हॉल की आधारशिला रखी। इसी प्रकार, उन्होंने हलके के गांव जनाल में भी करीब 2.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 17 किलोमीटर लंबी नहरी पानी पाइपलाइन परियोजना का शिलान्यास किया।

कम्युनिटी हॉल की आधारशिला रखने के बाद कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 500 लोगों की क्षमता वाला यह हॉल 6 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में हलके में विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस कम्युनिटी हॉल के बनने से दिड़बा क्षेत्र की अनुसूचित जातियों और गरीब लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि इस हॉल का बड़ी संख्या में लोगों को लाभ होगा, खासतौर पर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार अब अपने खुशी और गम संबंधी समारोह बहुत आसानी से यहाँ आयोजित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आमतौर पर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार महंगे पैलेसों में आयोजन करने के लिए कर्ज लेते हैं, जिससे वे वर्षों तक कर्ज के बोझ तले दबे रहते हैं और कई वर्षों तक उनकी मुश्किलें हल नहीं होतीं पर यह कम्यूनिटी हॉल उनके लिए सहायक सिद्ध होगा और उन्हें कर्ज से भी बचाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि दिड़बा में गुरुद्वारा साहिब के तीन गेटों से संबंधित राशि भी जारी कर दी गई है।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के हर खेत को नहरी पानी से जोड़ने के लिए की जा रही पंजाब सरकार की कोशिशों के तहत दिड़बा के गांव जनाल में करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 17 किलोमीटर लंबी नहरी पानी की पाइपलाइन का शिलान्यास किया।

स. चीमा ने कहा कि इस पाइप लाइन के पूरा होने से लगभग 850 एकड़ भूमि को नहरी पानी मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य है कि नहरी पानी की हर एक बूंद किसानों के खेतों तक पहुंचे। इससे भूमिगत जल की बचत होगी, किसानों के पैसे की भी बचत होगी और भूमि की उत्पादकता में अपार वृद्धि होगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हलके के अधिकतर गांवों में नहरी पानी की पाइपलाइनें बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे दिड़बा क्षेत्र के बड़े हिस्से को नहरी पानी की सुविधा मिलेगी और भूमिगत जल पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि भूमिगत पानी को बचाने के लिए वे धान की सीधी बुवाई को प्राथमिकता दें। पिछले वर्ष क्षेत्र में सीधी बुवाई वाले क्षेत्र में पिछले साल भी वृद्धि हुई थी और इस वर्ष और अधिक वृद्धि की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास पानी नहीं बचा, तो राज्य में खेती करना असंभव हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नहरी पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास भूमिगत पानी के संरक्षण के लिए सहायक होंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दिड़बा हलके के गांवों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और वे लगन से काम करते हुए विभिन्न विकास परियोजनाओं को अपनी निगरानी अधीन पूरा करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिड़बा हलका पूरे राज्य में एक मिसाल बन कर उभर रहा है।

इस अवसर पर ओएसडी तपिंदर सिंह सोही, नगर पंचायत दिड़बा के प्रधान मनिंदर सिंह, एसडीएम दिड़बा राजेश कुमार शर्मा, डीएसपी डॉ. रुपिंदर कौर बाजवा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग दलजीत सिंह, जेई जीवनजोत सिंह, अजय सिंगला पूर्व ट्रक यूनियन प्रधान, सुनील बंसल, मंगत राय (पूर्व शैलर एसोसिएशन प्रधान), समूह काऊंसलर, हरप्रीत सिंह सरपंच, मनदीप सिंह, गुरतेज सिंह, राज सिंह, नवदीप कौर, हरबियास सिंह, हरप्रीत कौर, हरपिन्दर कौर, सिमरजीत सिंह, हरबंस कौर (सभी पंचायत मैंबर) समेत अलग-अलग विभागों के अधिकारी, गणमान्य और बड़ी संख्या गाँव वासी उपस्थित थे।